विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

The Diplomat: थिएटर में एवरेज, ओटीटी पर निकली टॉपर, जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट' ने मचाया धमाल

Published: Fri, 16 May 2025 05:19 PM (IST)

जॉन अब्राहम की फिल्म द डिप्लोमैट इस साल रिलीज हुई। सिनेमाघरों के बाद फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया गया। ...और पढ़ें

ओटीटी पर आते ही छाई द डिप्लोमैट (Photo Credit- Instagram)
ओटीटी पर आते ही छाई द डिप्लोमैट (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. द डिप्लोमैट फिल्म ने ओऔटीटी पर दी दस्तक
  2. थिएटर्स से ज्यादा ओटीटी पर मिला फिल्म को प्यार
  3. जॉन अब्राहम की फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम का नाम चुनिंदा सितारों की लिस्ट में शामिल किया जाता है, जो हीरो के साथ विलेन की भूमिका भी बेहतरीन ढंग से निभाते हैं। पठान फिल्म में उन्होंने खलनायक की भूमिका में तारीफ के काबिल काम किया। सिनेमा लवर्स ने तो यहां तक कह दिया कि शाह रुख खान से ज्यादा जॉन का काम पठान में शानदार रहा है। इस साल जॉन अब्राहम की फिल्म द डिप्लोमैट का जिक्र खूब चला। सिनेमाघरों में फिल्म ने ज्यादा बेहतर प्रदर्शन नहीं किया। इसके बाद मेकर्स ने फिल्म को ओटीटी (The Diplomat on OTT) पर उतारा, तो फिल्म ने कमाल कर दिया।

14 मार्च 2025 को द डिप्लोमैट (The Diplomat) को बॉक्स ऑफिस पर उतारा गया था, लेकिन कमाई के मामले में फिल्म एवरेज साबित हुई थी। अक्सर ऐसा होता है कि कुछ फिल्मों को ओटीटी पर प्यार मिलता है। ऐसा ही कुछ जॉन अब्राहम की लेटेस्ट फिल्म के साथ हुआ है। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने के बाद मूवी को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर आई द डिप्लोमैट

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर लोग हर सप्ताह नई फिल्मों और सीरीज का इंतजार करते हैं। ओटीटी लवर्स उस फिल्म को भी घर बैठकर देखना पसंद करते हैं, जिसे उन्होंने थिएटर्स में देखा है। द डिप्लोमैट ने ओटीटी पर आते ही गर्दा उड़ा दिया है। नेटफ्लिक्स पर फिल्म को रिलीज किया गया और दर्शकों की यह पहली पसंद बन गई है। दरअसल, फिल्म टॉप 10 की लिस्ट में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ओटीटी पर फिल्म लोगों को आकर्षित करने में सफल साबित हुई है।

Photo Credit- Instagram

ये भी पढ़ें- 'मैंने नंबर ब्लॉक...Diplomat की सादिया खतीब को ऑफर हुआ था इम्तियाज अली की फिल्म में बड़ा रोल, इस वजह से छूटा

द डिप्लोमैट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 40 करोड़ रहा है। वहीं, फिल्म ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 52 करोड़ किया। रिपोर्ट की मानें, तो फिल्म को 35 करोड़ के बजट में बनाया गया था। इस वजह से मूवी को बॉक्स ऑफिस पर एवरेज माना गया। फिल्म की स्टार कास्ट में जॉन अब्राहम, सादिया खतीब और कुमुद मिश्रा जैसे कई अन्य कलाकारों का नाम भी शामिल है।

Photo Credit- Instagram

द डिप्लोमैट में जॉन अब्राहम ने जेपी सिंह की भूमिका अदा की है, जो पाकिस्तान से एक भारतीय लड़की को बचाकर वापस लाने के मिशन पर निकलते हैं। इस फिल्म में भी अभिनेता ने अपने अभिनय से सभी को इंप्रेस किया है।

ये भी पढ़ें- पत्नी से ज्यादा इस सुपरस्टार के Kiss को मिस करते हैं John Abraham, बोले- 'आजतक नहीं भूला'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।