Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rocket Boys Season 2 Release Date: इंतजार खत्म! इस तारीख को आ रहा 'रॉकेट ब्वॉयज सीजन 2', जारी हुआ टीजर

    By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Thu, 02 Mar 2023 01:25 PM (IST)

    Rocket Boys Season 2 Release Date And Teaser रॉकेट ब्वॉयज भारतीय वैज्ञानिकों होमी जहांगीर भाभा और विक्रम साराभाई की बायोपिक सीरीज है जिसमें जिम सरभ और ...और पढ़ें

    Rocket Boys Season 2 Release Date And Teaser. Photo- Instagram
    Rocket Boys Season 2 Release Date And Teaser. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। सोनी लिव की बेहद सफल और चर्चित वेब सीरीज रॉकेट ब्वॉयज के दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अच्छी खबर है। प्लेटफॉर्म ने इसकी रिलीज डेट का एलान कर दिया है। दूसरे सीजन को देखने के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा।

    सोनी लिव की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार, रॉकेट ब्वॉयज सीजन 2, 16 मार्च से स्ट्रीम किया जा रहा है।रॉकेट ब्वॉयज बायोपिक सीरीज है, जिसकी कहानी भौतिकविद होमी जहांगीर भाभा और विक्रम साराभाई के जीवन की घटनाओं को समेटकर लिखी गयी है। दूसरे सीजन की कथावस्तु मुख्य रूप से भारत के पहले परमाणु टेस्ट के पहले और बाद की घटनाओं पर आधारित है।

    यह भी पढ़ें: Mandalorian Season 3 Review- ज्यादा रोमांच के साथ लौटा मैंडलोरियन का तीसरा सीजन, नये सफर पर निकला डिन

    View this post on Instagram

    A post shared by Sony LIV (@sonylivindia)

    टीजर में दिखाया गया है कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी परमाणु परीक्षण को लेकर अमेरिकी रवैये पर विमर्श कर रही हैं। विरोध की आशंका को देखते हुए होमी जहांगीर भाभा इसका हल निकालते हैं।

    इस सीरीज का निर्देशन अभय पन्नू ने किया है। जहांगीर भाभा के रोल में जिम सरभ हैं, जबकि विक्रम साराभाई का किरदार इश्वाक सिंह निभा रहे हैं। रेजिना कैसेंड्रा मृणालिनी साराभाई के रोल में हैं। सबा आजाद ने परवाना ईरानी का किरदार निभाया है।

    खबरें और भी

    पहले सीजन में दिखी 3 दशकों की कहानी

    पहले सीजन की कहानी 40 से 60 के दशक के दरम्यान घूमती है। अंग्रेजों से आजादी के बाद देश किस तरह अपने पैरों पर खड़ा हो रहा था, जिसमें तकनीक बहुत बड़ा साथ रहा। उस दौर के वैज्ञानिकों और उद्योगपतियों ने राष्ट्र निर्माण में कंधे से कंधा मिलाकर सरकार का साथ दिया था। पहले सीजन में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, डॉ. सीवी रमन, जेआरडी टाटा जैसे किरदारों को भी शामिल किया गया था।

    जिम सरभ ने जीता बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

    राकेट ब्वॉयज का पहला सीजन 4 फरवरी 2022 को रिलीज किया गया था और यह काफी सफल रहा था। शो को आठ फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स भी प्रदान किये गये थे। जिम सरभ ने बेस्ट एक्टर का पुरस्कार अपने नाम किया था। सीरीज के क्रिएटर निखिल आडवाणी हैं। सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ मिलकर उन्होंने शो का निर्माण भी किया है। पहले सीजन का ट्रेलर नीचे देख सकते हैं-

    यह भी पढ़ें: New Movies on OTT in March 2023- गुलमोहर, अलोन से ब्लैक एडम तक... मार्च में ओटीटी पर आ रहीं ये फिल्में