Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    OTT Releases: सनी देओल की Ikka से लेकर राम चरण की 'पेद्दी' तक, 6 से 12 जुलाई के बीच ओटीटी पर मिलेगा महा-मनोरंजन

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 04:30 PM (IST)

    इस पूरे हफ्ते नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर मनोरंजन का मेला लगने वाला है। यहां देखें अपकमिंग फिल्मों-सीरीज की रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म। ...और पढ़ें

    इस हफ्ते ओटीटी पर क्या-क्या होगा रिलीज?

    इस हफ्ते ओटीटी पर क्या-क्या होगा रिलीज?

    HighLights

    1. इस हफ्ते ओटीटी पर क्या-क्या होगा रिलीज?

    2. हफ्ते भर होगा भरपूर मनोरंजन

    3. 6-12 जुलाई के बीच क्या-क्या होगा स्ट्रीम?

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मूवी लवर्स के लिए ये हफ्ता धमाकेदार होने वाला है। इस वीक में थिएटर में रिलीज हुई फिल्मों से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की नई और ओरिजिनल फिल्में तक दस्तक देने जा रही हैं। जिन्हें आप घर बैठे आराम से एंजॉय कर सकते हैं।

    आइए जानते हैं 6 जुलाई से 12 जुलाई के बीच में ओटीटी पर कब, कहां और क्या रिलीज होगा।

    यह भी पढ़ें- Netflix पर आते ही चमकी डिजास्टर मूवी की फूटी किस्मत, ट्रेंड में टॉपर निकली महा फ्लॉप

    इक्का (Ikka)

    ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों में सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्म इक्का है। इस कोर्टरूम ड्रामा में सनी देओल (Sunny Deol) के साथ अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) नजर आने वाले हैं। फिल्म में तिलोत्तमा शोम भी अहम रोल अदा कर रही हैं। यह फिल्म 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।

    ikka (3)

    बाल्टी (Balti)

    उन्नी शिवलिंगम की लिखी और निर्देशित पहली फिल्म 'बाल्टी' एक तमिल स्पोर्ट्स थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म कबड्डी के चार चैंपियन खिलाड़ियों की कहानी है, जिनकी बरसों पुरानी दोस्ती की परीक्षा तब होती है, जब वे केरल-तमिलनाडु बॉर्डर पर हिंसक अपराध और गैंग की दुश्मनी में फंस जाते हैं। फिल्म में शेन निगम, शांतनु भाग्यराज और प्रीति असरानी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 10 जुलाई को सोनी लिव (SonyLIV) पर रिलीज होगी।

    BALTI

    द अपार्टमेंट जॉब (The Apartment Job)

    12 एपिसोड वाली इस साउथ कोरियन कॉमेडी थ्रिलर में एक परेशान पूर्व गैंग लीडर की कहानी है, जो एक महत्वाकांक्षी युवा वकील के साथ मिलकर रेजिडेंट्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट का चुनाव जीतता है। उनका मकसद एक लग्जरी अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स के रिजर्व फंड को चुराना होता है।

    खबरें और भी

    _APARTMENT

    लेकिन कहानी में मोड़ तब आता है जब उन्हें भ्रष्टाचार का पता चलता है। जो योंग वॉन के निर्देशन में बनी इस आने वाली K-ड्रामा सीरीज में जी सुंग, हा यूं क्युंग, मून सो री और पार्क ब्युंग यून मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह सीरीज 11 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

    लैंड ऑफ फुटबॉल (Land Of Football)

    हसीफ हकीम की डायरेक्ट की गई यह मलयालम स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री सीरीज फुटबॉल के लिए केरल के जुनून को दिखाती है। रोमांचक लोकल टूर्नामेंट से लेकर बेहद वफादार फैन कम्युनिटीज तक, 'लैंड ऑफ फुटबॉल' यह दिखाती है कि कैसे यह खेल राज्य की सांस्कृतिक पहचान का एक अहम हिस्सा बन गया है। यह सीरीज जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर 10 जुलाई को रिलीज होगी।

    FOOTBAAL

    लिटिल हाउस ऑन द प्रेरी (Little House On The Prairie)

    शो-रनर रेबेका सोनेनशाइन की मशहूर किताब सीरीज पर आधारित नई सीरीज, 'लिटिल हाउस ऑन द प्रेरी' में दिल को छू लेने वाले फैमिली ड्रामा (Family Drama) के साथ-साथ मुश्किल हालात में जिंदा रहने की कहानी का मेल है। अमेरिका के ऊबड़-खाबड़ और मुश्किल इलाकों की पृष्ठभूमि पर बनी यह सीरीज इंगल्स परिवार की कहानी है, जो जिंदगी की मुश्किलों और अनिश्चितताओं का सामना करते हुए कुदरत की खूबसूरती का आनंद लेते हैं। यह सीरीज 9 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

    House

    पेद्दी (Peddi)

    राम चरण (Ram Charan) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) स्टारर स्पोर्ट्स ड्रामा पेद्दी 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। थिएटर्स में धमाल मचाने के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। यह फिल्म 9 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी।

    Peddi (4)

    ट्राइंग सीजन 5 (Trying Season 5)

    मोस्ट अवेटेड कॉमेडी सीरीज (Comedy Series) अपने पांचवें सीजन के साथ लौट रही है। निक्की (एस्थर स्मिथ) और जेसन (रेफ स्पॉल) की जिंदगी में तब एक बड़ी उथल-पुथल मच जाती है, जब उनके गोद लिए बच्चों- प्रिंसेस और टायलर की बायोलॉजिकल मां, कैट (शार्लेट राइली), अचानक उनकी जिंदगी में वापस आ जाती हैं।

    trying

    इससे सभी को उलझी हुई भावनाओं का सामना करना पड़ता है। यह सीरीज 8 जुलाई को एप्पल टीवी (Apple TV) पर स्ट्रीम होगी।

    यह भी पढ़ें- रिलीज के 2 दिन बाद ही OTT से हटा दी गई Diljit Dosanjh की फिल्म Satluj, प्लेटफॉर्म ने दी सफाई