विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जल्द ही OTT प्लेटफॉर्म होगा 'रोशन', Nayanthara के बाद अब आएगी इस बॉलीवुड फैमिली की डॉक्यूमेंट्री

Published: Thu, 21 Nov 2024 03:19 PM (IST)

फिल्ममेकर की ये ख्वाहिश रहती है कि वह सितारों की जिंदगी को एक बायोपिक में उतारकर ऑडियंस के सामने परोस ...और पढ़ें

नयनतारा के बाद अब आएगी रोशन परिवार की डॉक्यूमेंट्री/ फोटो- Instagram
नयनतारा के बाद अब आएगी रोशन परिवार की डॉक्यूमेंट्री/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री में खुले उनकी जिंदगी से जुड़े कई राज
  2. साउथ फीमेल सुपरस्टार के बाद अब रिलीज होगी इनकी डॉक्यूमेंट्री
  3. अपनी जिंदगी के अनकहे पहलू दिखाने में बढ़ रही है सितारों की दिलचस्पी

स्मिता श्रीवास्तव, मुंबई। फिल्मी सितारों की जिंदगी की कई सच्चाइयां होती हैं जो अक्सर सामने नहीं आ पाती। इन्हें इन दिनों सामने लाने का काम डाक्यूमेंट्री बखूबी कर रही हैं। 18 नवंबर को अभिनेत्री नयनतारा पर आधारित

डाक्यूमेंट्री प्रदर्शित हुई, उसके बाद रोशन परिवार पर डाक्यूमेंट्री आएगी। डाक्यूमेंट्री बनाने की वजह और सितारों की दिलचस्पी पर आलेख...

डाक्यूमेंट्री लेकर आ रही है फैंस को सितारों के करीब?

भारतीय सिनेमा में ज्यादातर सितारे अपनी बायोपिक फिल्म बनाने से परहेज करते हैं। वह कहते हैं कि उनकी जिंदगी में वह सब मसाला नहीं है जो फिल्मों के लिए चाहिए। हालांकि उनकी जिंदगी को करीब से दिखाने का काम डाक्यूमेंट्री फिल्में बखूबी कर रही हैं। 18 नवंबर को साउथ सिनेमा की सुपरस्टार नयनतारा, जिन्हें लेडी सुपरस्टार के तौर पर संबोधित किया जाता है, उनकी जन्मतिथि पर डाक्यूमेंट्री ‘नयनतारा : बियांड द फेयरीटेल’ प्रदर्शित हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: सिनेमा की 'लेडी सुपरस्टार', डॉक्युमेंट्री-विवाद और चर्चा, पहचानें कौन है ये हसीना?

भारत में सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक नयनतारा ने पिछले साल शाह रुख खान के साथ ‘जवान’ से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया था। इस डाक्यूमेंट्री के ट्रेलर में तापसी पन्नू कहती हैं कि महिला कलाकार के लिए हर किताब में लिखे गए नियमों को नयनतारा ने गलत साबित किया है।

Photo Credit: Instagram 

इस डाक्यूमेंट्री को लेकर नयनतारा कहती हैं, ‘मैंने इस डाक्यूमेंट्री के जरिए जीवन के बहुत से हिस्से स्क्रीन पर दिखाए हैं, लेकिन यह डाक्यूमेंट्री मेरे प्रशंसकों के लिए मेरा तोहफा है। यह मौका है उन्हें उन अध्यायों से रूबरू कराने का, जिसने मुझे आकार दिया।

रोशन परिवार की जिंदगी के बारे में जान सकेंगे फैंस

नयनतारा के बाद रोशन परिवार ‘द रोशंस डाक्यूमेंट्री’ सीरीज लाने की तैयारी में है। जैसा कि शीर्षक से पता चलता है, डाक्यूमेंट्री सीरीज दिवंगत संगीतकार रोशन, उनके बेटे-फिल्म निर्माता राकेश रोशन, बेटे-संगीतकार राजेश रोशन और अभिनेता ऋतिक रोशन के जीवन सफर को दर्शाएगी। शशि रंजन द्वारा निर्देशित इस डाक्यूमेंट्री में परिवार के सदस्यों सहित शाह रुख खान, प्रियंका चोपड़ा जोनस और शाम कौशल जैसे फिल्म बिरादरी के उनके दोस्तों की बातचीत भी शामिल होगी।

Photo Credit: Instagram

दुनिया जान सके संघर्ष की कहानी- जोया अख्तर

सितारों के साथ फिल्मी दुनिया से जुड़ी हस्तियों पर भी डाक्युमेंट्री बन रही है। इसमें बड़ा नाम है बीते दिनों आई डाक्युमेंट्री ‘एंग्री यंग मैन’। यह डाक्यु-सीरीज कई कालजयी संवाद व फिल्में देने वाली हिंदी सिनेमा की प्रख्यात लेखक जोड़ी सलीम खान–जावेद अख्तर पर है। जिसमें इस लेखक जोड़ी के करियर के शुरुआती संघर्ष, जोड़ी बनाने से लेकर अलगाव तक कई घटनाओं का जिक्र किया गया है।

इस डाक्यूमेंट्री को सलीम खान के बेटे सलमान खान (Salman Khan) और जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर और बेटी जोया अख्तर ने प्रोड्यूस किया। इस डाक्यूमेंट्री को बनाने को लेकर जोया का कहना था कि,

‘मेरी खुशकिस्मती रही कि मैंने दोनों को करीब से देखा और जाना है। इनमें जो जज्बा और दृढ़ता अब तक कायम है, वो मुझे दिखानी थी। मुझे लगा था कि अगर यह पीढ़ी ऐसे लेखकों की कहानी को न जाने, जिनमें अपने सपनों को पूरा करने का जुनून था, तो उसकी अहमियत नहीं है।’

नहीं रहता कोई फिल्टर

हालांकि डाक्यूमेंट्री का चलन कोई नया नहीं है। बीते साल हिंदी सिनेमा में ‘फादर ऑ फ रोमांस’ कहे जाने वाले यश चोपड़ा पर उनके प्रोडक्शन हाउस ने डाक्यू सीरीज ‘द रोमांटिक्स’ बनाई। हिंदी सिनेमा के किंग खान शाह रुख खान पर भी डाक्यूमेंट्री बन चुकी है। इसी साल हिंदी सिनेमा को सबसे बड़ी हिट फिल्म देने वाले फिल्ममेकर एस. एस. राजामौली पर डाक्यूमेंट्री ‘मार्डन मास्टर्स' एस एस राजामौली’ आई।

डाक्यूमेंट्री बनाने में बढ़ती दिलचस्पी को लेकर इसके निर्माता समीर नायर कहते हैं,

‘डाक्यूमेंट्री फिल्म निर्माण वास्तविक कहानियों को तलाशने और दर्शकों को मानवीय अनुभव पर एक गहरी, बिना किसी फिल्टर वाली नजर देने का एक अनूठा तरीका है। आज के दर्शक पहले से कहीं ज्यादा प्रामाणिक व वास्तविक दुनिया की कहानियों के लिए खुले हैं, जो व्यापक सत्य को बयां करती हैं। रचनाकारों के लिए, यह प्रारूप सार्थक कहानियों में गोता लगाने का एक विरला अवसर है, जो व्यक्तिगत और सार्वभौमिक दोनों स्तरों पर गूंजती हैं"।

उन्होंने आगे कहा, "हमारा लक्ष्य सभी क्षेत्रों के दूरदर्शी लोगों के जीवन और रचनात्मक प्रक्रियाओं का दस्तावेजीकरण करना है, जिन्होंने सिनेमा और इसके दर्शकों पर स्थायी प्रभाव डाला है। हम कई और प्रेरक कहानियों को प्रकाश में लाने के लिए तत्पर हैं और एस. एस. राजामौली की कहानी इसकी एकदम सही शुरुआत है"। 

यह भी पढ़ें: Nayanthara का जन्मदिन हुआ और भी स्पेशल, रिलीज हुआ Rakkayie का धांसू टीजर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।