विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रिलीज के 2 दिन बाद ही OTT से हटा दी गई Diljit Dosanjh की फिल्म Satluj, प्लेटफॉर्म ने दी सफाई

Published: Sun, 05 Jul 2026 10:00 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2026 02:03 AM (IST)

दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' ZEE5 पर रिलीज के सिर्फ दो दिन बाद भारत में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से हटा दी गई है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सालों की देरी और विवादों के बाद, दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की लंबे समय से मचअवेटेड फिल्म 'पंजाब 95' (Punjab 95) को 3 जुलाई को ZEE5 पर रिलीज किया गया। इसका नाम अब बदलकर 'सतलुज' (Satluj) रख दिया गया है।

फिल्म को खूब मिली थी तारीफ

सोशल मीडिया पर इसको लेकर चर्चा तेज हो गई और कई लोगों ने फिल्म की तारीफ भी की। हालांकि अब खबर आ रही है कि फिल्म को भारत में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है।

Diljit (16)

इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए, ZEE5 ने इंस्टाग्राम पर एक आधिकारिक बयान जारी किया और फिल्म के रिलीज होने के बाद दर्शकों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के लिए उनका शुक्रिया अदा किया।

यह भी पढ़ें- 'धुरंधर' के बाद एक और धांसू किरदार में लौटे मेजर इकबाल, मानव अधिकार कार्यकर्ता की कहानी देख पसीज जाएगा दिल

Zee 5 ने इंस्टा पर किया पोस्ट

उन्होंने लिखा- "रिलीज के बाद से ही 'सतलुज' को जो जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, वह वाकई बहुत शानदार है। हम उन सभी दर्शकों के बहुत आभारी हैं जिन्होंने इस फिल्म को सब्सक्राइब किया, देखा और इसे आगे बढ़ाने में मदद की। आपके प्यार और समर्थन का हमारे लिए और उन सभी लोगों के लिए बहुत महत्व है जिन्होंने इस कहानी को साकार किया। Zee5 में, हम 'सतलुज' और इसके पीछे की क्रिएटिव सोच के साथ मजबूती से खड़े हैं। हमारा मानना है कि दमदार कहानी कहने की कला में लोगों को प्रेरित करने, लंबे समय तक याद रहने और गहरा असर छोड़ने की क्षमता होती है। हम सच्ची और सार्थक कहानियों को बढ़ावा देने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे।"

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Zee 5 (@zee5)

बयान में आगे कहा गया, "मौजूदा हालात को देखते हुए, 'सतलुज' फिल्म अगले आदेश तक भारत में उपलब्ध नहीं होगी। हम सही प्रक्रिया अपनाकर हर उचित तरीका तलाशने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि जल्द से जल्द इस फिल्म को दर्शकों तक वापस लाया जा सके। क्रिएटर्स और पूरे भरोसे, कलात्मक ईमानदारी और मकसद के साथ सुनाई जाने वाली कहानियों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटूट है।"

तीन साल से सेंसर बोर्ड के पास अटकी थी

साल 2022 में CBFC को सौंपे जाने के बाद फिल्म की रिलीज में कई साल की देरी हुई। समय के साथ, सर्टिफिकेशन बोर्ड ने फिल्म को मंज़ूरी देने से पहले 127 कट लगाने को कहा था। बाद में तीन साल बाद इसे ओटीटी पर बिना किसी कट के साथ रिलीज किया गया।

यह भी पढ़ें- 3 साल की लड़ाई, 127 कट्स; कौन थे जसवंत सिंह खालरा जिस पर बनी है दिलजीत दोसांझ की फिल्म, क्या है इसकी कंट्रोवर्सी?