Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Singham Again On OTT: इंतजार खत्म! ओटीटी पर दहाड़ने आया 'बाजीराव सिंघम', बिना रेंट के यहां देख सकते हैं फिल्म

    Updated: Sat, 28 Dec 2024 12:45 PM (GMT+05:30)

    2024 की सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में शुमार सिंघम अगेन (Singham Again OTT Release) ने साल के आखिर में फैंस को तोहफा दे दिया है। यह फिल्म लंबे इंतजार के ...और पढ़ें

    सिंघम अगेन ने ओटीटी पर मारी एंट्री। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    सिंघम अगेन ने ओटीटी पर मारी एंट्री। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. ओटीटी पर रिलीज हुई सिंघम अगेन
    2. 1 नवंबर को थिएटर्स में आई थी फिल्म
    3. रोहित शेट्टी ने किया था फिल्म का निर्देशन

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमाघरों में दहाड़ मारने वाली रोहित शेट्टी की एक्शन थ्रिलर फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) का लंबे समय से ओटीटी पर इंतजार किया जा रहा था, जो आखिरकार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ धमका है।

    सिंघम अगेन इसी साल 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। यह मल्टीस्टारर फिल्म ने सिंघम और सिंघम रिटर्न्स को भी पीछे कर दिया था। एक महीने से ज्यादा बड़े पर्दे पर राज करने के बाद आखिरकार मेकर्स ने इसे ओटीटी पर उतार दिया है।

    OTT पर रिलीज हुई सिंघम अगेन

    सिंघम अगेन पहले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज कर दी गई थी, लेकिन उस वक्त इसे देखने के लिए यूजर्स को रेंट देना पड़ रहा था। फाइनली अब दर्शक इस फिल्म को बिना रेंट के देख सकेंगे। इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर सब्सक्राइबर्स के लिए रिलीज कर दिया गया है। 27 दिसंबर को फिल्म ओटीटी पर आ गई है।

    यह भी पढ़ें- Singham Again OTT Release: लो चुपके से आ गया 'बाजीराव सिंघम'! इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म

    View this post on Instagram

    A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

    क्या सिंघम अगेन की कहानी?

    सिंघम अगेन की कहानी रामायण (Ramayan) से प्रेरित है। फिल्म में लंकेश अर्जुन कपूर, अवनी बनीं करीना कपूर को किडनैप कर लेता है, जिसके बाद बाजीराव सिंघम अपनी पत्नी को बचाने के लिए एड़ी चोटी का दम लगाकर श्रीलंका जाता है। फिल्म में सलमान खान (Salman Khan) का कैमियो है। इसके अलावा दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह ने कैमियो रोल निभाया है। 

    Kareena Kapoor

    Kareena Kapoor Khan In Singham Again - Instagram

    सिंघम अगेन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    10 साल बाद सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म सिंघम अगेन सिनेमाघरों में रिलीज हुई। रोहित शेट्टी ने फिल्म में भर-भरकर एक्शन डाला है जो दर्शकों को खूब पसंद आया। भूल भुलैया 3 से टकराने के बावजूद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कलेक्शन किया था। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, 43 करोड़ से ओपनिंग करने वाली सिंघम अगेन ने पांच हफ्तों तक बॉक्स ऑफिस पर 268.35 करोड़ रुपये लाइफटाइम कलेक्शन किया है।

    खबरें और भी

    वहीं, वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 400 करोड़ रुपये के पार कारोबार किया था। यह साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार है।  

    यह भी पढ़ें- Squid Game Season 2: तौबा-तौबा, ये क्या बना दिया! 'स्क्विड गेम 2' के सस्पेंस ने खराब किया यूजर्स का दिमाग