Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    6 सुपरहीरो पर भारी पड़ता है एक सुपरविलेन, OTT पर मौजूद है 4 सीजन वाली यह सीरीज; कहानी देख घूम जाएगा सिर

    Updated: Sun, 10 Aug 2025 04:12 PM (IST)

    ओटीटी पर सुपरहीरो सीरीज देखने वालों की संख्या कम नहीं है। यहां हम एक ऐसी सीरीज की बात कर रहे हैं जिसमें छह सुपरहीरो होने के बावजूद एक सुपरविलेन उन पर ...और पढ़ें

    इस सीरीज को आईएमडीबी पर मिली तगड़ी रेटिंग (Photo Credit- IMDb)
    इस सीरीज को आईएमडीबी पर मिली तगड़ी रेटिंग (Photo Credit- IMDb)

    HighLights

    1. सुपरहीरो पर भारी पड़ता है विलेन
    2. इस सीरीज को देख भूल जाएंगे मिर्जापुर
    3. आईएमडीबी पर मिली है तगड़ी रेटिंग

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी लवर्स के बीच अक्सर कुछ सीरीज का जिक्र चलता है। सुपरहीरो फिल्में देखने के शौकीन हमेशा अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इस जॉनर की बेहतरीन सीरीज खोजने में लगे रहते हैं। हिंदी सीरीज देखने वाले आमतौर पर मिर्जापुर जैसी सीरीज की प्रशंसा करते हैं, लेकिन यहां हम जिस सीरीज का जिक्र कर रहे हैं उसे देखने के बाद आप पंकज त्रिपाठी की इस हिट सीरीज को भूल जाएंगे।

    सुपरहीरो सीरीज देखने के शौकीनों की संख्या भारत में भी कम नहीं है। इस प्रकार की फिल्मों को भी खूब पसंद किया जाता है। आज बात एक ऐसी सीरीज की कर रहे हैं, जिसमें 6 सुपरहीरो हैं। फिर भी उनके ऊपर एक सुपरविलेन भारी पड़ता है। खास बात है कि इसके चार सीजन आ चुके हैं और आईएमडीबी पर इसे तगड़ी रेटिंग मिली है।

    हिंदी वर्जन में मौजूद है सीरीज

    यहां हम जिस सुपरहीरो और सुपरविलेन वाली सीरीज की बात कर रहे हैं, उसका नाम द ब्वॉयज है। इस वेब सीरीज के हिंदी वर्जन में अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और राजकुमार समेत कई कलाकारों ने अपनी आवाज दी है। दुनियाभर में इस सीरीज को लोगों से भरपूर प्यार मिला है। खासतौर पर हॉलीवुड फिल्में और सीरीज देखने के शौकीनों से भी इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

    Photo Credit- IMDb

    यह भी पढ़ें- 9 एपिसोड वाली पॉलिटिकल थ्रिलर ने OTT पर मारी एंट्री, सत्ता संघर्ष की अनोखी कहानी

    मिर्जापुर के कंटेंट देखकर आपको हैरानी होती है, तो द ब्वॉयज में इसका लेवल थोड़ा और ज्यादा है। इसने सेक्रेड गेम को भी पीछे छोड़ दिया है। सीरीज का पहला सीजन साल 2019 में आया था और पहले सीजन को अच्छा रिस्पॉन्स मिला, जिसके बाद इसके चार सीजन अभी तक आ गए हैं।

    खबरें और भी

    द ब्वॉयज की आईएमडीबी रेटिंग

    सीरीज का चौथा सीजन जून 2024 में रिलीज हुआ था। इसमें दिखाया गया था कि होमलैंडर के कई सुपरपावर विलेन को मार गिराते हैं। ऐसे में संभावना है कि फाइनल सीजन में होमलैंड की मौत भी हो जाएगी।

    Photo Credit- IMDb

    आईएमडीबी रेटिंग की बात करें, तो द ब्वॉयज के पहले सीजन को 8.7 की रेटिंग मिली। वहीं, इसके बाद आए तीनों सीजन को 8.5 के पार की रेंकिंग मिली है। अगर आपने इसे अभी तक नहीं देखा है, तो ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर इसका लुत्फ उठा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Salakaar Ending Explain: पाकिस्तान का न्यूक्लियर टेस्ट फेल हुआ या नहीं? क्या तैयार है 'सलाहकार' का दूसरा सीजन