विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नए सीजन के साथ वापस लौट रहे Netflix के ये पॉपुलर शोज, क्या आपका फेवरेट है इस लिस्ट में?

Published: Wed, 28 May 2025 04:02 PM (IST)

नेटफ्लिक्स ने आधिकारिक तौर पर कई लोकप्रिय इंडियन सीरीज की वापसी की घोषणा की है। इस खबर के बाद से ...और पढ़ें

नेटफ्लिक्स के आने वाले शोज ड्रामा (फोटो-इंस्टाग्राम)
नेटफ्लिक्स के आने वाले शोज ड्रामा (फोटो-इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. नेटफ्लिक्स ने की अपने नए शोज की अनाउंसमेंट
  2. द रॉयल्स का जल्द आएगा दूसरा सीजन
  3. ब्लैक वॉरेंट भी जल्द करेगा वापसी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स इंडिया ने काफी समय बाद नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज की वापसी अनाउंस की है। रॉयल्स से लेकर मिसमैच्ड तक कई ऐसी सीरीज आई जिन्होंने ऑडियंस को बहुत अच्छा एक्सपीरियंस दिया।

द रॉयल्स सीजन 2 (The Royals Season 2)

ईशान खट्टर और भूमि पेडनेकर स्टारर सीरीज को काफी ज्यादा तारीफ मिली। रंगिता प्रितिश नंदी के द्वारा गढ़ी द रॉयल्स की कहानी राजपूतों और महाराजाओं की कहानी है। इसकी सफलता को देखते हुए जल्द ही दूसरा सीजन लाने की बात चल रही है। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में फिल्म निर्माता ने कहा,"यह स्पष्ट है कि शो अपनी रोमांटिक कॉमेडी के साथ आगे आएगा। इसके साथ ही नए राजघरानों, उनके दिलचस्प किस्से आंतरिक दुनियाओं की कहानी दर्शाएगी।"

यह भी पढ़ें: एक साल में 25 ब्लॉकबस्टर का अनोखा रिकॉर्ड, इस सुपरस्टार से रजीनकांत-शाह रुख खान भी पीछे

ब्लैक वारेंट सीजन 2 (Black Warrant Season 2)

विक्रमादित्य मोटवानी का शो ब्लैक वारंट, को आपार सफलता मिली। सीरीज जल्द ही दूसरे सीजन के साथ भी वापसी करेगी। सीरीज के साथ जहान कपूर,जेलर सुनील कुमार गुप्ता के रूप में वापसी करेंगे। निर्माताओं ने अभी तक ब्लैक वारंट सीजन 2 की आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है।

मामला लीगल है सीजन 2 (Mamla Legal Hai Season 2)

मामला लीगल है ने अपने दिलचस्प और हास्यपूर्ण स्टोरीलाइन से लोगों का दिल जीत लिया था। यह जल्द ही नए सीजन के साथ वापसी करेगा। नेटफ्लिक्स इंडिया ने सेट से कुछ तस्वीरें जारी की हैं जिन्हें देखकर ये पता चल रहा कि इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। कुशा कपिला भी दूसरे सीजन में शामिल हो गई हैं।

मिसमैच्ड सीजन 4 (Mismatched Season 4)

मिसमैच्ड नेटफ्लिक्स इंडिया के सबसे लोकप्रिय रोमांटिक शो में से एक है। इसका चौथा सीजन इसका अंतिम अध्याय होगा। इस सीरीज में प्राजक्ता कोली और रोहित सराफ नजर आए जिन्होंने डिंपल और ऋषि की भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें: OTT फिल्म में मौजूद सड़क पर गलत यू टर्न और मौत के खेल की कहानी, 2 घंटे 8 मिनट का थ्रिलर कंपा देगा रूह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।