Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    OTT Movies In September: करीना की 'जाने जान' से प्रियंका की 'लव अगेन' तक, सितम्बर में OTT पर आ रहीं ये फिल्में

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Tue, 29 Aug 2023 11:27 AM (GMT+05:30)

    सितंबर में सिर्फ वेब सीरीज ही नहीं बल्कि कई फिल्में भी ओटीटी पर धमाकेदार रिलीज के लिए तैयार हैं। इसमें आपको प्रियंका चोपड़ा की लव अगेन रजनीकांत की जेल ...और पढ़ें

    सितंबर में ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट। (Photo Credit: Instagram)
    सितंबर में ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट। (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. सितंबर में ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में।
    2. जूही की 'फ्राइडे नाइट प्लान' 1 सितंबर को मचाएगी धमाल।
    3. नवाजुद्दीन की हड्डी भी होगी रिलीज।

    नई दिल्ली, जेएनएन। आने वाले सितंबर में सिनेमा हॉल के बाद अब ओटीटी पर फिल्मों लवर्स की चांदी होने वाली है। फिल्मों के शौकीन लोग घर बैठे हिंदी से लेकर हॉलीवुड और जैसी धमाकेदार फिल्मों का मजा ले सकते हैं। हम यहां आपके लिए सितंबर में ओटीटी पर आने वाली सभी फिल्मों की पूरी लिस्ट लेकर तैयार हैं।

    फ्राइडे नाइट प्लान (Friday Night Plan)

    प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

    रिलीज डेट: 1 सितंबर, 2023

    इस फिल्म को वत्सल नीलकंठन ने बनाया है। इसमें आपको जूही चावला के साथ अपने करियर की शुरुआत कर रहे इरफान खान के बेटे बाबिल खान भी नजर आने वाले हैं। इसका ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है।

    ट्रेलर के अनुसार इसमें आपको दो भाईयों की जर्नी देखने को मिलेगी। कैसे वो अपनी मां के घर पर ना होने का फायदा उठाते हैं और पार्टी का प्लान करते हैं, जो फेल हो जाता है। आगे क्या होगा यह देखना बेहद दिलचस्प है।

    द लिटिल मरमेड (The Little Mermaid)

    प्लेटफॉर्म: डिज्नी प्लस हॉटस्टार

    रिलीज डेट: 6 सितंबर, 2023

    भाषा: इंग्लिश, हिन्दी

    सिनेमा हॉल में ये एनिमेटेड म्यूजिकल क्लासिक मूवी द लिटिल मरमेड पहले ही अपना धमाल मचा चुकी है और अब ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी धूम मचाने को पूरी तरह तैयार है।

    इस फिल्म ने दुनिया भर में 500 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की थी। अब यह फिल्म 6 सितंबर, 2023 को ओटीटी पर हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में रिलीज होने को तैयार है।

    स्काउट हॉनर: द सीक्रेट फाइल्स ऑफ द बॉय स्काउट्स ऑफ अमेरिका

    प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

    रिलीज डेट: 6 सितंबर, 2023

    हड्डी (Haddi)

    प्लेटफॉर्म: Zee5

    रिलीज डेट: 7 सितंबर, 2023

    अक्षत अजय शर्मा के निर्देशन में बनी 'हड्डी' बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह एक क्राइम-थ्रिलर फिल्म है, जो एक ट्रांसजेंडर के जीवन को दर्शाती है कि कैसे वह अपराध की दुनिया में कदम रखती है।

    खबरें और भी

    जेलर (Jailer)

    प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स, सन नेक्स्ट

    रिलीज डेट: 7 सितंबर, 2023

    भाषा: हिन्दी, तमिल

    रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' सिनेमाघरों में रिलीज के बाद पहले ही अपना कमाल दिखा चुकी है। इस फिल्म ने पूरी दुनिया में 500 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार किया था। ऐसे में अब ये फिल्म जल्द ही ओटीटी पर भी स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है। ये फिल्म एक सख्त, लेकिन दयालु जेलर को लेकर है।

    ब्लैक डेमन (Black Demon)

    प्लेटफॉर्म: लायंसगेट प्ले

    रिलीज डेट: 08 सितंबर, 2023

    भाषा: अंग्रेजी

    ऑयलमैन पॉल स्टर्गेस की सुखद पारिवारिक रचनाएं एक बुरे सपने में बदल जाती हैं, जब उनका सामना एक विशाल मेगालोडन शार्क से होता है।

    ए मिलियन माइल्स अवे (A Million Miles Away)

    प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो

    रिलीज डेट: 15 सितंबर, 2023

    भाषा: इंग्लिश

    एलेजांद्रा मार्केज अबेला के निर्देशन में बनी ये फिल्म नासा के फ्लाइट इंजीनियर जोस हर्नांडेज की कहानी को बताती है। इसमें आपको एक ऐसे किसान की कहानी देखने को मिलेगी, जो खेतों से स्पेस स्टेशन तक का सफर तय करता है।

    लव अगेन (Love Again)

    प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

    रिलीज डेट: 20 सितंबर, 2023

    भाषा: इंग्लिश

    प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'लव अगेन' सिनेमा हॉल के बाद अब ओटीटी पर भी रिलीज के लिए तैयार है। यह फिल्म 20 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर आने वाली है।

    जाने जान (Jaane Jaan)

    प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

    रिलीज डेट: 21 सितंबर, 2023

    बडे़ पर्द पर अपना जलवा दिखाने के बाद करीना कपूर खान अब ओटीटी पर अपने डेब्यू के लिए तैयार हैं। करीना सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी क्राइम थ्रिलर फिल्म 'जाने जान' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ विजय वर्मा और जयदीप अहलावत भी दिखाई देंगे।

    सिम्पैथी फॉर द डेविल (Sympathy For The Devil)

    प्लेटफॉर्म: लायंसगेट प्ले

    रिलीज डेट: 29 सितंबर, 2023

    भाषा: अंग्रेजी

    यह एक थ्रिलर रहस्य से भरी हुई फिल्म है, जिसमें यह स्पष्ट हो जाता है कि सब कुछ वैसा नहीं है जैसा दिखता है।