Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Netflix Upcoming Release: नेटफ्लिक्स है तैयार! जनवरी में होगा एंटरटेनमेंट का वार, रिलीज होंगी ये सीरीज-मूवीज

    Updated: Thu, 02 Jan 2025 02:34 PM (IST)

    Netflix January 2025 Release नया साल शुरू हो गया है और इस न्यू ईयर के पहले महीने यानी जनवरी में फेमस ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक से बढ़कर एक वेब ...और पढ़ें

    नेटफ्लिक्स अपकमिंग रिलीज लिस्ट (Photo Credit- Jagran)
    नेटफ्लिक्स अपकमिंग रिलीज लिस्ट (Photo Credit- Jagran)

    HighLights

    1. नेटफ्लिक्स पर रिलीज होंगे ये शो और मूवीज
    2. नए साल के पहले महीने में एंटरटेनमेंट होगा टॉप
    3. लिस्ट में शामिल हर जॉनर की सीरीज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2025 आ चुका है और अपने साथ मनोरंजन जगत में नई-नई सौगात लेकर भी आया है। जिसकी शुरुआत मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर नए साल के पहले महीने यानी जनवरी में रिलीज होने वाली शानदार सीरीज और मूवीज के जरिए होगी। 

    फैंस को नेटफ्लिक्स पर अलग-अलग जॉनर की फिल्में और शो देखना पसंद है। इस आधार पर इस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने पूरी तैयारी कर ली है और सिनेप्रेमियों को फुल ऑन एंटरटेनमेंट देने का बंदोबस्त कर लिया है। आइए जानते हैं कि जनवरी 2025 में नेटफ्लिक्स की अपकमिंग रिलीज क्या-क्या होंगी।

    ये फिल्में पहले महीने होगीं रिलीज

    नेटफ्लिक्स पर बीते साल के अंत में कार्तिक आर्यन स्टारर हॉरर कॉमेडी जैसी अन्य कई फिल्में स्ट्रीम हुई थीं। नए साल के पहले महीने में भी इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जिन मूवीज को रिलीज किया जाएगा। उनके नाम इस प्रकार हैं- 

    फोटो क्रेडिट- IMDB
        फिल्म

         रिलीज डेट

       रीयूनियन    1 जनवरी 2025
      द लव स्कैम    1 जनवरी 2025
       कुंक ऑन लाइफ    2 जनवरी 2025
       वॉलेस एंड ग्रॉमिट    3 जनवरी 2025
       मिशन इंपोसिबल डेड रिकॉनिंग    11 जनवरी 2025

    जनवरी 2025 में नेटफ्लिक्स की मोस्ट अवेटेड डॉक्युमेंट्री

    फिल्मों के अलावा नेटफ्लिक्स पर डॉक्युमेंट्री का बोलबाला भी काफी देखने को मिला है। बीते साल के अंत में इंडियन सिंगर और रैपर हनी सिंह की डॉक्युमेंट्री ने सबका दिल जीता था और जनवरी 2025 में कुछ यही कमाल नेटफ्लिक्स की ये मोस्ट अवेटेड डॉक्युमेंट्री पूरा करेंगी।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- OTT Release 2025: एक्शन-ड्रामा से भरपूर होगा नया साल, 2025 में आ रहीं मच अवेटेड सीरीज और मूवीज

      डॉक्युमेंट्री    रिलीज डेट
     स्क्विड गेम 2 मेकिंग    3 जनवरी 2025
      जैरी स्प्रिंगर    7 जनवरी 2025
      गैब्रियल इग्लेसियस लीजेंड ऑफ फ्लफी    7 जनवरी 2025
      द रोशंस    17 जनवरी 2025

    ये वेब सीरीज मचाएंगी धमाल 

    अक्सर देखा जाता है कि नेटफ्लिक्स पर एक से एक वेब सीरीज को रिलीज किया जाता है, जो ऑडियंस के फेवरेट बन जाती हैं। 2024 के अंत में कोरियन ड्रामा सीरीज स्क्विड गेम का सीजन 2 रिलीज किया गया, जो फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है। अब नए साल 2025 में जनवरी में ये सीरीज रिलीज के लिए तैयार हैं। 

    फोटो क्रेडिट- नेटफ्लिक्स
         सीरीज    रिलीज डेट
      सेलिंग द सिटी   3 जनवरी 2025
      माय हैप्पी मैरिज 2   6 जनवरी 2025
      दुबई ब्लिंग 3   8 जनवरी 2025
      ब्लैक वॉरेंट   10 जनवरी 2025
      सिंगल्स इनफेरनो 4   14 जनवरी 2025
      पब्लिक डिसऑर्डर   15 जनवरी 2025

    ये भी पढ़ें- Netflix Survival Thriller: Squid Game 2 ही नहीं, नेटफ्लिक्स के इन 5 सर्वाइवल थ्रिलर के आगे सारे गणित फेल