यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya OTT: ओटीटी पर पहुंची शाहिद-कृति की फिल्म, जानिए किस प्लेटफॉर्म पर हुई स्ट्रीम
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya OTT Release) में शाहिद कपूर और कृति सेनन ने लीड रोल निभाया है। फिल्म को दर्शकों से ठीक- ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya OTT Release) थिएटर्स के बाद अब ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है। रिलीज के लगभग एक महीने बाद फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कर दी गई है। आइए जानते हैं 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की स्ट्रीमिंग डिटेल्स...
'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' फरवरी में वैलेंटाइन वीक के दौरान रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक- ठाक बिजनेस भी किया। इस दौरान शाहिद कपूर और कृति सेनन के कई फैंस फिल्म के ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया है...
यह भी पढ़ें- Panchayat 3: बड़े ट्विस्ट के साथ लौटेगा 'गजब बेइज्जती' वाला ये एक्टर, फुलेरा गांव में लेगा सचिव जी की जगह?
कब और कहां देखें फिल्म ?
'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 5 अप्रैल से स्ट्रीम कर दी गई है। शुक्रवार को फिल्म के ओटीटी रिलीज की जानकारी शेयर की गई है। 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के ओटीटी राइट्स अमेजन प्राइम वीडियो के हाथ लगे है। प्लेटफॉर्म ने एक पोस्ट शेयर करते हुए आधिकारिक तौर पर एलान किया कि 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया 'प्राइम वीडियो पर शुक्रवार को स्ट्रीम कर दी गई है।

कैसा रहा फिल्म का बिजनेस ?
'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के बिजनेस की बात करें, तो फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने से चूक गई थी। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 85 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Heeramandi Release Date: इस दिन रिलीज होगी SLB की 'हीरामंडी', शादी की खबरों के बीच इवेंट से गायब रहीं अदिति राव
दिलचस्प है कृति का किरदार
'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में शाहिद कपूर और कृति सेनन ने लीड रोल निभाया है। फिल्म में कृति ने रोबोट शिफ्रा (SIFRA- सुपर इंटेलिजेंट फीमेल रोबोट ऑटोमेशन) का किरदार निभाया है और शाहिद ने एक कंप्यूटर इंजीनियर आर्यन का रोल अदा किया है। इनके अलावा फिल्म में धर्मेंद्र, डिंपल कपाड़िया, राकेश बेदी भी अहम किरदारों में शामिल हैं। 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का डायरेक्शन अमित जोशी और आराधना शाह ने किया है। उन्होंने कहानी भी लिखी है।