Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    OTT पर छाई 8 एपिसोड की नई सीरीज, IMDb से मिली है 7.1 रेटिंग; बेस्ट सेलर बुक पर है बेस्ड

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 09:05 AM (GMT+05:30)

    ओटीटी पर एक नई वेब सीरीज ने आते ही लॉक अप सीजन 2 समेत कई शोज को पछाड़कर खुद नंबर-1 पर कब्जा कर लिया है। ...और पढ़ें

    8 एपिसोड की सीरीज ने ओटीटी पर किया कब्जा। फोटो क्रेडिट- एक्स

    8 एपिसोड की सीरीज ने ओटीटी पर किया कब्जा। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक खूबसूरत कहानी को वेब सीरीज के रूप में पेश किया गया है। इस सीरीज को लेकर काफी उत्सुकता थी और अब चूंकि यह सीरीज आ गई है तो 24 घंटे के अंदर ही ओटीटी पर ट्रेंड करने लगी है।

    दिलचस्प बात यह है कि यह रोमांटिक सीरीज (Romantic Series) बेस्ट सेलर नॉवेल (Bestseller Novel) पर बेस्ड है। 10 साल पहले जब यह नॉवेल आई थी तो इसने धूम मचा दी थी। सीरीज की कहानी एक लव ट्रायंगल के इर्द-गिर्द घूमती है।

    विक्रांत मैसी की लेटेस्ट सीरीज

    जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं, वो है मुसाफिर कैफे (Musafir Cafe)। दिव्य प्रकाश दुबे की इसी नाम से आई नॉवेल पर बेस्ड सीरीज में विक्रांत मैसी (Vikrant Massey), वेदिका पिंटो (Vedika Pinto) और महिमा मकवाना (Mahima Makwana) मुख्य भूमिकाओं में हैं।

    Vikrant Massey

    जब से इस सीरीज की अनाउंसमेंट की हुई थी, तभी से लोग इसे देखने के लिए बेताब थे। इमेजिनेशन के जरिए कहानी को समझने वाले अब कलाकारों के जरिए इस कहानी को स्क्रीन पर देखने का इंतजार कर रहे थे। काफी इंतजार के बाद 24 जुलाई को आखिरकार यह सीरीज ओटीटी पर आई।

    खबरें और भी

    ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है सीरीज

    दिलचस्प बात यह सीरीज रिलीज के बाद से ही ओटीटी पर छा गई है। जी हां, इस वक्त यह 8 एपिसोड की सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Musafir Cafe on Netflix) पर स्ट्रीम हो रही है। मात्र 24 घंटे के अंदर ही इसने लॉक अप सीजन 2 (Lock Upp Season 2) समेत सभी ट्रेंडिंग सीरीज को पछाड़ दिया है। इस वक्त यह सीरीज नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है।

    Musafir Cafe Series

    क्या है मुसाफिर कैफे की कहानी?

    मुसाफिर कैफे एक रोमांटिक ड्रामा है जिसकी कहानी चंदर (विक्रांत मैसी) के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे पहले सुधा (वेदिका पिंटो) से इश्क हो जाता है और फिर ब्रेकअप के बाद उसे दोबारा प्रीति (महिमा मकवाना) में प्यार मिलता है। मगर प्रीति को यह डर है कि अगर सुधा, चंदर की जिंदगी में वापस आ गई तो क्या होगा और फिर एक रोज सुधा, चंदर के पास आती है। 

    यह भी पढ़ें- OTT पर सुपर-डुपर हिट निकली 6 एपिसोड की ये साइबर थ्रिलर, IMDb से मिली 7.8 रेटिंग; आएगा दूसरा सीजन?

    यह भी पढ़ें- OTT पर आते ही हिट हुई 8 एपिसोड की Crime Drama, टॉप रेटेड लिमिटेड सीरीज ने ट्रेंडिंग लिस्ट पर किया कब्जा