विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

OTT Releases This Week: 'आर्या 3 पार्ट-2' से 'भक्षक' तक, इस हफ्ते ओटीटी पर आ रहीं ये फिल्में और वेब सीरीज

Published: Mon, 05 Feb 2024 07:18 PM (IST)Updated: Wed, 07 Feb 2024 05:39 PM (IST)

New OTT Movies And Series 9 February सुष्मिता सेन की सीरीज आर्या का सफर इस हफ्ते पूरा हो जाएगा। यह ...और पढ़ें

ओटीटी पर इस हफ्ते ये फिल्में और सीरीज आ रही हैं। फोटो- इंस्टाग्राम
ओटीटी पर इस हफ्ते ये फिल्में और सीरीज आ रही हैं। फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. इस हफ्ते ओटीटी पर आर्या 3 का आखिरी पार्ट आएगा
  2. भूमि पेडनेकर की फिल्म भक्षक सीधे ओटीटी पर आ रही है
  3. खिचड़ी 2 भी इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रही है

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। OTT Releases This Week: इस हफ्ते की सबसे अहम रिलीज भक्षक है, जो सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। इस सोशल फिल्म में भूमि पेडनेकर लीड रोल में हैं। वहीं, सुष्मिता सेन स्टारर वेब सीरीज आर्या के तीसरे सीजन का पर्दा भी इस हफ्ते गिर जाएगा। इसके अंतिम सीजन का पार्ट 2 इसी हफ्ते आ रहा है। 

6 फरवरी को जिओ सिनेमा पर हॉलीवुड की हॉरर फिल्म 'द एक्सोरसिस्ट बिलीवर' रिलीज हो चुकी है। वहीं, 7 फरवरी को 'द नन 2' स्ट्रीम कर दी गई है। 8 फरवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 'एबॉट एलिमेंट्री सीजन 3' आ रहा है। वहीं, जिओ सिनेमा पर 'हेलो सीजन 2' रिलीज हो रही है। नेटफ्लिक्स पर रोमांटिक मिनी सीरीज वन डे आएगी।

यह भी पढ़ें: Squid Game 2 समेत नेटफ्लिक्स पर इस साल आ रहे हैं ये 16 इंटरनेशनल शोज और फिल्में, जारी हुई पूरी लिस्ट

9 फरवरी को ओटीटी पर कंटेंट की बारिश

फरवरी के दूसरे शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स में इतनी फिल्में और सीरीज आ रही हैं कि कन्फ्यूज हो जाएंगे, क्या देखें और क्या छोड़ें? साउथ की मसाला फिल्मों के शौकीन हैं तो जनवरी में रिलीज हुई कई फिल्में ओटीटी पर उतर रही हैं। चलिए, बताते हैं कि कहां क्या देख सकते हैं।

फिल्म/वेब सीरीज प्लेटफॉर्म जॉनर भाषा/कंट्री
अ किलर पैराडॉक्स (सीरीज) नेटफ्लिक्स थ्रिलर साउथ कोरियन
आर्या सीजन 3 पार्ट 2 (सीरीज) डिज्नी प्लस हॉटस्टार थ्रिलर हिंदी
अल्फा मेल्स सीजन 2 (सीरीज) नेटफ्लिक्स कॉमेडी स्पेनिश
अयालान (फिल्म) सननेक्स्ट साइ फाइ थ्रिलर तमिल
भक्षक (फिल्म) नेटफ्लिक्स सोशल थ्रिलर हिंदी
कैप्टन मिलर (फिल्म) प्राइम वीडियो पीरियड एक्शन तमिल
गुंटूर कारम (फिल्म) नेटफ्लिक्स एक्शन तेलुगु
जय महेंद्रन (सीरीज) सोनी-लिव थ्रिलर मलयालम
काटेरा (फिल्म) Zee5 एक्शन कन्नड़
खिचड़ी 2 (फिल्म) Zee5 कॉमेडी हिंदी
लंतरानी (फिल्म) Zee5 कॉमेडी हिंदी
लव, स्टॉकर, किलर (डॉक्युसीरीज) नेटफ्लिक्स थ्रिलर अंग्रेजी
पपी लव (फिल्म) लायंसगेट प्ले रोमांस अंग्रेजी
सनकोस्ट (फिल्म) डिज्नी प्लस हॉटस्टार ड्रामा अंग्रेजी
ला लूना (फिल्म) नेटफ्लिक्स कॉमेडी मलय

सुष्मिता सेन ने आर्या वेब सीरीज से ओटीटी स्पेस में डेब्यू किया था। इसका तीसरा और आखिरी सीजन दो भागों में रिलीज किया गया है। 4 एपिसोड्स का पहला भाग नवम्बर में रिलीज किया गया था, जबकि अगले चार एपिसोड्स 9 फरवरी को आ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: February OTT Web Series- 'आर्या' का सफर इस महीने खत्म, 'पोचर' समेत इन सीरीज का हो जाएगा शुरू

9 फरवरी को ही भूमि पेडनेकर की फिल्म भक्षक सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। यह सत्य घटना से प्रेरित फिल्म है। पुलकित निर्देशित फिल्म का निर्माण शाह रुख खान की कम्पनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने किया है। फिल्म में संजय मिश्रा, साई तम्हन्कर और आदित्य श्रीवास्तव प्रमुख किरदारों में हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।