दो मर्दों के प्यार की कहानी Sabar Bonda, विदेशों में सफलता के बाद OTT पर रिलीज हुई 1 घंटे 52 मिनट की फिल्म
Sabar Bonda On OTT: सनडांस फिल्म फेस्टिवल में सफलता का झंडा लहराने वाली फिल्म सबर बोंडा अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। टॉप रेटेड मूवी को क ...और पढ़ें

ओटीटी पर रिलीज हुई सबर बोंडा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सबर बोंडा (Sabar Bonda) मराठी सिनेमा की वो फिल्म है जिसने खामोशी से विदेशों में सफलता हासिल की। फिल्म को इतनी खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया कि क्रिटिक्स भी मुरीद हो गए। पिछले साल ही फिल्म को सनडांस फिल्म फेस्टिवल में ग्रैंड जूरी अवॉर्ड से नवाजा गया था। ऐसा करने वाली यह पहली मराठी फिल्म है।
अब एक साल बाद फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। फिल्म की कहानी समाज को आईना दिखाती है। कहानी एक ऐसे शख्स की है जो खुद को स्वीकार करने से डर रहा है क्योंकि समाज उसे स्वीकार करेगी भी या नहीं। सबर बोंडा का मतलब है कटीले परत वाली नाशपाती। ऊपर से कांटे लेकिन अंदर से सॉफ्ट और खट्ठा-मीठा।
क्या है सबर बोंडा की कहानी?
सबर बोंडा की कहानी आनंद की है जो अपने पिता की मौत के बाद 10 दिन का शोक मनाने के लिए होमटाउन आता है और अपने बचपन के दोस्त के साथ समलैंगिक संबंधों के जरिए से प्यार और सांत्वना पाता है। यह फिल्म प्यार और एक्सेप्टेंस का इमोशन बयां करता है। यह फिल्म गे कपल के बीच पनपते प्यार और समाज में इसके एक्सेप्टेंस के लिए संघर्ष को दिखाती है।
यह भी पढ़ें- Netflix नहीं, इस OTT पर Dhurandhar 2 होगी रिलीज, 150 करोड़ रुपये में पक्की हुई डिजिटल राइट्स की डील
फिल्म को मिली है धांसू रेटिंग
इस मराठी फिल्म का निर्देशन रोहन परशुराम कनावड़े ने किया है। यह उनकी पहली फीचर फिल्म है। निर्देशन के साथ-साथ रोहन ने फिल्म का लेखन भी किया है। एक घंटे 52 मिनट की रोमांटिक ड्रामा में भूषण मनोज और सूरज सुमन ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म को IMDb से 7.5 रेटिंग मिली है।
खबरें और भी
View this post on Instagram
किस ओटीटी पर है सबर बोंडा?
यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई है। इसे सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उतारा गया है। अगर आप कोई अलग रोमांटिक मूवी देखना चाहते हैं तो सबर बोंडा मस्ट वॉच मूवी है। आप इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। यह फिल्म आज से ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है।
यह भी पढ़ें- इंडिया में धड़ल्ले से देखे जाते हैं ये कोरियन ड्रामा... Netflix की इन 7 सीरीज को लेकर पागल हैं GenZ