विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

OTT Releases This Week: ओटीटी पर बढ़ेगा एंटरटेनमेंट, नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार पर इस वीक रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

Published: Sun, 09 Jun 2024 03:18 PM (IST)

OTT Releases This Week ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस हफ्ते मनोरंजन का डोज बढ़ने वाला है। इस वीक नेटफ्लिक्स डिज्नी प्लस ...और पढ़ें

इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्में और सीरीज
इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्में और सीरीज

HighLights

  1. इस वीक ओटीटी पर रिलीज होंगी धमाकेदार फिल्में
  2. नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार पर रिलीज होने वाले शो की लिस्ट आउट
  3. 'गुल्लक 4' के बाद ओटीटी पर रिलीज होने वाले शो की लिस्ट आउट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। OTT Releases This Week: ओटीटी पर इस हफ्ते 'गुल्लक' वेब सीरीज का चौथा सीजन रिलीज हो चुका है। 'पंचायत 3' के बाद सोनी लिव के 'गुल्लक 4' की हर ओर चर्चा है। मध्यवर्गीय परिवार की कहानी को दिखाने वाले इस शो के अलावा अगर आप दूसरे किसी कंटेंट को देखना चाहते हैं, तो इस हफ्ते नेटफ्लिक्स (Netflix), डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney Plus Hotstar) सहित ओटीटी के अन्य प्लेटफॉर्म्स पर कई एंटरटेनिंग शो दस्तक देने के लिए तैयार हैं।

ओटीटी पर रिलीज होंगे ये शो

आखिरी दस्तक

'आखिरी दस्तक' सुपरनैचुरल क्राइम शो है, जिसमें एक डायन द्वारा किए जानी वाली हरकतों से लोग परेशान हैं। इन घटनाओं की सच्चाई का पता लगाने के लिए कॉप अभिमन्यु सिन्हा एड़ी चोटी का जोर लगा देते हैं।

कहां देखें- डिज्नी प्लस हॉटस्टार

रिलीज डेट- 10 जून 

कीथ रॉबिनसन: डिफ्रेंट स्ट्रोक्स

मार्कस रसेल प्राइस के डायरेक्शन में बनी 'कीथ रॉबिनसन: डिफ्रेंट स्ट्रोक्स' कॉमेडी वेब सीरीज है। यह एक डॉक्यूमेंट्री है।

कहां देखें- नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट- 11 जून

गंथ: चैप्टर 1- जमना पार

सुपरनैचुरल सीरिज के शौकीन कनिष्क वर्मा का डायरेक्टोरियल शो 'गंथ: चैप्टर 1- जमना पार' (Gaanth, Chapter 1: Jamnaa Paar) को भी अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल कर सकते हैं। ये सीरीज 'बुराड़ी' केस से प्रेरित है। इसमें एक ही परिवार के लोगों की रहस्यमयी मौत को दिखाया जाएगा।

कहां देखें - जियो सिनेमा

रिलीज डेट - 11 जून गं

टूर डि फ्रांस अनचेन्ड: सीजन 2

'टूर डि फ्रांस अनचेन्ड: सीजन 2' (Tour de France Unchained: Season 2) टूर पर निकले कुछ लोगों की कहानी है। उनकी लाइफ से जुड़े स्कैन्डल्स वगैरह सब कुछ इस सीरीज में दिखाए जाएंगे।

कहां देखें - नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट - 11 जून

नॉट डेड येट: सीजन 2

'नॉट डेड येट' (Not Dead Yet) कॉमेडी ड्रामा सीरिज है। इस शो की कहानी एक ऐसी महिला की है, जो तमाम मुश्किलों के बाद नए सिरे से अपनी जिंदगी शुरू करना चाहती है।

कहां देखें- डिज्नी प्लस हॉटस्टार

रिलीज डेट- 12 जून

ब्राइडगर्टन सीजन 3: पार्ट 2

ओटीटी सीरीज के इस नए सीजन में पेनेलोप और कॉलिन पर फोकस किया जाएगा। 'ब्राइडगर्टन सीजन 3' के दूसरे पार्ट में देखने को मिलेगा कि क्या होता है, जब पेनेलोप और कॉलिन लाइमलाइट की दुनिया में प्रवेश करते हैं।

कहां देखें- नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट- 13 जून

द ब्वॉयज: सीजन 4

'द ब्वॉयज' के लेटेस्ट सीजन में बिली बचर के 'ब्वॉयज' की टीम की मदद से इस दुनिया को बचाने का प्रयास करते देखा जाएगा। यह अमेरिकन शो ड्रामा जॉनर से भरपूर है।

कहां देखें- अमेजन प्राइम वीडियो

रिलीज डेट- 13 जून

यक्षिणी

'यक्षिणी' हॉरर-कॉमेडी सीरीज है। इस कहानी में 'ब्यूटी एंड द बीस्ट' जैसी लव स्टोरी देखने को मिलेगी, जब एक श्रापित व्यक्ति की मुलाकात खूबसूरत लड़की से होती है।

कहां देखें- डिज्नी प्लस हॉटस्टार

रिलीज डेट- 14 जून

लव की अरेंज मैरिज

यह सनी सिंह और अवनीत कौर की कॉमेडी लव स्टोरी है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ बड़े पर्दे पर लाइमलाइट बटोरने के बाद अवनीत इस फिल्म से धमाल करती दिखेंगी। 

कहां देखें- जी5

रिलीज डेट- 14 जून

महाराज

'महाराज' ओटीटी पर रिलीज होने वाली अपकमिंग फिल्म है। अनुपम खेर स्टारर ये फिल्म 1862 के बैकड्रॉप पर बनी है। एक आदमी, जो गलत चीजों और सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाता है, 'महाराज' वो कहानी है।

कहां देखें- नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट- 14 जून

द आइरन क्लॉ

अगर आप जैक एफ्रॉन के फैन हैं, तो अपनी वॉचलिस्ट में 'द आइरन क्लॉ' को जरूर शामिल करिये। ये फिल्म रेस्लर केविन वॉन एरिच की लाइफ पर बनी है। मूवी में वॉन एरिच और उनके भाइयों की कहानी देखने को मिलेगी।

कहां देखें- लायन्सगेट प्ले

रिलीज डेट- 14 जून

यह भी पढ़ें: Monkey Man OTT Release: थ्रिल के लिए हो जाइए तैयार, इस दिन ओटीटी पर दस्तक दे रही 'मंकी मैन'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।