Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    OTT Releases: फरवरी नहीं होने देगा बोर, देख डालिए Netflix-JioHotstar पर ट्रेंड कर रही ये 7 धांसू फिल्में और सीरीज

    Updated: Sun, 08 Feb 2026 03:26 PM (IST)

    फरवरी के पहले हफ्ते में कई फिल्में और ओटीटी सीरीज रिलीज हुईं, जिनमें 'वध 2' और 'दलदल' जैसी मिस्ट्री थ्रिलर शामिल हैं। वहीं वैलेंटाइन वीक के लिए 'देवदा ...और पढ़ें

    फरवरी में रिलीज होने वाली फिल्में और वेब सीरीज (फोटो-जागरण ऑनलाइन)

    फरवरी में रिलीज होने वाली फिल्में और वेब सीरीज (फोटो-जागरण ऑनलाइन)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फरवरी का पहला हफ्ता बीत गया है। इस दौरान कई पॉवर पैक परफॉर्मेंस वाली फिल्में और ओटीटी सीरीज सिनेमाघरों से लेकर डिजिटली स्ट्रीम की गई। इनमें वध 2 और दलदल जैसी मिस्ट्री थ्रिलर शामिल हैं। वहीं कई पुरानी फिल्मों को वैलेंटाइन वीक के मौके पर रि-रिलीज करने का प्लान किया गया जिनमें देवदास, तेरे नाम, सैयारा जैसी फिल्मों के नाम शामिल है।

    वहीं आने वाले हफ्ते में ऐसी ही कई अन्य शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली है जिनमें द राजा साहब, पराशक्ति और नारी नारी नादुमा मुरारी आदि शामिल हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं विस्तार से।

    कोहरा सीजन 2 (Kohhra S2)

    मोना सिंह और वरुण सोबती एक रोमांचक मर्डर मिस्ट्री के साथ लौट रहे हैं। अपने दमदार क्राइम-थ्रिलर कहानी के लिए जानी जाने वाली ये सीरीज इस सीजन भी मर्डर मिस्ट्री को सॉल्व करते हुए क्लास, पॉवर और सोसाइटी से लड़ती हुई नजर आएगी। इन्वेस्टिगेशन की तह तक जाते हुए उन्हें कई अनसुलझे किस्से मालूम चलेंगे जिनमें से एक खुद मोना सिंह का पति भी है जो चार दिनों से लापता है। आप इसे नेटफ्लिक्स पर 11 फरवरी को देख सकते हैं। ये हिंदी और पंजाबी में रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें- Predator Badlands on OTT: सिनेमाघरों से हटकर ओटीटी पर कहर बरपाने आ रही 'प्रीडेटर बैडलेंड्स', कब और कहां देखें?

    बेबी गर्ल (Baby Girl)

    अस्पताल से एक बच्ची रहस्यमय तरीके से गायब हो जाती है, तो शक एक अटेंडेंट पर जाता है, जिसे भागने पर मजबूर होना पड़ता है। ये खोज और भी तेज होती है और आसपास का माहौल तनावपूर्ण होने लग जाता है। ये एक मलयालम सस्पेंस थ्रिलर है जिसमें निविन पॉली ने लीड रोल निभाया है। अरुण वर्मा के निर्देशन में बनी ये फिल्म कई भावनात्मक पहलू उकेरने में सफल रही। आप इसे सोनी लिव पर मलयालम में देख सकते हैं।

    द कंज्यूरिंग: लास्ट राइट्स (The Conjuring: Last Rites)

    स्मर्ल परिवार की सच्ची घटना पर आधारित ये भूतिया किस्सा अपनी फइनल कहानी कहने के लिए तैयार है। पैट्रिक विल्सन (Patrick Wilson) और वेरा फार्मिगा (Vera Farmiga) इसमें एड और लॉरेन वॉरेन के रूप में आखिरी बार नजर आएंगे।

    खबरें और भी

    यह फिल्म हमें पेंसिल्वेनिया के एक शांत घर में ले जाती है, जो वॉरेन दंपत्ति के अब तक के सबसे भयानक मामले का केंद्र बन जाता है, जहां एक सुपरनेचुरल पावर ने उन्हें परेशान करके रखा है। इसका फाइनल चैप्टर आपको रोंगटे खड़े कर देने वाला अनुभव प्रदान करेगा जहां सुरक्षित बचने के चांस बेहद कम नजर आते हैं। आप इसे जियो हॉटस्टार पर 13 फरवरी को देख सकते हैं।

    द राजा साब (The Raja Saab)

    मारुति दासारी द्वारा लिखित और निर्देशित, 'द राजा साहब' एक तेलुगु फैंटेसी-हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसकी कहानी एक युवा वारिस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने दादा की तलाश में निकलता है। यह तलाश एक सुपरनेचुरल घटना में तब्दील हो जाती है। अल्जाइमर से पीड़ित उसकी दादी के अनुसार, उसके दादा लंबे समय से लापता थे और माना जाता था कि वे एक तांत्रिक थे। इसके बाद जो कुछ घटित होता है, वह हॉरर, कॉमेडी और ढेर सारे ड्रामा से भरपूर है। आप इसे 6 फरवरी को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

    WhatsApp Image 2026-02-08 at 3.20.08 PM

    कैश क्वींस (Cash Queens)

    कैश क्वींस आठ एपिसोड की एक फ्रेंच क्राइम कॉमेडी-ड्रामा सीरीज़ है, जो पांच बेबस महिलाओं की कहानी बयां करती है। ये महिलाएं एक गिरोह बनाती हैं और पुरुषों का वेश बनाकर बैंक लूटती हैं। हालांकि, लूटी गई रकम उनकी आर्थिक समस्याओं को हल करने के लिए काफी नहीं होती, जिससे वे छोटी-मोटी चोरियों की एक पूरी सीरीज को अंजाम देने के लिए मजबूर हो जाती हैं। शुरू में मामूली चोरी का मामला धीरे-धीरे जीवन-मरण के एक बड़े खेल में बदल जाता है, जिसमें भ्रष्ट राजनेता, गैंगस्टर और पुलिस भी शामिल हो जाते हैं। आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

    किस किसको प्यार करूं 2

    कपिल शर्मा की फिल्म का सीक्वल 12 जनवरी 2025 को रिलीज हुआ था लेकिन धुरंधर की आंधी में ये फिल्म कहीं बह गई। पार्ट 2 में मोहन शर्मा (कपिल शर्मा) नाम का एक व्यक्ति अपनी प्रेमिका सानिया (हीरा वारिना) के साथ रहने के लिए अपना इलाका बदल लेता है और अनजाने में अलग-अलग धर्मों की तीन महिलाओं से शादी कर लेता है, जिससे उलझन, गलतफहमियां पैदा होती हैं जो मजेदार कॉमेडी को जन्म देंगी। आप इसे जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।

    Kapil (18)

    शब्द: रीत और रवाज (Shabad: Reet aur Riwaaz)

    यह एक पारिवारिक ड्रामा सीरीज है, जिसकी कहानी एक 16 वर्षीय लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो फुटबॉलर बनने का सपना देखता है। वहीं दूसरी ओर उसके पिता, जो एक शबद गायक हैं चाहते हैं कि वह अपने परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाए। हालांकि उसे हकलाने की समस्या है जहां वह अपने पिता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए संघर्ष करता है। अपने सपने और पिता की आकांक्षाओं के बीच फंसा हुआ लड़का किसे चुनेगा ये कहानी का मुख्य हिस्सा है। आप इस कॉमेडी ड्रामा को जी 5 पर देख सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Prime Video पर नंबर 1 बनी ये रोमांटिक कॉमेडी, IMDb पर मिली धांसू रेटिंग