Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    System Trailer: OTT का 'सिस्टम' हिलाने आ रहीं सोनाक्षी सिन्हा, कोर्टरूम-ड्रामा का ट्रेलर खड़े कर देगा रोंगटे

    Updated: Tue, 12 May 2026 01:43 PM (IST)

    अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video) ने अपनी नई कोर्टरूम थ्रिलर फिल्म 'सिस्टम' का दमदार ट्रेलर जारी किया है। ...और पढ़ें

    सोनाक्षी सिन्हा की 'सिस्टम' का दमदार ट्रेलर रिलीज

    सोनाक्षी सिन्हा की 'सिस्टम' का दमदार ट्रेलर रिलीज

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी पर नए सीरीज और नई फिल्मों के बीच अब हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो ने अपनी नई फिल्म का एलान कर दिया है। प्राइम ओरिजिनल फिल्म 'सिस्टम' एक दमदार कोर्टरूम थ्रिलर है, जिसका हाल ही में दमदार ट्रेलर रिलीज किया गया है।

    'सिस्टम' हिलाने आ रही हैं सोनाक्षी

    सोनाक्षी सिन्हा आजकल फिल्मों से ज्यादा ओटीटी पर सफलता का स्वाद ले रही हैं और इसी बीच उनकी आने वाली फिल्म सिस्टम का ट्रेलर रिलीज किया गया है। सिस्टम एक दमदार कोर्टरूम थ्रिलर है और ये फिल्म ऐसे सिस्टम को चुनौती देती है जहां ताकत ही सच तय करती है।

    यह भी पढ़ें- Lukkhe Web Series Review: ड्रग्स, दुश्मनी और प्यार का 'म्यूजिकल कॉकटेल' है लुक्खे, क्या King का डेब्यू रहा हिट?

    Sonakshi system

    ट्रेलर की शुरूआत नेहा से होती है, नेहा का किरदार सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) निभा रही हैं, जो एक वकील है। उसे अपने पिता (Ashutosh Gowarikar) से एक मुश्किल चुनौती मिलती है कि अगर उसे उनकी फर्म में पार्टनर बनना है तो खुद को साबित करना होगा।

    इस चुनौती को पूरा करने के लिए वह सारिका (Jyothika) को साथ लाती है, जो एक तेज-तर्रार कोर्टरूम स्टेनोग्राफर है और जिसके अपने छिपे हुए मकसद भी हैं।

    ashutosh

    दमदार है सिस्टम का ट्रेलर

    इसके बाद ट्रेलर (System Trailer) में तेज रफ्तार कोर्टरूम लड़ाइयों, उलझे रिश्तों और कई दमदार पलों की झलक देखने को मिलती है। असरदार डायलॉग, जबरदस्त ड्रामा ट्रेलर में चार चांद लगाता है। इसके साथ ही ट्रेलर यह सवाल छोड़ जाता है कि ऐसे सिस्टम में जहां असर और ताकत सच पर भारी पड़ सकती है, क्या वहां सच में न्याय मर चुका है या उसके पास अब भी लड़ने का मौका है? इसी के सच से रूबरू कराती है 'सिस्टम'।

    खबरें और भी

    Jyothika

    अश्विनी अय्यर तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को पम्मी बावेजा, हरमन बावेजा और स्मिता बालिगा ने प्रोड्यूस किया है। वहीं फिल्म को हरमन बावेजा, अरुण सुकुमार, अश्विनी अय्यर तिवारी, तसनीम लोखंडवाला और अक्षत घिल्डियाल ने लिखा है।

    सिस्टम में सोनाक्षी सिन्हा, ज्योतिका और आशुतोष गोवारिकर लीड रोल में नजर आएंगे। इनके साथ प्रीति अग्रवाल, अदिनाथ कोठारे, आश्रिया मिश्रा, गौरव पांडे और सयानदीप सेनगुप्ता अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म 22 मई को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें- 8 एपिसोड वाली नई सीरीज Prime Video पर निकली टॉपर, 'नशे से नाश' की कहानी हिला देगी दिमाग