Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sunflower Season 2 Teaser: सीजन 2 में बढ़ेंगी सुनील ग्रोवर की मुश्किलें, खुलेगा 'सनफ्लॉवर' में कत्ल का राज?

    By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Wed, 24 May 2023 02:19 PM (IST)

    Sunflower Season 2 Teaser सनफ्लॉवर एक मर्डर मिस्ट्री सीरीज है जिसका ट्रीटमेंट डार्क ह्यूमर रखा गया है। विकास बहल ने इसका निर्देशन किया है। पहला सीजन 2 ...और पढ़ें

    Sunil Grover Web Series Sunflower Season 2 Teaser. Photo- Instagram
    Sunil Grover Web Series Sunflower Season 2 Teaser. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। दो साल पहले आयी सुनील ग्रोवर की वेब सीरीज सनफ्लॉवर के दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। इसका दूसरा सीजन जल्द आने वाला है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जी5 ने बुधवार को सनफ्लॉवर सीजन 2 का टीजर जारी कर दिया गया है। हालांकि, स्ट्रीमिंग की तारीख का खुलासा अभी नहीं किया गया है। 

    सनफ्लॉवर एक मर्डर मिस्ट्री सीरीज है, जिसे डार्क ह्यूमर के साथ पेश किया गया है। इस सीरीज के निर्देशक विकास बहल हैं। यह उनका ओटीटी डेब्यू भी है। सीरीज में सुनील ग्रोवर, रणवीर शौरी, गिरीश कुलकर्णी, आशीष विद्यार्थी अहम किरदारों में नजर आते हैं। 

    क्या है दूसरे सीजन के टीजर की कहानी?

    दूसरे सीजन के टीजर में दिखाया गया है कि सुनील ग्रोवर को पुलिस पकड़कर ले जाती है। उनके किरदार का नाम सोनू है। सोसाइटी में जो कत्ल हुआ था, उसको लेकर सोनू संदेह के घेरे में आ गया है। पुलिस सोनू को उसके फ्लैट से उठा ले जाती है, मगर उसे लगता है कि इंस्पेक्टर ताम्बे बर्थडे मनाने लेकर जा रहा है। सीरीज में सुनील के किरदार सोनू को मासूम-सा दिखाया गया है। 

    View this post on Instagram

    A post shared by ZEE5 (@zee5)

    क्या है सनफ्लॉवर के पहले सीजन की कहानी?

    सनफ्लॉवर की कहानी मुंबई की एक रिहायशी बिल्डिंग सनफ्लॉवर में दिखायी गयी है। सोसाइटी में राज कपूर नाम के शख्स का कत्ल हो जाता है। संदेह के घेर में कई लोग आते हैं। उनमें से एक सोनू भी है। शुरुआत में मौत का सामान्य मामला पुलिस जांच में कत्ल निकलता है। अब पुलिस को कातिल की तलाश है। सबूतों के मद्देनजर डॉ. आहूजा, सोनू सिंह, राज कपूर की बाई और बिल्डिंग के चौकीदार पर संदेह होता है।

    खबरें और भी

    कब आया था पहला सीजन?

    सनफ्लॉवर का पहला सीजन 11 जून, 2021 को रिलीज हुआ था, जिसमें आठ एपिसोड्स थे। पहले सीजन को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली थीं। दूसरा सीजन ठीक 2 साल बाद आ रहा है। 

    सुनील ग्रोवर ओटीटी स्पेस में निरंतर काम कर रहे हैं। इस साल जी5 की ही वेब सीरीज यूनाइटेड कच्चे में वो लीड रोल में नजर आ चुके हैं। यह लंदन में माइग्रेंट्स की स्थिति को दिखाने वाली सीरीज है। सनफ्लॉवर से पहले सुनील ने सैफ अली खान स्टारर सीरीज तांडव में अहम किरदार निभाया था।