OTT पर सुपर-डुपर हिट निकली 6 एपिसोड की ये साइबर थ्रिलर, IMDb से मिली 7.8 रेटिंग; आएगा दूसरा सीजन?
जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर स्ट्रीम हुई एक वेब सीरीज (Web Series) ओटीटी पर मस्ट वॉच बन गई है। 6 एपिसोड की सीरीज को ऑडियंस ने खूब पसंद किया। ...और पढ़ें

ओटीटी पर सुपरहिट निकली सीरीज। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, दिल्ली। ओटीटी पर एक नई सीरीज ने आते ही तहलका मचा दिया। रेटिंग में अव्वल निकली इस सीरीज को ऑडियंस ने खूब पसंद किया। आलम यह है कि ऑडियंस अब सीरीज के नए सीजन का इंतजार कर रही है।
जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं, वो है राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) निर्मित वेब सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो (Pritam and Pedro)। 6 एपिसोड की ये सीरीज सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है।
ओटीटी पर गर्दा उड़ा रही है सीरीज
3 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर स्ट्रीम हुई प्रीतम एंड पेड्रो की कहानी गोवा में सेट दो पुलिस अफसर पेड्रो (अरशद वारसी) और प्रीतम (वीर हिरानी) की है। पेड्रो पारंपरिक तरीके से केस को सुलझाता है, जबकि प्रीतम एक होनहार एथिकल हैकर है। दोनों अपनी साझेदारी से एक केस को सॉल्व करते हैं।
आएगा प्रीतम एंड पेड्रो सीजन 2?
शो का अंत कहीं न कहीं सीक्वल की ओर इशारा कर रहा था। इससे साफ है कि राजकुमार हिरानी सीरीज का अगला सीजन लाने की तैयारी में हैं। अब देखना होगा कि अरशद वारसी और वीर हिरानी नए सीजन में कौन सी गुत्थी सुलझाएंगे।
फैंस के रिस्पॉन्स से खुश हैं राजकुमार हिरानी
प्रीतम एंड पेड्रो को मिले प्यार से राजकुमारी हिरानी काफी खुश हैं। वह ऑडियंस का रिस्पॉन्स और सीजन 2 को लेकर बेताबी देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं सरसरी निगाहों से देख लेता हूं। दर्शकों के मिलने वाले संदेशों से हमें पता तो चल ही जाता है कि कोई फिल्म या सीरीज उन्हें कितनी पसंद आ रही है। कई लोग सामने से भी सराहना करते हैं, तो भी काफी कुछ अंदाजा तो लग ही जाता है।
खबरें और भी
जब दर्शकों को कुछ पसंद नहीं आता है, तो वह खामोश रहते हैं। वह केवल शो के किसी एक पहलू की सराहना कर देते हैं, लेकिन पूरी फिल्म या सीरीज की चर्चा नहीं करते हैं। इस शो के मामले में तो यह प्रतिक्रिया उम्मीद से कहीं ज्यादा रही।
नई कहानी कहने की करते हैं कोशिश
राजकुमार हिरानी आगे कहते हैं, "मैंने हर बार एक अलग कहानी कहने की कोशिश की है। इस शो की कहानी साइबर क्राइम पर है। इससे पहले मैंने इमिग्रेशन, संजय दत्त की बायोपिक, एलियन व भगवान, मेडिकल कॉलेज और शिक्षा जैसे अलग-अलग विषयों पर फिल्में बनाई हैं। मैं यह सुनिश्चित करता हूं कि कहानियों को मजेदार अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद दर्शकों का मनोरंजन करना है।"