विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंचायत के 'सचिव जी' मिर्जापुर की 'स्वीटी' संग मनाएंगे Dry Day, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जमकर होगा धमाल

By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
Published: Tue, 12 Dec 2023 01:51 PM (IST)

Jitendra Kumars Dry Day ड्राई डे सोशल कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जिसमें जितेंद्र ने लोकल गुंडे का किरदार निभाया है। ...और पढ़ें

ड्राई डे में जितेंद्र कुमार और श्रिया ने लीड रोल निभाये हैं। फोटो- इंस्टाग्राम
ड्राई डे में जितेंद्र कुमार और श्रिया ने लीड रोल निभाये हैं। फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. प्राइम वीडियो ने नई फिल्म ड्राई डे का एलान किया है
  2. फिल्म का निर्देशन सौरभ शुक्ला ने किया है
  3. ड्राई डे प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वेब सीरीज पंचायत में सचिव जी का रोल निभाकर एक्टर जितेंद्र कुमार ने अपनी अच्छी-खासी पहचान बनाई है। वहीं, मिर्जापुर में स्वीटी गुप्ता का किरदार निभाकर श्रिया पिलगांवकर ने अपना खूब नाम कमाया है।

अब दोनों एक साथ अमेजन प्राइम वीडियो की ओरिजिनल फिल्म ड्राई डे में एक साथ नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन सौरभ शुक्ला ने किया है, जबकि एम्मे एंटरटेनमेंट ने निर्माण किया है। जितेंद्र कुमार और श्रिया पिलगांवकर के साथ अन्नू कपूर भी प्रमुख भूमिका में हैं।

इस दिन रिलीज की जाएगी 'ड्राई डे'

कॉमेडी-ड्रामा में गन्नू नाम के एक छोटे गुंडे का किरदार जितेंद्र कुमार ने निभाया है, जो सिस्टम के खिलाफ जाकर अपनी जर्नी दिखाता है। गन्नू (जितेंद्र कुमार) अपने प्यार के लिए ना सिर्फ दुनिया से लड़ जाता है, बल्कि अपनी अपनी शराब पीने की समस्या से भी जूझता है। ड्राई डे 22 दिसंबर को प्राइम वीडियो पर हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: Most Searched Shows 2023: गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए ये शोज, TOP पर शाहिद कपूर की डेब्यू सीरीज 'फर्जी'

शराब के खिलाफ संदेश देती है 'ड्राई डे'

ड्राई डे के प्रोड्यूसर निखिल आडवाणी ने कहा कि यह फिल्म प्राइम वीडियो के साथ उनके बैनर के लिए हिंदी फिल्मों के क्षेत्र में एक नये सफर की शुरुआत है। 'ड्राई डे' फिल्म शराब के खिलाफ अहम संदेश देती है। मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे यह फिल्म बनाने का मौका मिला।' 

इन फिल्मों में काम कर चुके हैं जितेंद्र और श्रिया

जितेंद्र ओटीटी के चर्चित कलाकार हैं। उन्होंने कई फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है। अब उनकी हिट सीरीज पंचायत के तीसरे सीजन का इंतजार किया जा रहा है, जिसकी कुछ तस्वीरें पिछले हफ्ते सामने आयी थीं। तीसरा सीजन जल्द स्ट्रीम हो सकता है।

यह भी पढ़ें: ImMATURE Season 3- टीवीएफ की सीरीज इम्मैच्योर के तीसरे सीजन की घोषणा, Prime Video पर इस तारीख से होगा स्ट्रीम

जितेंद्र की फिल्मों की बात करें तो उनकी पिछली मूवी जादूगर नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। उससे पहले नेटफ्लिक्स पर ही तमन बहार आई थी, जिसमें उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई। 2020 में ही जितेंद्र आयुष्मान खुराना के साथ शुभ मंगल ज्यादा सावधान में पैरेलल लीड रोल में थे। इस फिल्म में उन्होंने समलैंगिक किरदार निभाया था।

वहीं, श्रिया की बात करें तो उन्होंने शाह रुख खान के साथ फिल्म फैन से डेब्यू किया था। श्रिया को सबसे ज्यादा चर्चा 'मिर्जापुर' सीरीज से ही मिली, जिसमें उन्होंने गुड्डू पंडित की पत्नी का किरदार निभाया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।