विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Monkey Man OTT Release: थ्रिल के लिए हो जाइए तैयार, इस दिन ओटीटी पर दस्तक दे रही 'मंकी मैन'

Published: Fri, 07 Jun 2024 08:17 AM (IST)

भारतीय पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म मंकी मैन (Monkey Man OTT Release) दो महीने पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। स्लमडॉग ...और पढ़ें

ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार देव पटेल की मंकी मैन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार देव पटेल की मंकी मैन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. ओटीटी पर आने के लिए तैयार मंकी मैन
  2. थिएटर्स के दो महीने बाद ओटीटी पर आई फिल्म
  3. देव पटेल ने शुरू किया था निर्देशन

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Monkey Man OTT Release Date: अगर आप एक्शन थ्रिलर के शौकीन हैं और सिनेमाघरों में जाने की बजाय घर पर ही फिल्म का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। दो महीने पहले बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने वाली फिल्म 'मंकी मैन' ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है।

फिल्म 'मंकी मैन' से देव पटेल (Dev Patel) ने बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत की है। भारतीय पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म एक्शन से भरपूर है। फिल्म सिनेमाघरों में 5 अप्रैल को रिलीज हुई थी और मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा बिजनेस किया था। थिएटर रिलीज के दो महीने बाद फिल्म का ओटीटी प्रीमियर होने जा रहा है। 

कहां और कब स्ट्रीम हो रही मंकी मैन?

भारतीय सितारों से सजी 'मंकी मैन' (Monkey Man On OTT) लंबे इंतजार के बाद ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पीकॉक टीवी (Peacock TV) पर 14 जून को स्ट्रीम होगी। वैराइटी के मुताबिक, भारत में यह फिल्म 4K अल्ट्रा एचडी ब्लू रे में 11 जून से डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। डीवीडी वर्जन में यह 25 जून को मौजूद होगी। 

यह भी पढ़ें- Dev Patel: 'भारतीय विरासत पर शर्म आती थी...', 'मंकी मैन' एक्टर देव पटेल ने क्यों दिया ऐसा बयान?

क्यों भारत में रिलीज नहीं हुई थी मंकी मैन?

'मंकी मैन' दुनियाभर में 5 अप्रैल को रिलीज हुई। भारत में यह फिल्म 19 अप्रैल को आनी थी, लेकिन सिनेमाघरों में आने से पहले ही इस पर विवाद हो गया और मूवी पोस्टपोन कर दी गई। CBFC ने इस फिल्म को इसलिए हरी झंडी नहीं दी, क्योंकि मूवी में ज्यादा हिंसा, इंटीमेट सीन, हिंदू धर्म और पौराणिक कथाओं के बारे में बताया गया था। इसी वजह से मूवी को रिलीज नहीं मिली थी।

मंकी मैन की स्टार कास्ट

देव पटेल की फिल्म 'मंकी मैन' में शोभिता धुलिपाला, सिकंदर खेर, पितोबाश, विपिन शर्मा, अश्विनी कालसेकर, मकरंद देशपांडे और शैरल्टो कोपली प्रमुख किरदारों में हैं। फिल्म की कहानी का कनेक्शन भगवान हनुमान पर है। बदले की आग में किस तरह देव अपने दुश्मनों से बदला लेता है, फिल्म इसी के इर्द-गिर्द घूमती है।

यह भी पढ़ें- 'हर जिम में हनुमान जी की तस्वीर...', Monkey Man के पीछे देव पटेल ने बताई वजह, प्रीमियर में स्टैंडिंग ओवेशन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।