Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Jeffrey Epstein पर बनी सीरीज OTT पर कर रही है ट्रेंड, नाबालिग बच्चियों संग शोषण की कहानी कंपा देगी आपकी रूह

    Updated: Sat, 07 Feb 2026 03:10 PM (IST)

    इन दिनों पूरी दुनिया में एपस्टीन फाइल्स (Epstein Files) की चर्चा हो रही है जो जेफरी एपस्टीन (Jeffrey Epstein) के काले करतूतों का सबूत है। इस पर एक वेब ...और पढ़ें

    ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है जेफरी एपस्टीन पर बनी वेब सीरीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है जेफरी एपस्टीन पर बनी वेब सीरीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन (Jeffrey Epstein) के काले-कारतूतों का सबूत एपस्टीन फाइल्स (What Is Epstein Files) रिलीज होने के साथ ही दुनियाभर में चर्चाओं में है।

    30 लाख पन्ने, हजारों तस्वीरें और वीडियोज के साथ जारी हुए एपस्टीन फाइल्स में ऐसे-ऐसे सच सामने आए हैं जिसने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। हालांकि, जेफरी के काले कारनामों की झलक एपस्टीन फाइल्स से पहले ही एक वेब सीरीज के जरिए दुनिया को दिखा दी गई थी।

    6 साल पहले आई थी जेफरी पर बनी सीरीज

    जी हां, साल 2020 में ही एक वेब सीरीज के जरिए जेफरी एपस्टीन के काले कारनामों का राज दुनिया के सामने खोल दिया गया था। भले ही 6 साल पहले यह सीरीज उतनी चर्चा में न रही हो, लेकिन इस वक्त यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रही है।

    v

    जेफरी एपस्टीन फिल्थी रिच की कहानी

    जेफरी एपस्टीन पर बनी 4 एपिसोड की सीरीज जेफरी एपस्टीन: फिल्थी रिच (Jeffrey Epstein Filty Rich) का निर्देशन लिसा ब्रायंट ने किया था। इस डॉक्यु सीरीज में बिना लाग लपेट के जेफरी की घिनौनी हरकत को पीड़ितों की गवाहियों के जरिए पेश किया गया था।

    4 एपिसोड वाली डॉक्यु सीरीज की शुरुआत पीड़ितों के गवाहों से शुरू हो जाती है, फिर कैसे वह शोहरत और दौलत के दम पर पुलिस की गिरफ्त से छूट जाता है और जेफरी के आईलैंड की कहानी को पेश किया गया है। 2019 में उन्हें कैसे फिर से गिरफ्तार किया गया था, सीरीज में एपस्टीन के केस के बारे में शुरू से आखिर तक सब कुछ बताया गया है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Netflix नहीं, इस OTT पर Dhurandhar 2 होगी रिलीज, 150 करोड़ रुपये में पक्की हुई डिजिटल राइट्स की डील

    Jeffrey Epstein

    कहां देख सकते हैं जेफरी एपस्टीन की सीरीज

    हर एपिसोड लगभग एक घंटे का है। अगर आप जेफरी एपस्टीन के केस को सही से जानना चाहते हैं तो आप इसे डॉक्यु सीरीज के जरिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। यह नेटफ्लिक्स पर मौजूद है और टॉप 10 में नौंवे पायदान पर ट्रेंड कर रही है। 

    यह भी पढ़ें- दो मर्दों के प्यार की कहानी Sabar Bonda, विदेशों में सफलता के बाद OTT पर रिलीज हुई 1 घंटे 52 मिनट की फिल्म