6 एपिसोड वाली सीरीज सस्पेंस में निकली सबकी बाप, धांसू IMDb रेटिंग के दम पर ओटीटी पर जमाया कब्जा
ओटीटी पर हाल ही में एक ऐसी लेटेस्ट वेब सीरीज को रिलीज किया गया है, जिसमें महा सस्पेंस छिपा हुआ है। ...और पढ़ें

ओटीटी पर सस्पेंस थ्रिलर का कब्जा (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
सस्पेंस थ्रिलर में सबकी बाप निकली वेब सीरीज
ओटीटी पर धमाल मचा रही है साउथ सीरीज
आईएमडीबी की तरफ से मिली कमाल की रेटिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कुछ दिन पहले साउथ सिनेमा की तरफ से एक वेब सीरीज को रिलीज किया गया है। सीरीज की कहानी 6 एपिसोड में सिमटी हुई है और इसका जॉनर साइको और सस्पेंस थ्रिलर है। इस वेब सीरीज में रोमांच अंत तक भरा हुआ है, जिसे देखकर आपके दिमाग के सारे गणित फेल हो जाएंगे।
आलम ये है कि अब ये वेब सीरीज ओटीटी पर कब्जा जमाए हुए है, जिसका बड़ा कारण सीरीज को इंटरनेट मूवी डेटाबेस यानी आईएमडीबी की तरफ से मिली पॉजिटिव रेटिंग है। आइए जानते हैं कि वह कौन सी थ्रिलर है।
इस सीरीज का भौकाल टाइट
जिस वेब सीरीज के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, वह आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देखने को मिलेगी। फिलहाल ये सीरीज जियो हॉटस्टार पर टॉप ट्रेंडिंग में बनी हुई है। इस वेब सीरीज का नाम सीक्रेट स्टोरीज: रोसलिन है। ये सीरीज मलयालम सिनेमा से नाता रखती है, जिसमें सस्पेंस कूट-कूटकर भरा हुआ है।
यह भी पढ़ें- 3 महीने से OTT पर ट्रेंड कर रही धांसू क्राइम थ्रिलर, 7 एपिसोड की सीरीज को मिली है टॉप रेटिंग

गौर किया जाए रोसलिन की कहानी की तरफ तो ये एक 18 साल की लड़की की कहानी है। जिसके छोटे भाई की मौत पानी में डूबने से हो जाती है और वह खुद को इसका जिम्मेदार मानती है। इसको लेकर वह गिल्ट में रहती है और उसे रात में डरावने सपने आते हैं, जिसकी वजह उसका परिवार उसे पागल समझता है।
खबरें और भी
-1776061306600.jpg)
एक दिन उसके घर में एक किराएदार रहने आता है, ये वही शख्स है, जिसे वह लड़की अपने सपनों में हर रोज देखती है और उस घर से बाहर निकालने के लिए षडयंत्र रचने लगती है। इसमें वह लड़की कामयाब भी हो जाती है, लेकिन अंत में उसको पता लगता है कि उसने जो इस व्यक्ति के साथ किया वह असल में गलत है। बाकी की कहानी जानने के लिए आप रोसलिन को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम कर सकते हैं।
आईएमडीबी से मिली टॉप की रेटिंग
वेब सीरीज रोसलिन की लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से आसानी से लगा सकते हैं कि इस सीरीज को आईएमडीबी की तरफ से 7/10 की धांसू रेटिंग मिली है, जो ये बताने के लिए काफी है कि ये एक मस्ट वॉच सस्पेंस थ्रिलर है। अगर आप भी इसी जॉनर की सीरीज को देखना पसंद करते हैं तो रोसलिन को स्ट्रीम कर सकते हैं।