Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Netflix Vs Jio Hotstar: कंफ्यूज हैं कि किसका सब्सक्रिप्शन है बेस्ट? ये आंकड़े आपकी उलझन को कर देंगे पल भर में दूर

    Updated: Sun, 10 May 2026 03:03 PM (IST)

    क्या आप भी इतने सारे OTT प्लेटफॉर्म्स को देखकर कंफ्यूज होते हैं कि किसका सब्सक्रिप्शन लेना चाहिए? तो यहां पढ़ें अपने सवाल का जवाब- ...और पढ़ें

    नेटफ्लिक्स या जियो हॉटस्टार बड़ी फिल्मों के लिए पहली पसंद कौन?

    नेटफ्लिक्स या जियो हॉटस्टार बड़ी फिल्मों के लिए पहली पसंद कौन?

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स एंटरटेनमेंट का एक नया अड्डा बन गए हैं। हालांकि इन प्लेटफॉर्म्स की संख्या ज्यादा होने की वजह से दर्शक कई बार समझ नहीं पात कि किसका सब्सक्रिप्शन लेना चाहिए। लेकिन आंकड़े साफ बताते हैं कि कौन सा ओटीटी प्लेटफॉर्म इस रेस में सबसे आगे है।

    क्या है आंकड़ों का खेल

    हालांकि आंकड़े कुछ और भी कहते हैं जहां लोग थिएटर वर्सेज ओटीटी में सोचते हैं कि शायद अब थिएटर को लेकर दर्शकों को क्रेज कम हो रहा है। तो ये सोचना भी गलत है। आइए जानते हैं थिएटर वर्सेज ओटीटी में किसके पास ज्यादा दर्शक है वहीं किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा बड़ी फिल्में रिलीज होती हैं और लोग इस प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन सबसे ज्यादा लेते हैं।

    यह भी पढ़ें- आ गई डेट! OTT पर तहलका मचाने आ रही Dhurandhar 2, मई में इस दिन रिलीज होगा 'रॉ और अनदेखा' वर्जन

    ओटीटी वर्सेज थिएटर- किसके पास दर्शक ज्यादा

    वेब सीरीज भले ही ओटीटी पर रिलीज होती हों लेकिन थिएटर का क्रेज बिल्कुल भी खत्म नहीं हुआ है। आज भी लोग फैमिली एंड फ्रेंड्स के साथ घर पर मूवी देखने के बजाय थिएटर में जाकर पॉपकॉर्न के साथ एंजॉय करना ज्यादा पसंद करते हैं। ऑरमैक्स के डाटा के मुताबिक, लोग फिल्मों के लिए ही ओटीटी पर ज्यादा सब्सक्रिप्शन लेते हैं ना कि वेब सीरीज की वजह से।

    netflix (13)

    आंकड़ों के मुताबिक जब 126 बड़ी फिल्मों का डाटा कलेक्ट किया गया तो थिएटर में रिलीज हुई फिल्मों को 10 लाख से ज्यादा दर्शकों ने देखा, जो बाद में ओटीटी पर भी रिलीज हुई।

    कौन सा ओटीटी प्लेटफॉर्म रेस में सबसे आगे

    वहीं अगर बड़ी फिल्मों के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने की बात करें तो सबसे ज्यादा ये फिल्में नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होती हैं। आंकड़ों के मुताबिक बड़ी फिल्मों के लिए सबसे ज्यादा नेटफ्लिक्स (36%), जियो हॉटस्टार (21%), प्राइम वीडियो (18%) और अन्य 06% हैं।

    खबरें और भी

    netflix (12)

    हिंदी फिल्मों में कौन आगे?

    अगर सिर्फ हिंदी फिल्मों की बात करें तो इसमें भी नेटफ्लिक्स ने बाजी मारी है क्योंकि 57% फिल्में इसी ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म पर रिलीज होती हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर प्राइम वीडियो 26% के साथ और फिर जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar)।

    netflix (11)

    विदेशी फिल्मों के लिए पहली पसंद कौन?

    इंटरटनेशनल फिल्मों के लिए डाटा थोड़ा चौंकाने वाला है। डेटा के मुताबिक 2025 में 13 इंटरनेशनल फिल्मों को भारत में 10 लाख से ज्यादा लोगों ने सिनेमाघरों में जाकर देखा। इन फिल्मों में से 12 पर एनालिसिस हुआ और जिनमें से 10 फिल्में जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध हैं। यानी करीब 83% शेयर इस ओटीटी प्लेटफॉर्म के पास है। तो साफ है कि भारतीय फिल्मों के लिए नेटफ्लिक्स और विदेशी फिल्मों के लिए जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पहली पसंद है।

    यह भी पढ़ें- 8 एपिसोड वाली नई सीरीज Prime Video पर निकली टॉपर, 'नशे से नाश' की कहानी हिला देगी दिमाग