Panchayat Season 5 OTT: 'फुलेरा' गांव में फिर लगने जा रही है पंचायत, सीजन 5 से रिलीज हुए स्टार्स के BTS लुक
Panchayat Season 5: 'पंचायत' सीजन 5 की शूटिंग शुरू हो चुकी है और हाल ही में मेकर्स सीरीज के 6 साल पूरे होने पर सभी के लुक्स को रिलीज किया है। बिहाइंड ...और पढ़ें

पंचायत के सीजन 5 से सभी सितारों का लुक आया सामने

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। OTT प्लेटफॉर्म पर अबतक कई सीरीज आईं, लेकिन जो जादू पंचायत ने किया है वो अबतक कोई और नहीं कर पाया है। पंचायत के 4 सीजन अबतक आ चुके हैं और इन चारों सीजन्स को दर्शकों का खूब प्यार मिला है और अब लीजिए जल्द ही फुलेरा में फिर से पंचायत लगने वाली है। खास बात यह है कि
पंचायत सीजन 5 से दिखी स्टार्स झलक
जी हां, प्राइम वीडियो (Prime Video) आज 3 अप्रैल 2020 को 'पंचायत' सीजन 1 की लॉन्चिंग के 6 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। इस खास मौके पर उन्होंने आधिकारिक तौर पर सीरीज के सबसे ज्यादा इंतज़ार किए जाने वाले 'सीजन 5' (Panchayat Season 5) की शूटिंग शुरू होने का ऐलान कर दिया है।
2020 में अपनी शुरुआत के बाद से, 'पंचायत' (Panchayat) लगातार इंडिया की सबसे चहेती सीरीज में से एक बनी हुई है और हर सीजन के साथ इसने लोगों का दिल जीता है।
अब सीजन 5 की तैयारी है और हाल ही में मेकर्स ने सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें जीतू भैया से लेकर मंजू देवी, प्रहलाद चा और सीरीज की बाकी कास्ट नजर आ रही है। सीरीज के बिहाइंड द सीन्स की ये तस्वीरे सेट के दौरान की हैं। सेट पर हंसते खिलखिलाते हुए सभी सितारे नजर आ रहे हैं और इन तस्वीरों ने अब इंटरनेट पर हलचल तेज कर दी है।
सीजन 4 को मिला दर्शकों का खूब प्यार
आपको बता दें कि, सीजन 4 (Panchayat Season 4) को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। सीजन 4 ने दर्शकों को इस कदर बांधे रखा जैसा पहले कभी नहीं देखा गया था। अपने पहले ही महीने में सीजन 4 ने रिकॉर्ड तोड़ कामयाबी हासिल की और लॉन्चिंग हफ्ते के दौरान इस फ्रेंचाइजी के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग दी।
खबरें और भी
रिलीज के पहले ही दिन सीजन 4 अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम और यूएई समेत 42 से ज्यादा देशों में 'टॉप 10' टाइटल्स में ट्रेंड कर रहा था। लॉन्चिंग हफ्ते के दौरान इसे भारत समेत कई और जगहों पर खूब देखा गया। फैंस के इसी बेमिसाल प्यार ने नए सीजन को लाने के जोश को और बढ़ा दिया है।
क्लाइमैक्स के बाद अब सीजन 5 में क्या होगा?
सीजन 4 के उस क्लाइमैक्स के बाद, फैंस बेसब्री से अपने पसंदीदा फुलेरा में वापसी का इंतजार कर रहे हैं। पिछला सीजन वहां खत्म हुआ था जहां सचिव जी अपने 'कैट' (CAT) रिजल्ट के बाद अपना अगला कदम तय कर रहे थे, मंजू देवी पंचायत चुनाव में मिली हार के झटके से उबरने की कोशिश कर रही थीं, और प्रधान जी इस नतीजे से पूरी तरह हिल गए थे।
सीजन 5 अब इसी तनावपूर्ण मोड़ से आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसमें फुलेरा स्टाइल के ह्यूमर, ड्रामा और कई नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलेंगे।
View this post on Instagram
आपको बता दें कि, द वायरल फीवर (TVF) द्वारा प्रोड्यूस की गई 'पंचायत' सीजन 5 को दीपक कुमार मिश्रा और चंदन कुमार ने मिलकर क्रिएट किया है, जिसे चंदन कुमार ने लिखा है और दीपक कुमार मिश्रा ने डायरेक्ट किया है। इस सीजन में जितेंद्र कुमार (Jeetendra Kumar), नीना गुप्ता (Neena Gupta), रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सांविका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा जैसे इसके मशहूर कलाकार एक बार फिर साथ नजर आएंगे।
फुलेरा गांव की दुनिया में इस बार क्या नया होगा हर किसी को इंतजार है। वहीं फैंस भी सीरीज की रिलीज डेट के लिए बार बार पूछ रहे हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी रिलीज डेट का एलान नहीं किया है, पर उम्मीद है कि जल्द ही फुलेरा का पंचायत आपकी स्क्रीन्स पर होगी।