Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इश्क, इल्जाम और इंसाफ: Netflix पर आई Accused में छिपा है रिश्तों का सच, साइकोलॉजिकल ड्रामा हिला देगी दिमाग

    Updated: Thu, 05 Mar 2026 08:45 AM (GMT+05:30)

    Netflix का साइकोलॉजिकल ड्रामा अक्यूज्ड (Accused) रिलीज हो गया है। इस फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा और प्रतिभा रांटा ने अहम भूमिका निभाई है। जानिए फिल्म क ...और पढ़ें

    नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई अक्यूज्ड मूवी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई अक्यूज्ड मूवी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनुराग कश्यप और अभिनव कश्यप की राह पर उनकी बहन अनुभूति कश्यप हैं। मगर अनुभूति का फिल्मों का चुनाव और पर्दे पर उतारने का तरीका अलग है।

    साल 2022 में वह आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म 'डॉक्टर जी' लेकर आई थीं जिसकी कहानी एक मेल गाइनेकोलॉजिस्ट की है जो एक फीमेल-डॉमिनेटेड फील्ड में हिचकिचाहट और औरतें के नफरत से जूझता है।

    अब चार साल बाद अनुभूति कश्यप साइकोलॉजिकल ड्रामा 'अक्यूज्ड' (Accused) लेकर आई हैं जिसमें उन्होंने लेस्बियन कपल की कहानी को दिखाया है।

    क्या है फिल्म अक्यूज्ड की कहानी?

    जब एक औरत कम समय में सफलता को छूती है तो आसपास काफी खुस्फुसाहट होती है। कभी गपशप तो कभी आरोप। हालिया रिलीज फिल्म अक्यूज्ड (Accused) भी ऐसी ही एक फिल्म है। कहानी अपने काम में माहिर डॉक्टर गीतिका सेन की है जो मीरा के साथ लेस्बियन रिलेशनशिप में है और शादी भी कर चुकी है। 

    गीतिका डीन बनने वाली है और अपने पार्टनर के साथ एक बेबी भी अडॉप्ट करने जा रही है। मगर जिंदगी का एक नया पड़ाव शुरू हो, उससे पहले ही गीतिका पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगता है। पहले उसके खिलाफ एक मेल आता है और फिर यह सिलसिला बढ़ता जाता है।

    accused on ott

    एक के बाद एक अंजान मेल से उसके खिलाफ आरोप लगते हैं। हाथ से करिअर जाने लगता है और बेबी का अडॉप्शन भी। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ में भी उतार-चढ़ाव शुरू हो जाते हैं। गीतिका खुद को निर्दोष कैसे साबित करती है, इसक पीछे कौन है और अपने रिश्ते को कैसे संभालती है, फिल्म कहानी इसी के इर्द गिर्द घूमती है। 

    यह भी पढ़ें- Accused Trailer: एक गुमनाम मैसेज और दांव पर लगा प्यार-करियर..., कोंकणा सेन की साइको थ्रिलर का दमदार ट्रेलर जारी

    अक्यूज्ड की स्टार कास्ट

    LGBTQ पर बेस्ड फिल्में कम हैं। कुछ साल पहले ही नेटफ्लिक्स पर कोबाल्ट ब्लू और गीली पुच्ची जैसी फिल्में आई थीं। हालांकि, अक्यूज्ड इससे थोड़ा अलग है। इसमें LGBTQ को लेकर सोशल प्रेशर कम और प्रोफेशनलिज्म पर फोकस ज्यादा किया गया है। 

    खबरें और भी

    इस फिल्म का स्क्रीनप्ले सीमा अग्रवाल और यश केसवानी ने लिखा है। वहीं, फिल्म का निर्माण नेटफ्लिक्स की पार्टनरशिप में करण जौहर ने किया है। फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा (गीतिका) और प्रतिभा रांटा (मीरा) ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। 

    accused

    डॉक्टर जी की तरह अक्यूज्ड को अनुभूति ने अच्छा निर्देशन किया है, लेकिन कहानी का स्क्रीनप्ले थोड़ा खटकता है। क्लाईमैक्स भी खास असर नहीं छोड़ता। मगर कोंकणा और प्रतिभा की परफॉर्मेंस दमदार है। दोनों ने फिल्म को आखिर तक बांधे रखा। दोनों ही अपने कैरेक्टर में खो गईं। 

    यह भी पढ़ें- Accused OTT Release: साइकोलॉजिकल थ्रिलर से हिलेगा ओटीटी, इस दिन रिलीज होगी कोंकणा सेन की 'अक्यूज्ड'