विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raat Jawan Hai: 'बच्चे हो जाने का मतलब बूढ़ा होना नहीं होता', 'जवां' पैरेंट्स की कहानी सुमीत व्यास का नया शो

Published: Wed, 13 Mar 2024 07:27 PM (IST)

Sumeet Vyas ओटीटी का लोकप्रिय चेहरा हैं। उन्होंने टीवीएफ के शो ट्रिपलिंग से खूब चर्चा बटोरी जिसमें वो मुख्य भूमिका ...और पढ़ें

सुमीत व्यास के निर्देशन में बन रही है राज जवां है। फोटो- इंस्टाग्राम
सुमीत व्यास के निर्देशन में बन रही है राज जवां है। फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. सोनी लिव पर आ रहे शो का निर्देशन सुमीत व्यास कर रहे हैं
  2. सुमीत इस शो के साथ लॉन्ग फॉर्मेट में निर्देशन शुरू कर रहे हैं
  3. अभिनय के साथ सुमीत ने कई सीरीज का लेखन किया है

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुमीत व्यास ओटीटी स्पेस के उन कलाकारों में शामिल हैं, जिन्होंने अभिनय के साथ लेखन और निर्देशन में भी अपना हुनर दिखाया है। टीवीएफ के शोज से चर्चा में आये सुमीत तकरीबन सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए काम करते रहे हैं। अब सोनीलिव (SonyLIV) पर उनका नया शो आने वाला है, जिसका सुमीत निर्देशन कर रहे हैं। 

बरुण, अंजली और प्रिया निभा रहे लीड रोल

रात जवां है शीर्षक से बन रहे इस शो की शूटिंग शुरू हो गई है। लीड स्टार स्टार में बरुण सोबती, अंजली आनंद और प्रिया बापट हैं। तीनों ही ओटीटी स्पेस का जाना-पहचाना नाम हैं। बरुण की नेटफ्लिक्स पर आई सीरीज कोहरा बेहद चर्चा में रही थी और अब अमेजन मिनी टीवी पर उनका शो रक्षक 2 रिलीज हुआ है। 

यह भी पढ़ें: OTT Releases- मैं अटल हूं, मर्डर मुबारक... इस हफ्ते ओटीटी पर आ रहीं ये 21 फिल्में और सीरीज

अंजली आनंद रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह की बहन के रोल में नजर आई थीं। वहीं, प्रिया बापट सिटी ऑफ ड्रीम्स के लिए चर्चित रही हैं। रात जवां है शो का निर्माण यामिनि पिक्चर्स प्रा. लिमिटेड कर रही है। 

माता-पिता बनने के बाद जिंदगी जीने का जश्न

इस सीरीज में दोस्ती, परिवार और मौजूदा दौर की चुनौतियों पर बात होगी। शो में ह्यूमर, ड्रामा और दिल छू लेने वाले मूमेंट्स होंगे। सुमीत ने शो को लेकर कहा- अक्सर लोग सोचते हैं कि माता-पिता बनने का मतलब युवावस्था का खत्म होना होता है। राज जवां है इस बात को मानने से इनकार करती है।

यह भी पढ़ें: अब ओटीटी पर देखिए दूरदर्शन का लोकप्रिय धारावाहिक स्वराज, शो में दिखेगा 500 साल का गौरवशाली इतिहास और संघर्ष

View this post on Instagram

A post shared by Sumeet Vyas (@sumeetvyas)

यह तीन दोस्तों की कहानी है, जो अपनी दोस्ती, पहचान और दीवानगी को बच्चे होने के बाद भी बनाये रखते हैं। वरुण, अंजली और प्रिया के बीच सेट पर मौजमस्ती इस शो की रूह को बनाये हुए है। 

लॉन्ग फॉर्मेट में सुमीत का ये पहला शो है। हालांकि, इससे पहले 3 एपिसोड्स की लिमिटेड सीरीज तानकेश डायरीज और शॉर्ट फिल्म हेयरकट का वो निर्देशन कर चुके हैं। सुमीत व्यास ने लव पर स्क्वायर फुट के डायलॉग लिखे थे। बैंग बाजा बरात और ट्रिपलिंग के दोनों सीजंस का उन्होंने लेखन किया था। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।