थिएटर के बाद OTT पर धूम मचाएगी ये Political Comedy, बॉलीवुड में बनेगा रीमेक
बॉलीवुड में कई साउथ फिल्मों का रीमेक बनाया गया है और वे फिल्में हिट भी रही हैं। अब एक और पॉलिटिकल कॉमेडी इस लिस्ट में शामिल होने जा रही है। जिसकी थिएट ...और पढ़ें

थिएटर के बाद ओटीटी पर धूम मचाएगी ये पॉलीटिकल कॉमेडी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पॉलिटिकल कॉमेडी जॉनर एक दिलचस्प और अलग अलग जॉनर है जिसे कोई भी सिनेमा लवर को पसंद आएगा। एक इसी जॉनर की फिल्म कुछ दिन पहले सिनेमाघरों मं आई और इसकी शार्प राइटिंग और शानदार स्टोरीटेलिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
बॉलीवुड में बनेगा इसका रीमेक
सफल थिएट्रिकल रन के बाद अब यर ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। इतना ही नहीं फिल्म के लिए बॉलीवुड डायरेक्टर ने भी इसके रीमेक राइट्स खरीद लिए हैं। आइए जानते हैं कौन सी है यह फिल्म? कब और कहां होगी रिलीज?
-1770546463835.jpg)
यह भी पढ़ें- थिएटर के बाद OTT पर दस्तक देगी Mana Shankara Vara Prasad Garu, कब और कहां रिलीज होगी चिरंजीवी की फिल्म?
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म एक पॉलिटिकल कॉमेडी सटायर है, जिसकी कहानी एक गांव के पंचायत प्रेसिडेंट जीवराथनम के इर्द-गिर्द घूमती है। उसका काम काफी आसान लगता है - यह पक्का करना कि गांव में शादी का फंक्शन बिना किसी रुकावट के हो जाए। लेकिन, हालात तब बेकाबू हो जाते हैं जब शादी वाले घर के पड़ोसी की उसी दिन मौत हो जाती है।
-1770546477316.jpg)
जब दोनों परिवार समझौता करने को तैयार नहीं होते, तो जीवराथनम को दोनों जगहों पर जिम्मेदारियां संभालनी पड़ती हैं। इसके बाद कई अजीब और मजेदार हालात बनते हैं, जो पंचायत प्रेसिडेंट को एक सामाजिक और इमोशनल टकराव के बीच फंसा देते हैं। जैसे-जैसे तनाव बढ़ता है, गांव में संतुलन और शांति बनाए रखना उसकी जिम्मेदारी बन जाती है।
खबरें और भी
कौन सी है यह फिल्म?
जिस फिल्म की बात की जा रही है वह है जीवा (Jiiva) स्टारर फिल्म 'थलईवर थंबी थलैमयिल' (Thalaivar Thambi Thalaimaiyil) 15 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बड़े पर्दे पर रिलीज होने के एक महीने से भी कम समय बाद, यह पॉलिटिकल कॉमेडी सटायर अब डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है, और सिनेमा से स्ट्रीमिंग की ओर तेजी से बढ़ रही है। जीवा-स्टारर फिल्म 12 फरवरी, 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होना शुरू होगी।
-1770546489329.jpg)
बॉलीवुड में कौन बनाएगा इसका रीमेक?
प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने तमिल पॉलिटिकल सटायर थलाइवर थम्बी थलाइमैयिल (TTT) के रीमेक राइट्स खरीद लिए हैं। पिछले कुछ सालों में, बोनी कपूर ने अलग-अलग इंडस्ट्री में सफल रीमेक बनाने के लिए अपनी पहचान बनाई है, खासकर साउथ इंडियन हिट फिल्मों को हिंदी सिनेमा में लाने के लिए।
-1770546578907.jpg)
वो सात दिन और जुदाई से लेकर सिर्फ तुम, हमारा दिल आपके पास है, खुशी, रन और नो एंट्री जैसी कमर्शियल सफल फिल्मों तक, कपूर ने बार-बार साबित हो चुकी रीजनल कहानियों को मेनस्ट्रीम बॉलीवुड एंटरटेनर में बदला है। सबसे खास उदाहरणों में से एक वांटेड है, जो तेलुगु ब्लॉकबस्टर पोकिरी का हिंदी रीमेक थी, जिसने सलमान खान के करियर में एक बड़ी वापसी का दौर शुरू किया था।
फिल्म में जीवा मुख्य भूमिका में हैं वहीं प्रार्थना नाथन, थम्बी रमैया, अनुराज, इलावरसु, जेनसन धिवाकर, सरजिन कुमार, जयवंत, राजेश पांडियन, अमित मोहन और अन्य प्रमुख भूमिका में हैं।
यह भी पढ़ें- OTT Releases: फरवरी नहीं होने देगा बोर, देख डालिए Netflix-JioHotstar पर ट्रेंड कर रही ये 7 धांसू फिल्में और सीरीज