विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

8 एपिसोड वाली इस सीरीज ने OTT को भारत में दिलाई पहचान, IMDb की तरफ से मिली है 8.5 की रेटिंग

Published: Sun, 11 May 2025 02:50 PM (IST)Updated: Sun, 11 May 2025 06:59 PM (IST)

ओटीटी का क्रेज मनोरंजन जगत में तेजी से बढ़ा है। सिनेमाघरों के बीच ओटीटी ने अपनी पहचान बनाई है जहां ...और पढ़ें

ओटीटी धांसू सीरीज मस्ट वॉच (फोटो क्रेडिट- यूट्यूब)
ओटीटी धांसू सीरीज मस्ट वॉच (फोटो क्रेडिट- यूट्यूब)

HighLights

  1. इस सीरीज का इंडिया में रहा बोलबाला
  2. भारत में बढ़ाई ओटीटी की लोकप्रियता
  3. IMDb से वेब सीरीज को मिली पॉजिटिव रेटिंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते 10 सालों के हिसाब से देखा जाए तो मनोरंजन जगत में ओटीटी का क्रेज काफी बढ़ गया है। सिनेमाघरों के दौर में ओटीटी ने अपनी खास पहचान बनाई है और ज्यादातर सिनेप्रेमी इस पर फिल्में और वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं। इस कड़ी में आज हम आपको ऐसी सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म को पहचान दिलाने में अहम भूमिका अदा की है। 

कमाल की बात ये है कि ये सीरीज क्राइम थ्रिलर के तौर पर हर किसी की फेवरेट मानी जाती है। इतना ही नहीं आईएमडीबी की तरफ से इसे 8.5 की पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। 

ओटीटी को पहचान दिलाने वाली सीरीज

जिस वेब सीरीज के बारे में यहां जिक्र किया जाए उसे 6 साल पहले 2018 में रिलीज किया गया था। क्राइम थ्रिलर के तौर पर ये सबकी फेवरेट मानी जाती है। 8 एपिसोड वाली इस सीरीज में दिखाया गया है कि एक इंसान कैसे जुर्म की दुनिया में अपना साम्राज्य बनाकर शोहरत हासिल करता है। 

ये भी पढे़ं- इस फिल्म में मां की हिम्मत ने सबको किया हैरान, IMDb पर मिली हाई रेटिंग; ओटीटी पर कहां देख सकते हैं मूवी?

फोटो क्रेडिट- imdb

हालांकि, अंत में कैसे उसके कर्म ही उसके लिए काल बनते हैं। इसके बीच एक पुलिस इंस्पेक्टर भी उसके पीछे लगा हुआ है, जो उसके काले कारनामों का पर्दाफाश करना चाहता है। खतरनाक और एडल्ट सीन्स की इस सीरीज में भरमार है, जिसको लेकर काफी विवाद भी हुआ था। 

ऐसे में अब आप समझ ही गए होगे कि यहां वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स (Scared Games) का जिक्र किया जा रहा है। निर्देशक अनुराग कश्यप की इस सीरीज ने ओटीटी प्लेटफॉर्म के क्रेज को भारत में तेजी से बढ़ा दिया था। सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर सेक्रेड गेम्स इंडिया की बेस्ट क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज के तौर पर जानी जाती है। इसके अब तक दो सीजन आए हैं और दोनों ने अपार सफलता हासिल की है।

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर है मौजूद

2018 में सेक्रेड गेम्स को मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम किया गया था। हालांकि, इतने समय बाद भी फैंस इसे देखना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी सेक्रेड गेम्स को देखने को प्लान कर रहे हैं, तो नेटफ्लिक्स पर इसे आसानी से ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा सकता है। मालूम हो को एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के करियर के लिए ये सीरीज एक बड़ा ब्रेकथ्रू साबित हुई है, जिसका उनका करियर दोबारा से पटरी पर लौट आया। 

ये भी पढ़ें- जब 'बिक्की' का किरदार निभाने वाले Rajkummar Rao बने खूंखार आतंकवादी, इस फिल्म को देख थर्रा जाएगी रूह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।