Netflix पर होगा मनोरंजन का महा संग्राम, 18 अपकमिंग मूवीज और सीरीज का हुआ एलान
Netflix Upcoming Thrillers: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने फ्यूचर में फैंस को एंटरटेन करने के लिए तगड़ी प्लानिंग कर ली है। मंगलवार को नेटफ्लिक्स की तर ...और पढ़ें

नेटफ्लिक्स पर आ रहे हैं ये थ्रिलर (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
नेटफ्लिक्स पर हुई अपकमिंग थ्रिलर की अनाउंसमेंट
सनी देओल इस मूवी के जरिए करेंगे ओटीटी डेब्यू
लिस्ट में शामिल इन फिल्मों और वेब सीरीज के नाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। डिजिटल दुनिया के सबसे पॉपुलर प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मूवीज और वेब सीरीज देखना दर्शकों का काफी पसंद आता है। आने वाले समय में नेटफ्लिक्स सिनेप्रेमियों को एक अलग लेवल का मनोरंजन देने के लिए अपनी कमर कस चुका है।
मंगलवार को नेटफ्लिक्स इंडिया की तरफ से भविष्य में रिलीज होने वाली 18 फिल्मों और वेब सीरीज का एलान कर दिया गया। आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन से थ्रिलर के नाम शामिल हैं।
नेटफ्लिक्स पर होगा महा मनोरंजन
3 फरवरी की तारीख फैंस के लिए बेहद खास रही है। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की तरफ से आज के दिन अपने अपमकिंग शो, सीरीज और फिल्मों की प्लानिंग का खुलासा किया है, जिसमें एक से बढ़कर एक थ्रिलर के नाम शामिल हैं। गौर किया जाए इसकी लिस्ट की तरफ तो वह इस प्रकार है-
यह भी पढ़ें- 4 साल बाद दुनिया के सबसे बड़े बैंड की वापसी, आपके रूम में होंगे BTS के लाइव शोज; इस OTT प्लेटफॉर्म पर आएंगे नजर

इक्का (Ikka)- फिल्म
लेगेसी (Legacy)- वेब सीरीज
घूसखोर पंडत (Ghooskhor Pandat)- फिल्म
द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 5 (The Great Indian Kapil Show 5)- शो
गांधारी (Gandhari)- फिल्म
कर्तव्य (Kartavya)- फिल्म
तक्षकूडु (Takshakudu)
मेड इन कोरिया (Made In Korea)- फिल्म
हम हिंदुस्तानी (Hum Hindustani)- फिल्म
मुसाफिर कैफे (Musafir Cafe)- वेब सीरीज
हैलो बच्चों (Hello Bachchon)- वेब सीरीज
ढिंडोरा 2 (Dhindora 2)- वेब सीरीज
फैमिली बिजनेस (Family Businnes)- वेब सीरीज
सुपर बाबू (Super Babu)- वेब सीरीज
टोस्टर (Toaster)- फिल्म
चुंबक (Chumbak)- वेब सरीज
#लव (#LOVE)- वेब सीरीज
ये दिल सुन रहा है (Yeh Dil Sunn Raha Hai)- शो
सनी देओल की ओटीटी डेब्यू
नेटफ्लिक्स की इस अनाउंसमेंट में सबसे खास अभिनेता सनी देओल का ओटीटी डेब्यू रहा है। दरअसल उनकी अगली फिल्म इक्का को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म का फर्स्ट लुक वीडियो सामने आया है, जिसमें सनी पाजी वकील की भूमिका में नजर आएंगे। उनके अलावा अभिनेता अक्षय खन्ना भी इस मूवी का हिस्सा हैं।
अक्षय इक्का में नेगेटिव रोल प्ले करते हुए नजर आएंगे। ये एक कोर्ट रूम ड्रामा थ्रिलर है, जिसकी रिलीज डेट का एलान अभी नहीं किया गया है। इसके अलावा इस सूची में अभिनेता सैफ अली खान की दो फिल्मों के नाम शामिल हैं, जो कर्तव्य और हम हिंदुस्तानी हैं।