Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मोमोज से भी सस्ता मिल रहा है Jio Cinema का सब्सक्रिप्शन प्लान, बिना एड ब्रेक के देख सकेंगे Bigg Boss OTT 3

    Updated: Thu, 25 Apr 2024 03:57 PM (IST)

    मौजूदा समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म का चलन काफी हद बढ़ गया है। सिल्वर स्क्रीन के अलावा दर्शक मोबाइल पर फिल्में वेब सीरीज और शो देखने के शौकीन हो गए हैं। ऐ ...और पढ़ें

    जियो सिनेमा ने नए प्लान का किया एलान (Photo Credit-X)
    जियो सिनेमा ने नए प्लान का किया एलान (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. जियो सिनेमा ने अपने नए सब्सक्रिप्शन प्लान का किया एलान
    2. महज इतने दाम मिल रहा है महीने भर का प्लान
    3. बिग बॉस ओटीटी 3 की होगी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आधुनिक दौर में सिनेमाघरों के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। फिल्मों के अलावा सिने प्रेमी ओटीटी पर शो और वेब सीरीज देखने के लिए एक्साइटेड रहते हैं। जिसकी वजह से तमाम ओटीटी प्लेटफॉर्म ने अपने-अपने हिसाब से सब्सक्रिप्शन प्लान निर्धारित कर रखे हैं। 

    ऐसे में अब जियो सिनेमा (Jio Cinema) ने अपने नए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान की घोषणा कर दी है, जिसकी कीमत एक मोमोज की प्लेट से भी कम रखी है। आइए इस लेख में जानते हैं कि ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा के इस नए प्लान की और क्या-क्या खासियत हैं। 

    जियो सिनेमा के लेटेस्ट सब्सक्रिप्शन का हुआ एलान

    कुछ दिन पहले से जियो सिनेमा अपने नए सब्सक्रिप्शन प्लान को लेकर माहौल बना रहा था। ऐसे में आज 25 अप्रैल को उन्होंने इसे रिवील कर दिया है। दरअसल जियो सिनेमा के मुताबिक अब इस ओटीटी प्लेटफॉर्म का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान महज 29 रुपये प्रति महीने के हिसाब से मिल रहा है, जो बेहद सस्ता है। 

    इस प्लान की खूबिया ये हैं कि इसमें आपको स्ट्रीमिंग के दौरान कोई भी एड ब्रेक देखने को नहीं मिलेगा, स्क्रीन क्वालिटी 4K और हर एक डिवाइस पर ये काम करेगा। ऐसे में अब आप भी इस शानदार ऑफर का लाभ उठा कर महज 29 रुपये में महीने भर के एंटरटेनमेंट का इंतजाम कर सकते हैं। 

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

    बता दें कि जियो सिनेमा प्रीमियम सब्सक्रिप्शन में आपको लेटेस्ट फिल्में, वेब सीरीज और लाइव शो देखने का पूरा मजा मिलेगा। 

    बिग बॉस ओटीटी 3 इसी पर होगा स्ट्रीम

    जो फैंस सलमान खान के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी को देखने के शौकीन हैं, तो उनके लिए जियो सिनेमा का ये सब्सक्रिप्शन प्लान काफी असरदार साबित होने वाला है।

    क्योंकि वे अब बिना किसी एड ब्रेक के जियो सिनेमा पर बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का आनंद भी ले सकेंगे। मालूम हो कि बिग बॉस ओटीटी 3 जून 2024 से ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा सकता है। 

    ये भी पढ़ें- OTT Releases: विद्युत जाम्वाल का हैरतअंगेज एक्शन, टिल्लू का रोमांस और जिमी-लारा की रणनीति, इस हफ्ते की लिस्ट