Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    2 घंटे 15 मिनट की दुनिया की सबसे डरावनी फिल्म OTT पर रिलीज, 'आत्माओं का टॉर्चर' छुड़ा देगा आपके पसीने!

    Updated: Fri, 13 Feb 2026 03:51 PM (IST)

    OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई फिल्में और सीरीज रिलीज हुई हैं। इसी बीच सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर एक ऐसी फिल्म आई है, जिसने सि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. OTT पर आई सिनेमाघरों में 4100 करोड़ कमाने वाली फिल्म

    2. दुनिया की सबसे डरावनी फिल्म OTT पर रिलीज

    3. वैलेंटाइन वीक में फिल्म हुई रिलीज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। OTT प्लेटफॉर्म पर दर्शकों को हमेशा कुछ ना कुछ नया देखने का ही इंतजार रहता है। वहीं हर हफ्ते ओटीटी पर भी नई सीरीज और फिल्में रिलीज जरूर होती हैं। इसी बीच अब ओटीटी पर इस हफ्ते कई सीरीज और फिल्में आई हैं और अब लीजिए ओटीटी पर एक ऐसी फिल्म आई है, जिसने सिनेमाघरों में खूब पैसा कमाया तो खूब लोगों को डराया। कौन सी है वो खौफनाक फिल्म, जो अब हो गई है रिलीज, आइए जानते हैं...

    Hotstar पर आई ये डरावनी फिल्म

    जी हां, जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि द कॉन्ज्यूरिंग (The Conjuring) यूनिवर्स की आखिरी फिल्म 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' (The Conjuring Last Rites) है। इस फिल्म को आखिरकार अब ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है।

    फिल्म OTT Platform Hotstar पर रिलीज हुई है। यह फिल्म एड और लोरेन वारेन (पैट्रिक विल्सन और वेरा फार्मिगा) की अलौकिक जांच (Paranormal Investigation) के सफर को अंत की ओर लेकर जाती है। ये फिल्म पिछले साल 5 सितंबर 2025 को रिलीज हुई थी और अब 13 फरवरी को फिल्म Hotstar पर आ गई है।

    यह भी पढ़ें- Border 2 OTT: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर कब्जा करेगी बॉर्डर 2, कब और कहां होगी ऑनलाइन स्ट्रीम?

    क्या है काउंजरिंग के आखिरी भाग की कहानी?

    फिल्म 1986 के मशहूर 'Smurl Haunting' केस पर आधारित है, जहां एक पुराने आईने के जरिए शैतानी ताकतें घर में आती हैं। कहानी एक बार फिर एक ऐसी बुरी शक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो न केवल एक परिवार को बल्कि खुद एड और लोरेन के अस्तित्व को भी खतरे में डाल देती है।

    खबरें और भी

    counjring 3

    इसमें वारेन कपल्स की पिछली फिल्मों के कुछ अनसुलझे रहस्यों को भी जोड़ा गया है। यह सिर्फ एक हॉरर फिल्म नहीं है, बल्कि एड और लोरेन के प्यार और उनके संघर्ष का एक इमोशनल अंत भी है। फिल्म की कहानी आपको अंत तक बांधे रखती है और कई खौफनाक सीन्स इस बार फिल्ममेकर माइकल चावेस ने इसमें जोड़े हैं।

    counjring 2

    बॉक्स ऑफिस पर की थी बंपर कमाई

    माइकल चावेस के निर्देशन में बनी 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' द कॉन्ज्यूरिंग फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है। फिल्म के वर्ल्डवाइड करीब 4100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है। वहीं भारत की करें तो फिल्म ने इंडिया में करीब 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। इसके साथ ही काउंजरिंग यूनिवर्स की ये सबसे ज्यादा कमाई करने वाल फिल्म भी बनी है।

    counjring 1

    अब आखिरकार फिल्म को ओटीटी (The Conjuring Last Rites OTT) पर रिलीज किया गया है तो फाइनली आप भी काउंजरिंग के इस अंतिम पार्ट को अब घर बैठे-बैठे देख सकते हैं और वैलेंटाइन वीक में इसका मजा ले सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Friday Release: धमाकेदार होगा वैलेंटाइन वीक, OTT से लेकर थिएटर्स तक रिलीज होंगी ये 8 फिल्में और वेब सीरीज