Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    OTT Movies In December 2022: डॉक्टर जी, ब्लैक एडम, ब्लर... यह रहा ट्रेलर के साथ दिसम्बर का पूरा ओटीटी कैलेंडर

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Mon, 05 Dec 2022 05:03 PM (GMT+05:30)

    OTT Movies In December दिसम्बर शुरू हो चुका है और पिछले कुछ दिनों में कई महत्वपूर्ण फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आ चुकी हैं। इन फिल्मों में कला इंडिय ...और पढ़ें

    OTT Movies In December in Hindi Tamil Telugu Malayalam Kannada. Photo- Instagram
    OTT Movies In December in Hindi Tamil Telugu Malayalam Kannada. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। साल 2022 के आखिरी महीने में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई बॉलीवुड फिल्मों की लम्बी लाइन लगी है। इनमें कई जाने-माने कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे है। दिसम्बर में कला और फ्रेडी जैसी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं और अब गोविंदा नाम मेरा, ब्लर और डॉक्टर जी जैसी फिल्में आने के लिए तैयार हैं। 

    1 दिसम्बर

    कला

    नेटफ्लिक्स पर पहली दिसम्बर को काला रिलीज हो चुकी है। यह पीरियड साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। कला से इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने अभिनय की पारी की है. उनके साथ बुलबुल फेम तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। काला का निर्देशन अन्विता दत्त ने किया है। फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: Zombie Virus Web Series & Movies- ओटीटी पर फैली है जॉम्बी वायरस की दहशत, बॉलीवुड में भी आ चुके हैं नजर

    2 दिसम्बर

    फ्रेडी

    डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आयी फ्रेडी साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। निर्देशन शशांक घोष ने किया है। परवेज शेख ने फ्रेडी को लिखा है। एकता कपूर इसकी निर्माता हैं। फिल्म में कार्तिक आर्यन औ अलाया फर्नीचरवाला मुख्य भूमिकाओं में हैं। फ्रेडी एक ऐसे डेंटिस्ट की कहानी है, जो अकेला रहता है। किसी से घुलता-मिलता नहीं है। बस एक कछुआ उसका दोस्त है। फ्रेडी की दूसरी साइड तब सामने आती है, जब प्यार ऑब्सेशन में बदल जाता है।

    इंडिया लॉकडाउन

    जी5 पर रिलीज हुई  मधुर भंडारकर निर्देशित इंडिया लॉकडाउन सोशल ड्रामा फिल्म है। फिल्म कोरोना वायरस पैनडेमिक के दौरान देश में लगे लॉकडाउन के समाज के विभिन्न वर्गों पर प्रभाव को दिखाती है। अमित जोशी और आराधना शाह ने फिल्म लिखी है। फिल्म में श्वेता बसु प्रसाद, आहना कुमार, प्रतीक बब्बर, सई तम्हनकर और प्रकाश बेलावाड़ी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

    खबरें और भी

    गुडबाय

    नेटफ्लिक्स पर अमिताभ बच्चन, रश्मिका मंदाना और नीना गुप्ता की गुडबाय स्ट्रीम की जा चुकी है। विकास बहल लिखित-निर्देशित फिल्म का निर्माण एकता कपूर ने किया है। यह एक फैमिला ड्रामा है। कहानी के केंद्र में रश्मिका का किरदार है। पुष्पा एक्ट्रेस का यह हिंदी डेब्यू भी है। गुडबाय 7 अक्टूबर कोएं सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 

    मॉन्स्टर

    मोहनलाल की मलयालम फिल्म मॉन्स्टर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर दक्षिण की दूसरी भाषाओं के साथ हिंदी में भी स्ट्रीम की जा रही है। उदयकृष्ण लिखित फिल्म का निर्देशन विसाख ने किया है। यह क्राइम थ्रिलर फिल्म है। मोहनलाल पहली बार सिख गेटअप में दिखे हैं। फिल्म 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

    लव टुडे

    नेटफ्लिक्स पर तमिल और तेलुगु में आ चुकी लव टुडे रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। प्रदीप रंगनाथन ने फिल्म में मुख्य किरदार निभाया है और निर्देशित भी किया है। इवाना और रवीना रवि फीमेल लीड में हैं। 4 नवम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। 

    5 दिसम्बर

    ब्लैक एडम

    प्राइम वीडियो पर हॉलीवुड फिल्म ब्लैक एडम अंग्रेजी के साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु में स्ट्रीम की जा चुकी है। डीसी की यह सुपरहीरो फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फिल्म ने ठीकठाक कारोबार किया था।

    8 दिसम्बर

    द एलिफेंट व्हिसपर्स

    द एलिफेंट व्हिसपरर्स डॉक्यूमेंट्री फिल्म है, जिसमें हाथियों और उनके महावतों के बीच के रिश्ते को टटोला गया है। कार्तिकी गोंसाल्विस निर्देशित इस डॉक्यूमेंट्री का निर्माण शिख्या एंटरटेनमेंट ने किया है।

    9 दिसम्बर

    ब्लर

    तापसी पन्नू की फिल्म जी5 पर स्ट्रीम होगी। यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। तापसी एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रही हैं, जो अपनी जुड़वां बहन के कत्ल की वजह तलाश रही है, साथ ही उसकी दृष्टि कमजोर हो रही है। फिल्म की कहानी गुइलेम मोरालेस की स्पेनिश फिल्म जूलियाज आइज से ली गयी है। अजय बहल निर्देशित ब्लर तापसी की पहली होम प्रोडक्शन फिल्म है और सीधे ओटीटी पर आ रही है।

    जी5 पर ही तेलुगु फिल्म माचेरला नियोजकवरगम स्ट्रीम होगी। यह इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस पॉलिटिकल एक्शन फिल्म में नितिन, कृति शेट्टी और कैथरीन ट्रेसा ने लीड रोल निभाये हैं। निर्देशन एमएस राजशेखर रेड्डी का है।

    11 दिसम्बर

    डॉक्टर जी

    नेटफ्लिक्स पर आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म डॉक्टर जी स्ट्रीम होगी। फिल्म में आयुष्मान ने गायनोकॉलॉजिस्ट का रोल निभाया है। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। शेफाली शाह भी अहम किरदार में नजर आएंगी।

    16 दिसम्बर

    गोविंदा मेरा नाम

    डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आ रही गोविंदा नाम मेरा डायरेक्ट-टू-ओटीटी रिलीज है। यह कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है। निर्देशन शशांक खेतान का है। निर्माता करण जौहर हैं। फिल्म में विक्की कौशल के साथ कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर लीड रोल में हैं। 

    यह भी पढ़ें: OTT Web Series In December 2022- मूविंग इन विद मलाइका, मनी हाइस्ट और कैट समेत ये 16 वेब सीरीज बनाएंगी दिसम्बर खास

    नोट- स्टोरी नई रिलीज की जानकारी के साथ अपडेट की गयी है।