The Traitors 2 से बाहर हुए मुनव्वर फारूकी ने मल्लिका शेरावत को बुलाया 'कलेशी बुआ', कहा - 'मुझे निशाना बनाया'
मुनव्वर फारूकी ने 'द ट्रेटर्स 2' से बाहर होने के बाद कहा कि उन्हें निशाना बनाया गया था और अन्य प्रतियोगी असुरक्षित थे। उन्होंने मल्लिका शेरावत को 'कलेशी बुआ' बताया।
-1786723056656_m.webp)
HighLights
मुनव्वर फारूकी 'द ट्रेटर्स 2' से पहले ही दिन बाहर।
मुनव्वर ने कहा, उन्हें शो में जानबूझकर निशाना बनाया गया।
मल्लिका शेरावत को 'कलेशी बुआ' कहकर बताया सहायक किरदार।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करण जौहर (Karan Johar) का शो 'द ट्रेटर्स' (The Traitors) का सीजन 2 इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लॉक अप 2 और अलायंस के खत्म होने के बाद जनता को इस शो में बहुत सारा फन देखने के मिल रहा है। वहीं गेम ने अपने पहले ही दिन इतना बड़ा ट्विस्ट दिया कि लोग इसे पचा नहीं पा रहे।
पहले राउंड में ही हुए बाहर
पहले ही दिन शो से पांच खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं। कई रियलिटी शो जीतने के बाद इस गेम में आए मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) पर लगभग तुरंत ही शक की नजर पड़ने लगी और उन्हें 'सर्कल ऑफ शक' के पहले ही राउंड में घर भेज दिया गया। अब 'मिड-डे' के साथ एक खास बातचीत में, उन्होंने टारगेट किए जाने के बारे में बात की। इसके अलावा मुनव्वर ने मल्लिका शेरावत पर भी अपनी राय रखी।
मुनव्वर को किया गया टारगेट
सबसे ज्यादा वोट मिलने के बाद मुनव्वर 'सर्कल ऑफ शैक' के पहले राउंड से बाहर हो गए। बाहर होने के बाद वे भावुक भी हुए और उन्होंने दूसरों को 'इनसिक्योर' बताया। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगा कि उन्हें निशाना बनाया गया है, तो मुनव्वर ने कहा, 'हां, मुझे निशाना बनाया गया। मैं इसे कम करके नहीं आंक सकता और बेवकूफ नहीं दिखना चाहता।
वे हमेशा यही सोचेंगे कि मुनव्वर एक खतरा है। मैं इसे बदल नहीं सकता। मैं सबसे बात कर रहा था और कुछ भी छिपा नहीं रहा था। कुछ लोग जीतना चाहते हैं और कुछ मुझे बाहर निकालना चाहते हैं।'
View this post on Instagram
मल्लिका शेरावत को बताया 'बुआ'
वहीं दूसरी ओर मल्लिका शेरावत शो की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली कंटेस्टेंट बनकर उभरी हैं। उनकी मौजूदगी पर बात करते हुए मुनव्वर ने कहा,'जब भी आप कोई फिल्म देखते हैं, तो उसमें साइड कैरेक्टर होते हैं। सपोर्टिंग कास्ट में एक बुआ का किरदार भी होता है।' इस पर करण सिंह मैजिक ने मजाक में उन्हें 'कलेशी बुआ' कहा, जिससे मुनव्वर हंस पड़े।
उन्होंने आगे कहा,'जब भी उनका कोई सीन होता है, तो हमें मजा आता है। वे बहुत मजेदार हैं, लेकिन आखिरकार वे लीड रोल में नहीं होतीं। तो, वह एक अच्छी फिल्म का हिस्सा हैं जिसमें वह काम कर रही हैं। वह एक किरदार तो हैं, लेकिन मुख्य किरदार नहीं हैं।'
View this post on Instagram
द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2 का प्रीमियर 13 अगस्त 2026 से अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर हो चुका है। इस शो के नए एपिसोड हर गुरुवार को रिलीज किए जाते हैं।
यह भी पढ़ें- पहले ही दिन The Traitors 2 से आउट हुए Munawar Faruqui, को-कंटेस्टेंट्स पर निकाली भड़ास; कहा- 'सब डरे हुए...'

