यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mirzapur 3 Release Date: 'रधिया' ने खोल दी 'मिर्जापुर 3' की रिलीज डेट की पोल, जून की इस तारीख को मचेगा 'भौकाल'
Mirzapur Season 3 Release Date ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो की पेशकश मिर्जापुर सीजन 3 की रिलीज का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पंचायत 3 क ...और पढ़ें

HighLights
- मिर्जापुर 3 की रिलीज डेट को लेकर सामने आया हिंट
- वेब सीरीज की कैरेक्टर रधिया ने दिया अपडेट
- जून में मिर्जापुर में मचेगा भौकाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वेब सीरीज मिर्जापुर का क्रेज काफी ज्यादा है। पंचायत 3 की रिलीज के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो की इस पेशकश के लिए दर्शकों के सब्र का बांधता टूटता हुआ नजर आ रहा है और हर कोई मिर्जापुर सीजन 3 (Mirzapur Season 3) की रिलीज डेट का इंतजार कर रहा है।
अब लगता है कि मिर्जापुर 3 को देखने के लिए फैंस को अधिक दिनों तक नहीं रुकना पडे़गा। क्योंकि अब मिर्जापुर की रधिया यानी एक्ट्रेस प्रशन्ना शर्मा ने रिलीज डेट (Mirzapur 3 Release Date) को लेकर पोल खोल दी है, जिसे जानकर सिने प्रेमियों की एक्साइटमेंट बढ़ने वाली है।
जून में मिर्जापुर में मचेगा भौकाल
बीते दिनों से देखा जा रहा है कि मिर्जापुर 3 की रिलीज डेट को लेकर मेकर्स की तरफ से सोशल मीडिया पर लगातार हिंट दिए जा रहे हैं। इस बीच अब शनिवार को प्राइम वीडियो ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें रधिया से मिर्जापुर 3 की रिलीज डेट को लेकर सवाल पूछा जा रहा है।
ये भी पढ़ें- 'मंजू देवी' के बाद अब लगेगी 'कालीन भैया' की महफिल, 'पंचायत 3' में छिपा है Mirzapur 3 का क्लू, आपको मिला?
.jpg)
इस पर वह कहती हैं- इस 23 को, भाभी अपने लिए 3 ड्रेस और हमारे लिए 2 सूट सिलवाई हैं। इसी 23 तारीख को उनकी रिश्तेदारी में शादी है और बाहुबली का फंक्शन है तो भौकाल होना बनता है। यानी रधिया के इस वीडियो से ये अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि मिर्जापुर 3 की रिलीज डेट को लेकर 23 जून को बड़ा अपडेट मिल सकता है।
खबरें और भी
Ye Radhiya ko kuch toh pata hai jo hume nai pata! pic.twitter.com/zD1kfov4XE
— MirzapurAmazon (@YehHaiMirzapur) June 1, 2024
हालांकि अभी ये नहीं कहा जा सकता है कि 23 जून को ही मिर्जापुर 3 को रिलीज किया जाएगा। लेकिन इस अनाउंसमेंट के बाद यकीनन तौर पर फैंस की उत्सुकता काफी बढ़ने वाली हैं।
मिर्जापुर 3 में नहीं दिखेंगे मुन्ना भैया
मिर्जापुर के आने वाले सीजन में इस बार आपको मुन्ना भैया यानी एक्टर दिव्येंदु शर्मा की झलक देखने को नहीं मिलेगा। कुछ समय पहले उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि की है कि वह मिर्जापुर 3 का हिस्सा नहीं हैं।