Netflix Releases: रोमांस..सस्पेंस और ड्रामा, 22 से 30 जून तक नेटफ्लिक्स पर आएगी 11 सीरीज-फिल्मों की सुनामी
इस महीने की 22 तारीख से 30 जून तक दर्शकों का मनोरंजन बिल्कुल भी नहीं रुकने वाला है, क्योंकि अगले वीक अलग-अलग जॉनर की कई धांसू सीरीज-फिल्में नेटफ्लिक्स ...और पढ़ें
-1781954563028_m.webp)
22 से 30 जून तक नेटफ्लिक्स पर आएंगी ये फिल्में-सीरीज/ फोटो- Jagran Graphics
HighLights
22 से 30 जून तक नेटफ्लिक्स पर नहीं रुकेगा मनोरंजन
OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी फिल्मों-सीरीज की बाढ़
सस्पेंस-इतिहास और रोमांस के साथ अगला वीक होगा खास
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स (Netflix) पर जून का आखिरी हफ्ता बहुत ही शानदार होने वाला है, क्योंकि 22 से जून तक दर्शकों को सस्पेंस भी मिलेगा और खूब सारा ड्रामा भी। नेटफ्लिक्स पर आखिरी हफ्ते में कई बड़ी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं, इनमें से कुछ ऐसी हैं जिसका इंतजार ऑडियंस को एक लंबे समय से था। तो चलिए देर किस बात की है, बिना देरी किए देख लेते हैं अगले हफ्ते रिलीज हो रही फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट:
रिदम फ्लो इटली 3 (Rhythm + Flow Italy Season 3)
रिदम फ्लो इटली नेटफ्लिक्स की सबसे चर्चित सीरीज में से एक है। जिसके तीसरे सीजन को स्ट्रीम करने के लिए मेकर्स बिल्कुल तैयार हैं। नए सीजन में जजों के पैनल में इस बार बदल फेरबदल देखने को मिलेगा। यह एक म्यूजिकल रियलिटी कॉम्पिटिशन सीरीज है, जिसके नए सीजन में मेकर्स एक बार फिर से मिलान, बोलोग्ना और लुगानो का रुख करेंगे और एक बड़े रैपर को ढूंढेंगे।
रिलीज डेट-22 जून
जॉनर- रियलिटी सीरीज

यह भी पढ़ें- Netflix Releases: 15 से 21 जून तक नेटफ्लिक्स पर धमाका, 10 सस्पेंस-कॉमेडी फिल्मों-सीरीज के साथ पूरा वीक होगा खास
रयान हैमिल्टन: दिस जस्ट हिट मी (Ryan Hamilton: This Just Hit Me)
यह एक स्टैंड अप कॉमेडी शो है, जिसकी कहानी रयान हैमिल्टन की जिंदगी में घटी एक सच्ची घटना पर बेस्ड है। जब जनवरी 2022 में हैमिल्टन पैदल चल रहे थे, तो सड़क पार करते हुए उन्हें एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी थी। नेटफ्लिक्स पर आने वाला यह शो उनकी ही कहानी को दर्शाता है।
रिलीज डेट- 23 जून
जॉनर- स्टैंडअप कॉमेडी शो

द अमेरिकन एक्सपेरिमेंट (The American Experiment Season 1)
यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली 5 भागों की एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज है, जिसमें अमेरिका बनने की कहानी दिखाई गई है। यह सीरीज सवाल उठाती है कि क्या जनता बिना किसी राजा के, खुद पर शासन कर सकती है? यह अमेरिका की आजादी की 250वीं वर्षगांठ के मौके पर रिलीज की जाएगी, जिसमें उस देश के बारे में बातें ऑडियंस को समझने को मिलेंगी।
खबरें और भी
रिलीज डेट- 24 जून
जॉनर- अमेरिकन सीरीज

अनदर सेल्फ सीजन 3 (Another Self Season 3)
मशहूर तुर्की ड्रामा सीरीज अपने तीसरे सीजन के साथ लौट रहा है। कहानी तीन सहेलियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक बार फिर से आयवलिक वापस आती हैं, लेकिन उनका अतीत से जुड़ा एक पुराना शख्स अचानक से उनके संपर्क में आ जाता है, जिससे उनकी जिंदगी में उथल-पुथल मच जाती है। इसमें अदा, लेयला और सेवगी की कहानी दिखाई गई है।
रिलीज डेट- 24 जून
जॉनर- रोमांटिक ड्रामा

इन द हैंड ऑफ डांटे (In the Hand of Dante)
इस फिल्म की कहानी दो अलग-अलग सदियों के बीच समानांतर रूप से चलती है। बेहतरीन क्राइम ड्रामा मूवी की कहानी एक सनकी राइटर निक तोशेश के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जिंदगी से काफी निराश और दुखी है। एक दिन एक माफिया उसे बुलाता है और एक पांडुलिपि की पहचान करने के लिए कहता है, लेकिन वह बेशकीमती ऐतिहासिक धरोहर देख उसका मन बदल जाता है और ऐसे ही कहानी आगे बढ़ती है।
रिलीज डेट- 24 जून
जॉनर- क्राइम ड्रामा

अवतार: द लास्ट एयरबेन्डर 2 (Avatar: The Last Airbender Season 2)
अवतार: द लास्ट एयरबेन्डर का पहला सीजन दर्शकों को बेहद पसंद आया था। अब मेकर्स इसके दूसरे सीजन के साथ बिल्कुल तैयार हैं। इस बार सामने खतरा और भी बड़ा और गहरा होने वाला है, जिसका सामना वह कैसे करेगा, यह तो दूसरा सीजन रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।
रिलीज डेट- 25 जून
जॉनर- एडवेंचर ड्रामा
![]()
राजा शिवाजी (Raja Shivaji)
बॉक्स ऑफिस पर मराठी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभरी रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' भी नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने के लिए बिल्कुल तैयार है। फिल्म में सलमान खान ने जहां स्पेशल कैमियो किया, तो वहीं संजय दत्त-अभिषेक बच्चन और विद्या बालन जैसे सितारों ने अहम किरदार निभाया।
रिलीज डेट- 26 जून
जॉनर- ऐतिहासिक ड्रामा
लिटिल ब्रदर (Little Brother)
जॉन सीना अपनी अगली कॉमेडी ड्रामा फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसमें अभिनेता ने 'रड' का किरदार अदा किया है, जो एक सफल रियल इस्टेट एजेंट है और पत्नी और परिवार के साथ शांतिपूर्वक एक जिंदगी जी रहे हैं। उनकी जिंदगी में भूचाल तब आता है, जब रड को ये पता चलता है कि उसके भाई का एक्सीडेट हो गया है, पर कहानी में यही से ट्विस्ट आता है, जब उसे ये पता चलता है कि उसका भाई नहीं, मार्क्स अस्पताल में है।
रिलीज डेट- 26 जून
जॉनर- कॉमेडी ड्रामा
नोट्स फ्रॉम द लास्ट रॉ (Notes From the Last Raw)
यह एक साउथ कोरियन साइकोलॉजिकल थ्रिलर और सस्पेंस ड्रामा सीरीज है, जिसकी कहानी मशहूर स्पेनिश नाटक El chico de la última fila पर आधारित है। कहानी हेओ मुन-ओ के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक लिटरेचर के प्रोफेसर है, जो कभी नॉवेलिस्ट हुआ करते थे, लेकिन आलोचना के कारण वह पिछले 20 साल से एक शब्द नहीं लिख पाए, जिस कारण वह अपने छात्रों के गलत लिखने के कारण उनसे चिढ़ते हैं। यह कहानी जुनून, कल्पना और हकीकत के बीच धुंधली होती रेखा के बारे में है।
रिलीज डेट- 26 जून
जॉनर- सस्पेंस थ्रिलर

लव इज ब्लाइंड:अर्जेंटीना 2 (Love Is Blind: Argentina 2)
लव इज ब्लाइंड:अर्जेंटीना 2 नेटफ्लिक्स का डेटिंग रियलिटी शो है, जिसे मॉडल वांडा नारा और एक्टर डारियो बारासी ने होस्ट किया। इस रियलिटी शो में कुल 16 कंटेस्टेंट हैं, जो अपने सोलमेट की तलाश में इसका हिस्सा बनते हैं।
रिलीज डेट- 28 जून
जॉनर- रियलिटी शो

लूइस सीके - रिडिकुलस (Louis C.K.: Ridiculous)
लूइस सीके - रिडिकुलस एक स्पेशल स्टैंडअप कॉमेडी स्पेशल शो है,जिसमें वह माता पिता की देखभाल से लेकर, एक मधुमक्खी को गोली मारने तक कई मजेदार चीजों को ऑडियंस के लिए पेश करने वाले हैं।
रिलीज डेट- 30 जून
जॉनर - स्टैंडअप कॉमेडी
यह भी पढ़ें- Netflix Releases: 8 से 14 जून तक नहीं बैठ पाएंगे बिल्कुल भी फ्री, नेटफ्लिक्स पर रिलीज होंगी 11 फिल्में-सीरीज