Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'वो महिलाओं की तरह कपड़े पहनते हैं और अश्लील बातें करते हैं', सुनील ग्रोवर पर भड़के सुनील पाल, कहा- घिन्न आती है

    Updated: Mon, 13 May 2024 05:29 PM (IST)

    मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की कॉमेडी को हर कोई पसंद करता है। चाहे डॉक्टर मशहूर गुलाटी का कैरेक्टर हो या फिर रिंकू भाभी या गुत्थी का सुनील ग्रोवर ने ह ...और पढ़ें

    सुनील ग्रोवर और सुनील पाल. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    सुनील ग्रोवर और सुनील पाल. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के अब तक जितने शो आए हैं, उन सभी ने फैंस को गुदगुदाने का भरपूर काम किया है। पिछने महीने ओटीटी पर रिलीज हुए 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' पहले एपिसोड से सुर्खियों में है। हालांकि, पिछले कई दिनों से शो के ऑफ एयर होने की जानकारी सामने आ रही है। इस बीच कॉमेडियन सुनील पाल ने शो के खत्म होने और सुनील ग्रोवर को लेकर तगड़ा कमेंट किया है।

    सुनील ग्रोवर की कॉमेडी की पूरी दुनिया दीवानी है। 'डॉक्टर मशहूर गुलाटी' बनकर उन्होंने खूब ठहाके लगवाए हैं। अगर सुनील ग्रोवर के बिना कोई एपिसोड हो, तो उसका मजा फीका नजर आता है। जिनकी एक्टिंग और कॉमेडी को पूरी दुनिया पसंद करती है, उससे सुनील ग्रोवर को घिन्न आती है।

    कपिल के शो को लेकर बोले सुनील पाल

    सुनील पाल ने टाइम्स नाउ से बातचीत में कहा कि 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' ओटीटी पर जाने लायक शो है ही नहीं। ओटीटी पर वल्गर कंटेंट की भरमार है। कपिल शर्मा टीवी आर्टिस्ट हैं और उनका शो भी टीवी के लायक ही है।

    सुनील ग्रोवर को लगाई लताड़

    सुनील ग्रोवर ने 'रिंकू भाभी' और 'गुत्थी' जैसे वुमन कैरेक्टर्स भी प्ले किए हैं। इन फीमेल कैरेक्टर्स से उन्हें बहुत पॉपुलैरिटी मिली। फैंस भी सुनील को महिलाओं के किरदार में देख अपनी हंसी नहीं रोक पाते। लेकिन सुनील पाल को सुनील ग्रोवर के ये कैरेक्टर्स बेकार लगते हैं।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि सुनील ग्रोवर शो में महिला की तरह बिहेव करते हैं और जाकर लोगों की गोद में बैठ जाते हैं। वह महिलाओं की तरह कपड़े पहनते है और कुछ वल्गर चीजें कहते हैं, जो सुनने में अच्छा नहीं लगता। सुनील पाल ने कहा कि जैसा शो में दिखाया जाता है कि कोई महिला इतनी उत्तेजित है किसी भी चीज को लेकर, वह असल में वैसी होती नहीं है। यह अश्लील और घटिया लगता है। कॉमेडी करो या न करो, ये सब क्यों करना?

    यह भी पढ़ें: कपिल के शो में वापसी को लेकर 'चंदू' ने तोड़ी चुप्पी, शो के ऑफ एयर होने की खबरों के बीच कहा- टीम को सोचना चाहिए...