Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Malaika Arora ने अब Arjun Kapoor पर साधा सीधा निशाना, सिंगल होने वाले कमेंट पर किया पलटवार

    Updated: Thu, 26 Dec 2024 02:28 PM (IST)

    मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का रिश्ता टूट गया है। कपल अक्सर एक-दूसरे का साथ नजर आते थे। अर्जु ने हाल ही में एक इवेंट म ...और पढ़ें

    मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर पर तोड़ी चुप्पी (Photo Credit- Instagram)
    मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर पर तोड़ी चुप्पी (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. अर्जुन कपूर ने इवेंट में बताया था रिलेशनशिप स्टेट्स
    2. मलाइका अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी
    3. अर्जुन के बयान पर पहली बार किया पलटवार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मलाइका अरोड़ा (Malika Arora) प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका ने अर्जुन कपूर को डेट करना शुरू किया। कपल का नाम उन बॉलीवुड सितारों की लिस्ट में शामिल था, जिनकी उम्र के बीच का फासला हमेशा चर्चा में रहा। हालांकि, मलाइका और अर्जुन का रिश्ता (Malika-Arjun Breakup) साल 2024 में टूट गया।

    अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) में अर्जुन नजर आए और उन्होंने मूवी प्रमोशन के दौरान सिंगल होने का खुलासा किया। वहीं, दूसरी ओर मलाइका रिलेशनशिप पर खुलकर बात करने से बचती हैं। हालांकि, अब एक्ट्रेस ने ब्रेकअप के बाद पहली बार अर्जुन कपूर की स्टेटमेंट के बारे में बात की है।

    आगे बढ़िए और नए साल का स्वागत कीजिए

    ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने कहा, 'मैं कभी नहीं चाहती कि अपनी पर्सनल जिंदगी के बारे में पब्लिक स्टेज पर बात करूं। अर्जुन ने जो कुछ कहा है वह पूरी तरह से उनकी इच्छा है और मैं उसके ऊपर कुछ नहीं कहना चाहती हूं।' मलाइका ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा, 'पिछले साल की चुनौतियों के बाद अब नए साल के साथ आगे बढ़ने का समय आ गया है। सभी लोग आगे बढ़ें और नए साल का स्वागत करें, जो जीवन में एक नई शुरुआत का संकेत होता है।'

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- Malaika Arora से रिश्ता टूटने के बाद Arjun Kapoor ने ये Salman Khan के लिए क्या कह दिया? सुनकर बोलेंगे- What

    अर्जुन कपूर का वीडियो हुआ था वायरल

    बता दें कि अर्जुन कपूर का दिवाली इवेंट से एक वीडियो वायरल (Arjun Kapoor Viral Video) हुआ था। जहां लोग मलाइका अरोड़ा का नाम लेते हुए नजर आ रहे थे। इसका जवाब देते हुए अर्जुन ने कहा, 'मैं सिंगल हूं। आप सभी रिलेक्स करो।' यह पहली बार था, जब सभी को अर्जुन-मलाइका के ब्रेकअप का अनुमान लगा था। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद फैंस को भी हैरानी हुई थी। हालांकि, अब दोनों ही इशारों-इशारों में अलग होने की बात को कबूल चुके हैं। साथ ही अर्जुन और मलाइका अब साथ नजर नहीं आते हैं।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    इस फिल्म से किया था अर्जुन ने डेब्यू

    अर्जुन कपूर के बारे में बता दें कि वह बोनी कपूर और मोना शौरी के बेटे हैं। फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2012 में आई 'इश्कजादे' फिल्म से डेब्यू किया था। इस साल उन्हें अजय देवगन स्टारर सिंघम अगेन में देखा गया है। खास बात है कि फैंस ने उनके अभिनय को खूब पसंद भी किया।

    ये भी पढ़ें- Arjun Kapoor On Rumours: अफवाहों से तंग आकर अर्जुन कपूर ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, कहा- जैसा करोगे वैसा भरोगे