Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Predator Badlands on OTT: सिनेमाघरों से हटकर ओटीटी पर कहर बरपाने आ रही 'प्रीडेटर बैडलेंड्स', कब और कहां देखें?

    Updated: Sat, 07 Feb 2026 04:32 PM (GMT+05:30)

    प्रीडेटर बैडलैंड्स (Predator: Badlands) अब ओटीटी पर आ रही है। सिनेमाघरों में तबाही मचाने के बाद फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम होने के लिए एकदम तैयार है। यह फ ...और पढ़ें

    ओटीटी पर रिलीज हो रही है प्रीडेटर बैडलैंड्स। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    ओटीटी पर रिलीज हो रही है प्रीडेटर बैडलैंड्स। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अब वो घड़ी आ रही है, जब हॉलीवुड की पॉपुलर साइंस फिक्शन एक्शन फिल्म प्रीडेटर: बैडलैंड्स (Predator: Badlands) ऑनलाइन स्ट्रीम हो रही है। डैन ट्रैचटेनबर्ग निर्देशित प्रीडेटर: बैडलैंड्स पिछले साल नवंबर के महीने में सिनेमाघरों में आई थी।

    तीन महीने पहले बड़े पर्दे पर आई प्रीडेटर: बैडलैंड्स, हॉलीवुड की हिट प्रीडेटर फ्रेंचाइजी की सातवीं कड़ी है। 1 घंटे 47 मिनट की ये फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स ने खूब सराहा। यही नहीं, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई की थी। 

    क्या है प्रीडेटर: बैडलैंड्स मूवी की कहानी?

    प्रीडेटर: बैडलैंड्स की कहानी द प्रीडेटर (2018) की घटनाओं के बाद की है। कहानी डेक नाम के एक युवा निकाले गए यौत्जा की है जो एक खतरनाक ग्रह पर क्रैश-लैंड करता है और उसे एक सबसे खतरनाक शिकारी को मारकर खुद को शिकार के लायक साबित करना होता है। वह वेरलैंड-युटानी कॉर्पोरेशन के एक एंड्रॉइड थिया के साथ गठबंधन करता है।

    The Predator

    प्रीडेटर बैडलैंड्स की कमाई

    इस फिल्म में एले फैनिंग और दिमित्रियस शूस्टर-कोलोमाटांगी मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म की कहानी जबरदस्त थी और कलाकारों ने अपने किरदार को इतनी शिद्दत से निभाया कि दर्शक भी फैन हो गए। इस फिल्म ने दुनियाभर में 1500 करोड़ रुपये के ऊपर कारोबार किया था। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Jeffrey Epstein पर बनी सीरीज OTT पर कर रही है ट्रेंड, नाबालिग बच्चियों संग शोषण की कहानी कंपा देगी आपकी रूह

    तीन महीने बाद ओटीटी पर आ रही है फिल्म

    शानदार कलेक्शन करने के बाद अब यह फिल्म सिनेमाघरों से हटकर ऑनलाइन स्ट्रीम होने की तैयारी में है। हाल ही में, इसकी ओटीटी रिलीज डेट का एलान किया गया है। यह फिल्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर स्ट्रीम होगी। जियो हॉटस्टार ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "अकेला। शिकारी। जिंदा बचा हुआ। इस बार आप प्रीडेटर को सपोर्ट कर रहे हैं।"

    Predator Badlands

    ओटीटी पर कब आ रही प्रीडेटर बैडलैंड्स?

    प्रीडेटर बैडलैंड्स जियो हॉटस्टार पर 12 फरवरी 2026 से स्ट्रीम हो रही है। अगर आप कोई साई-फाई एक्शन थ्रिलर देखने का सोच रहे हैं तो आप यह फिल्म देख सकते हैं। इसे IMDb से 7.3 रेटिंग मिली है।

    यह भी पढ़ें- 2 घंटे 17 मिनट की फिल्म में भर-भरकर सस्पेंस, 7.5 IMDb रेटिंग वाली सुपरहिट मूवी OTT पर हुई रिलीज