Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    New Movies on OTT in March 2023: गुलमोहर, अलोन से ब्लैक एडम तक... मार्च में ओटीटी पर आ रहीं ये फिल्में

    By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Wed, 01 Mar 2023 05:16 PM (GMT+05:30)

    OTT releases in March 2023 मार्च की सबसे बड़ी रिलीज गुलमोहर और चोर निकल के भागा हैं। दोनों फिल्में सीधे ओटीटी पर आ रही हैं। इनकी स्टार कास्ट में कई दम ...और पढ़ें

    Upcoming OTT Movies In March 2023. Photo- Instagram
    Upcoming OTT Movies In March 2023. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Upcoming OTT Movies In March 2023: मार्च का महीना ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए काफी अहम होने जा रहा है, क्योंकि सिनेमाघरों में फिल्मों की रिलीज का कैलेंडर काफी खाली है। वहीं, ओटीटी स्पेस में फिल्मों की कोई कमी नहीं होने वाली।

    सिनेमाघरों में जहां तू झूठी मैं मक्कार, ज्विगाटो, मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे और भोला रिलीज होंगी तो ओटीटी पर भी कुछ नयी फिल्में सीधे रिलीज हो रही हैं, जिनमें कई बेहतरीन कलाकारों ने काम किया है। वहीं, हॉलीवुड के अलावा दक्षिण भारत से भी कुछ दिलचस्प फिल्में आ रही हैं। पूरी लिस्ट यहां हाजिर है। 

    1 मार्च- Heatwave

    नेटफ्लिक्स पर हीटवेव रिलीज हो रही है। यह क्राइम थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म 2022 में रिलीज हो चुकी है। यह रोमांस और धोखे की कहानी है।

    3 मार्च- Gulmohar, Alone, Love At First Kiss

    मार्च के पहले शुक्रवार डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर गुलमोहर फिल्म स्ट्रीम होगी। इस फिल्म की स्टार कास्ट में शर्मिला टैगोर, मनोज बाजपेयी, अमोल पालेकर, सिमरन, सूरज शर्मा शामिल हैं। यह फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी एक घर और इसमें रहने वालों के बारे में है। फिल्म से शर्मिला टैगोर भी लम्बे अर्से बाद अभिनय की दुनिया में लौट रही हैं।

    यह भी पढ़ें: Netflix Best Horror K-Drams- इन सात कोरियन हॉरर वेब सीरीज को देखने के बाद नहीं आएगी नींद, आपने देखीं क्या?

    डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मोहनलाल स्टारर मलयालम फिल्म अलोन हिंदी, तमिल और तेलुगु में आ रही है। यह फिल्म इसी साल 26 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, मंजू वारियर और सिद्दीक अहम भूमिकाओं में हैं।

    खबरें और भी

    नेटफ्लिक्स पर लव एट फर्स्ट किस रिलीज होगी। यह स्पेनिश रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। 

    यह भी पढ़ें: Netflix Thriller K-Dramas इन सात कोरियन थ्रिलर सीरीज को एक बार देखने बैठे तो पूरा करके ही उठेंगे

    8 मार्च- Varisu Hindi, Faraway

    प्राइम वीडियो पर विजय अभिनीत तमिल फिल्म वारिसु हिंदी में स्ट्रीम की जाएगी। साउथ की भाषाओं में यह फिल्म पहले ही प्लेटफॉर्म पर आ चुकी है।

    नेटफ्लिक्स पर फारअवे आ रही है। यह जर्मन रोमांटिक फिल्म है। 

    10 मार्च- Luthar, Run Baby Run

    नेटफ्लिक्स पर लूथर रिलीज होगी। इदरिस एल्बा अभिनीत यह क्राइम मिस्ट्री फिल्म है। कहानी एक बेहतरीन जासूस की है, जो लंदन पुलिस के साथ था, मगर एक घटना के बाद सजा हो गयी है। लूथर एक सीरियल किलर को पकड़ने के लिए जेल तोड़कर बाहर आता है।

    डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर तमिल फिल्म रन बेबी रन तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में स्ट्रीम की जा रही है। इस थ्रिलर फिल्म में आरजे बालाजी और ऐश्वर्या राजेश ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसे काफी पसंद किया गया था।

    15 मार्च- Black Adam

    अमेजन प्राइम वीडियो पर हॉलीवुड फिल्म ब्लैक एडम हिंदी में भी रिलीज हो रही है। ड्वेन जॉनसन अभिनीत ब्लैक एडम सुपर हीरो फिल्म है। यह 2022 में भारत में भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 

    24 मार्च- Chor Nikal Ke Bhaga, On The Line

    नेटफ्लिक्स पर हिंदी फिल्म चोर निकल के भागा आ रही है। यह क्राइम थ्रिलर है, जिसमें सनी कौशल और यामी गौतम लीड रोल्स में हैं। फिल्म की कहानी एक हाइस्ट के बारे में है, जो हवाई जहाज में होने वाली है, मगर उससे पहले प्लेन हाइजैक हो जाता है।

    लायंसगेट प्ले पर मेल गिबसन की ऑन द लाइन आ रही है। फिल्म में गिबसन रेडियो चैनल के होस्ट बने हैं, जिसके पूरे परिवार को मारने की धमकी एक कॉल पर आती है। 

    26 मार्च- Crisis

    नेटफ्लिक्स पर अंग्रेजी फिल्म क्राइसिस आ रही है। यह क्राइम थ्रिलर फिल्म है। 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म में गैरी ओल्डमैन, अर्मी हैमर और एवांजेलिन लिली ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं।

    यह भी पढ़ें: Top Action K-Drama Web Series- ये हैं साउथ कोरिया की टॉप रेटिंग वाली एक्शन वेब सीरीज, होश उड़ा देंगी कहानियां

    मार्च में रिलीज हो रही वेब सीरीज की पूरी लिस्ट जानने के लिए यहां क्लिक करें- Upcoming OTT Web Series- द मंडलोरियन से लेकर राणा नायडू तक, मार्च में यह वेब सीरीज बढ़ाएंगी एंटरटेनमेंट का डोज