Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Zombie Virus Web Series & Movies: ओटीटी पर फैली है जॉम्बी वायरस की दहशत, बॉलीवुड में भी आ चुके हैं नजर

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Wed, 30 Nov 2022 05:35 PM (IST)

    Zombie Virus Web Series Movies जॉम्बी वायरस को लेकर हॉलीवुड और दुनिया की दूसरी इंडस्ट्रीज में खूब फिल्में और वेब सीरीज बनी हैं। भारत में इसकी कोशिश ग ...और पढ़ें

    Zombie Virus OTT Web Series And Movies On Netflix and Prime Video. Photo- Instagram, Twitter
    Zombie Virus OTT Web Series And Movies On Netflix and Prime Video. Photo- Instagram, Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। जॉम्बी एक ऐसा जॉनर है, जिसे पश्चिम में खूब आजमाया गया है, मगर भारत में इस जॉनर को ज्यादा एक्सप्लोर नहीं किया गया है। गिनती की फिल्में और सीरीज ही आयी हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म आने से तमाम ऐसी सीरीज और फिल्में दर्शकों तक पहुंच चुकी हैं, जिनमें जॉम्बी से जुड़ी कहानियां दिखायी गयी हैं। इनमें कुछ ऐसी कहानियां हैं, जिनमें किसी खतरनाक वायरस के संक्रमण के बाद लोग जॉम्बी बनते हैं।

    जॉम्बी ऐसे प्राणियों को कहते हैं, जो मर चुके हैं और जिनमें आत्मा नहीं है। ना ही सोचने समझने की ताकत है। मगर कोई शक्ति उन्हें चलने-फिरने में मदद कर रही है। जॉम्बी को केंद्र में रखकर हॉरर से लेकर रोमांटिक और कॉमेडी तक फिल्में बनी हैं। ऐसी ही कुछ दिलचस्प वेब सीरीज और फिल्में- 

    The Waking Dead

    यह अंग्रेजी की वेब सीरीज और दुनियाभर में काफी लोकप्रिय है। इस सीरीज के 11 सीजन आ चुके हैं और 12वें का इंतजार है। यह जॉम्बी के साथ सरवाइवल स्टोरी भी है। एक वायरस से संक्रमित होने के कारण हजारों लोग मरने के बाद जॉम्बी बन जाते हैं, जिनका आहार जिंदा इंसान या पशु-पक्षी होते हैं। नेटफ्लिक्स पर यह सीरीज देखी जा सकती है।

    यह भी पढ़ें: The Kashmir Files- जिस 'Fauda' का नाम लेकर इजरायली डिप्लोमेट ने लगायी नदाव की फटकार, जानें- क्यों है इतनी खास

    All Of Us Are Dead

    नेटफ्लिक्स पर ही मौजूद ऑल ऑफ अस आर डेड एक स्कूल में सेट जॉम्बी सीरीज है। यह दक्षिण कोरियाई सीरीज है। लैब में एक गलत प्रयोग की वजह से जॉम्बी वायरस बन जाता है और वो स्टूडेंट्स में फैलता जाता है। इस सीरीज में दो तरह के जॉम्बी दिखाये गये हैं- एक वो जिन्हें खुद पर नियंत्रण नहीं होता, दूसरे वो जो संक्रमण के कारण जॉम्बी तो बन गये हैं, मगर इसे नियंत्रित कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    Resident Evil

    रेजीडेंट ईविल शीर्षक से साइ फाइ फिल्मों की सीरीज आयी है। वहीं, इसी नाम से एक सीरीज भी आ चुकी है, जिसकी कहानी इन फिल्मों से ही निकली है। इसमें भी वायरस के आउटब्रेक से लोगों को जॉम्बी बनते हुआ दिखाया गया है। सरवाइव करने के लिए लोग क्या-क्या करते हैं, यह भी दिखाया गया है। 

    Zombie Detective

    जॉम्बी डिटेक्टल साउथ कोरियन सीरीज है। इस सीरीज में एक जॉम्बी और लेखक की कहानी दिखायी गयी है, जो केस हल करने के लिए टीम बना लेते हैं। यह वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर है। 

    Train To Busan

    ट्रेन टू बुसान बेहद चर्चित जॉम्बी कोरियन फिल्म है। 2016 में आयी ट्रेन टु बुसान में एक पिता और बेटी की कहानी दिखायी गयी है, जो बेटी को उसकी मां से मिलवाने सियोल से बुसान जा रहा है, मगर रास्ते में ट्रेन पर जॉम्बी का हमला होता है। आगे की कहानी इसी संघर्ष पर है। फिल्म काफी इमोशनल है और इस विषय पर बनी बेस्ट फिल्मों में गिनी जाती है।

    Army Of The Dead

    नेटफ्लिक्स पर आयी आर्मी ऑफ द डेड ऐसे समय में सेट की गयी है, जब जॉम्बी ने दुनिया पर कब्जा कर लिया है और अपनी अलग आर्मी तक बना ली है। इस फिल्म में हुमा कुरैशी ने भी एक किरदार निभाया था।

    iZombie

    आइजॉम्बी एक ऐसे मेडिकल एग्जामिनर की कहानी है, जो विक्टिम के दिमाग को खाकर केस सॉल्व करता है। कुछ देर के लिए वो विक्टिम की पर्सनैलिटी भी अपना लेता है।

    Zombies In Bollywood

    देश में इस विषय पर ज्यादा फिल्में या शोज नहीं बने हैं। वेब सीरीज की बात करें तो नेटफ्लिक्स की बेताल में जॉम्बी का कॉन्सेप्ट दिखाया गया है। सैफ अली खान की फिल्म गो गोवा गोन जॉम्बी कॉमेडी है। इसी के आस-पास ल्यूक केनी की राइज ऑफ द जॉम्बी फिल्म आयी थी, जो हॉरर फिल्म थी। ये दोनों फिल्में प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती हैं। पिछले साल जॉम्बी रेड्डी नाम से तेलुगु फिल्म आयी थी, जो जॉम्बी कॉमेडी है। 

    यह भी पढ़ें: OTT Movies In December- फ्रेडी, ब्लर, इंडिया लॉकडाउन... यह रहा ट्रेलर के साथ दिसम्बर का पूरा कैलेंडर