Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    The Curse OTT Release Date: इस दिन स्ट्रीम होगी सीरीज, गोल्डन ग्लोब में नॉमिनेटेड हैं शो की लीड Emma Stone

    By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Fri, 15 Dec 2023 08:25 PM (IST)

    The Curse OTT Release Date यह अंग्रेजी भाषा का शो है जिसमें एक कपल की शहर में फैले पॉल्यूशन के खिलाफ लड़ाई को दिखाया गया है। यह ब्लैक कॉमेडी ड्रामा शो ...और पढ़ें

    द कर्स लायंसगेट प्ले पर स्ट्रीम हो रही है। फोटो- लायंसगेट प्ले
    द कर्स लायंसगेट प्ले पर स्ट्रीम हो रही है। फोटो- लायंसगेट प्ले

    HighLights

    1. द कर्स ब्लैक कॉमेडी शो है, जिसमें प्रदूषण के लड़ाई दिखाई गई है
    2. एम्मा स्टोन को बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में गोल्डन ग्लोब में नॉमिनेशन मिला है
    3. शो अमेरिका में टीवी चैनलों पर प्रसारित हो चुका है

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन जीतने वाली अमेरिकी सीरीज द कर्स अब ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। 10 नवम्बर को शोटाइम और पैरमाउंट+ पर रिलीज हुई सीरीज में एम्मा स्टोन ने मुख्य भूमिका निभाई है। एम्मा बेस्ट एक्ट्रेस (Best Performance by a Female Actor in a Television Series- Drama) कैटेगरी में नॉमिनेटेड हैं। 

    यह आठ एपिसोड्स का ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर शो है। में नाथन फील्डर ने एशर और एम्मा स्टोन ने व्हिटनी का किरदार प्ले किया है, यह एक कपल है, जो न्यू मैक्सिको में बढ़ते हुए पॉल्यूशन से परेशान है और इसे कम करने की कोशिश करते हैं।

    यह है वेब सीरीज की कहानी

    द कर्स सीरीज की कहानी शुरू होती है, जब एशर और व्हिटनी की शादी को एक साल हो चुका है और यह दोनों उत्तरी न्यू मेक्सिको के एस्पनोला शहर में रहते हैं। यह बहुत ज्यादा प्रदूषित इलाका है, जिससे परेशान होकर यह कपल एशर के दोस्त डौगी शेक्टर की मदद से एक अभियान चलाते हैं।

    यह भी पढे़ं: Latest OTT Releases This Week- जापान, द फ्रीलांसर, व्यूहम... इस हफ्ते सस्पेंस, थ्रिल और एक्शन की तगड़ी डोज

    जैसे-जैसे सीरीज की कहानी आगे बढ़ती है, एशर और व्हिटनी के रिश्ते में कॉम्प्लीकेशंस बढ़ जाते हैं। इसके बाद वह परिवार शुरू करने की कोशिश करते हैं, मगर मोरल वैल्यूज के जाल में भी फंस जाते हैं।

    इंडीवायर के साथ एक इंटरव्यू में नाथन फील्डर ने कहा-

    एशर और व्हिटनी उन चीजों को सामने ला रहे हैं, जो मौजूद हो भी सकती हैं और नहीं भी। उनके आस-पास हर कोई एक-दूसरे के साथ ऐसा ही कर रहा है। क्या रियल है या किसी स्थिति में क्या मायने रखता है, शो में बहुत कुछ खोजा जा रहा है और इसका आनंद लिया जा रहा है, क्योंकि यह कहना आसान है, 'यह व्यक्ति अच्छा है या बुरा, या 'यह असली है या नकली।' इनमें से कई स्थितियों में, यह उससे कहीं ज्यादा कॉम्प्लीकेटेड है।"

    यह भी पढ़ें: YuYu Hakusho Web Series: दुनियाभर में क्यों तहलका मचा रही ये जापानी वेब सीरीज, आखिर क्या है खास?

    कब और कहां रिलीज होगा सीरीज?

    'द कर्स' शो को 29 दिसंबर 2023 से लायंसगेट प्ले पर रिलीज किया जाएगा। इस सीरीज को नाथन फील्डर, नाथन जेलनर और डेविड जेलनर ने डायरेक्ट किया है। एम्मा स्टोन के साथ बेनी सफी, हिक्मा वारसामें, क्रिस्टोफर डी. काल्डेरन, बरखाद आब्दी, सिडनी और सामंथा एशले जैसे कलाकार शामिल हैं।

    खबरें और भी