विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mirzapur 3 Release Date: कालीन भैया-गुड्डू पंडित की दुश्मनी का शुरु होगा नया अध्याय, रिलीज को तैयार मिर्जापुर 3?

Published: Fri, 02 Feb 2024 05:18 PM (IST)Updated: Fri, 02 Feb 2024 08:53 PM (IST)

Mirzapur 3 Release Date मिर्जापुर की कहानी में सबसे अहम किरदार अखंडानंद त्रिपाठी उर्फ कालीन भैया है जो उत्तर प्रदेश ...और पढ़ें

रिलीज को तैयार मिर्जापुर 3? (X Inage)
रिलीज को तैयार मिर्जापुर 3? (X Inage)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम की क्राइम ड्रामा वेब सीरीज मिर्जापुर सुपरहिट रही थी। वहीं, अब फैंस सीरीज की तीसरी कड़ी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच मिर्जापुर 3 की रिलीज डेट को लेकर अपडेट आई है, जो जल्द ही स्ट्रीमिंग की ओर इशारा कर रही है।

पंकज त्रिपाठी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा और रसिका दुग्गल, मिर्जापुर की जान हैं। इनके किरदार जानदार किरादरों की वजह से ही दर्शक सीरीज का इंतजार कर रहे हैं।  

यह भी पढ़ें- 2024 में खत्म होगा इन Web Series के अगले सीजनों का इंतजार, नेटफ्लिक्स ने किया Guns And Gulaabs 2 का एलान

ट्रेलर की शुरू हुई तैयारी ?

मिर्जापुर 3 की राह देख रहे फैंस को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सीरीज की शूटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन का काफी काम हो चुका है यानी मेकर्स अब टीजर और ट्रेलर की तैयारी कर रहे हैं, अगर खबर सच हुई तो।

कब रिलीज होगी सीरीज ?

मिर्जापुर सीजन 2 में कालीन भैया और गुड्डू पंडित के बीच जंग दिखाई गई थी। नए सीजन में कहानी एक नया और पहले से भी दिलचस्प मोड़ लेने वाली है। ऐसे में सीरीज की रिलीज डेट की खबर फैंस के लिए राहत की तरह है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मार्च 2024 के आखिरी हफ्ते में दर्शक मिर्जापुर 3 देख पाएंगे। हालांकि, प्राइम वीडियो की तरफ से अभी आधिकारिक घोषणा करना बाकी है।

पूर्वांचल में माफिया कालीन भैया

मिर्जापुर की कहानी की बात करें, तो सीरीज में सबसे अहम किरदार अखंडानंद त्रिपाठी उर्फ कालीन भैया है, जो उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में माफिया डॉन और कालीन के बड़े व्यापारी है। इस साफ- सुथरे दिखने वाले बिजनेस की आड़ में कालीन भैया दो नंबर का काम भी करते है और यही उनका असल धंधा है। कट्टा और बम बनाने से लेकर सप्लाई तक का काम करते है।

कालीन भैया और गुड्डू पंडित की भीषण दुश्मनी

मिर्जापुर में कालीन भैया की गुड्डू पंडित से तगड़ी दुश्मनी है, जो कभी उनके लिए ही काम करता था। ये दुश्मनी तब शुरू हुई जब इश्क के चक्कर में कालीन भैया के इकलौते बेटे मुन्ना भैया ने गुड्डू पंडित के भाई बबलू पंडित की हत्या कर दी। बौखलाया हुआ गुड्डू बदला लेने निकल पड़ा। ये लड़ाई अब मिर्जापुर की गद्दी पर राज करने तक बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें- Poonam Pandey Death: क्या सच में हुआ है पूनम पांडे का निधन? एक्ट्रेस का ये वीडियो देख लोगों को नहीं पच रही बात

क्या है मिर्जापुर 3 की कहानी ?

मिर्जापुर 2 में पावर पाने के इस खूनी खेल में कालीन भैया के वारिस यानी मुन्ना भैया की जान पर बन आई थी। ऐसे में अब फैंस तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं और ये जानने के लिए बेताब हैं, कि आखिर इस कहानी ने क्या नया मोड़ लिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।