Netflix पर जनता की फेवरेट बनी नई रोमांटिक-ड्रामा, ट्रेंडिंग में साउथ फिल्म ने उड़ाया गर्दा
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर फिलहाल एक नई साउथ फिल्म जमकर ट्रेंड कर रही है।

नेटफ्लिक्स पर आई ये फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
ओटीटी पर धमाल मचा रही है नई फिल्म
ट्रेंडिंग में आई साउथ सिनेमा की ये मूवी
नेटफ्लिक्स पर छाई साउथ की रोमांटिक ड्रामा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी दुनिया में नेटफ्लिक्स (Netflix) का बोलबाला काफी रहता है। ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हिंदी सहित साउथ सिनेमा की भी एक से बढ़कर थ्रिलर देखने को मिलते हैं। इसी आधार पर हाल ही में नेटफ्लिक्स पर साउथ की एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म को रिलीज किया गया है, जो अब मस्ट वॉच बन गई है।
ऑडियंस की फेवरेट बनने के साथ ही साउथ की ये मूवी फिलहाल ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर टॉप ट्रेंडिंग में बनी हुई है। आइए जानते हैं कि इस लेख में कौन सी मूवी के बारे में बात की जा रही है।
नेटफ्लिक्स पर रोमांटिक ड्रामा का कब्जा
जिस नई फिल्म के बारे में इस लेख में चर्चा की जा रही है, उसे बीते 2 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। ये फिल्म कमर्शियल तौर पर बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी। लेकिन अब नेटफ्लिक्स पर आकर इसकी किस्मत बदल गई है और ये टॉप मूवीज में ट्रेंड कर रही है। आपको बता दें कि यहां बात अभिनेता सुमंथ प्रभास की फिल्म रोमांचकम (Romanchakam) की जा रही है, जोकि एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है।
यह भी पढ़ें- 3 महीने से Netflix पर धाक जमाकर बैठी रोमांटिक सीरीज, IMDb पर मिली है धांसू रेटिंग

बीते 1 अक्टूबर को रोमांचकम को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया है और तब ये फिल्म फैंस की फेवरेट बन गई है। इस मूवी को फिलहाल ओटीटी पर ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसके चलते रोमांचकम नेटफ्लिक्स की टॉप-5 ट्रेंडिंग मूवीज के मामले में तीसरे स्थान पर ट्रेंड कर रही है।

जो ये बताने के लिए काफी है कि तेलुगु सिनेमा की इस मूवी ने सभी को प्रभावित किया है।मालूम हो कि नेटफ्लिक्स पर 2 घंटे 19 मिनट की इस फिल्म को तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में आसानी से देखा जा सकता है। अगर आपने भी तक इसे नहीं देखा है तो नेटफ्लिक्स पर इसे स्ट्रीम कर सकते हैं।
संदीप रेड्डी वांगा ने किया था प्रेजेंट
रोमांचकम मूवी को साउथ सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने प्रेजेंट किया था, जो इससे पहले अर्जुन रेड्डी, कबीर सिंह और एनिमल जैसी धांसू फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। इतना ही नहीं संदीप के बड़े भाई प्रणय रेड्डी वांगा ने इस फिल्म को पूरे तौर से प्रोड्यूस किया है।
