विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Top 10 on Hotstar: विद्युत जामवाल की 'क्रैक' बनी यूजर्स की पसंद, 12वीं फेल का जलवा भी कायम, OTT पर छाई ये कहानियां

Published: Sun, 12 May 2024 03:54 PM (IST)

ओटीटी पर अपार कंटेंट की कमी नहीं है। अगर आप कन्फ्यूज हैं कि किस प्लेटफॉर्म पर क्या देखें तो डिज्नी ...और पढ़ें

डिज्नी प्लस हॉटस्टार के टॉप 10 शो
डिज्नी प्लस हॉटस्टार के टॉप 10 शो

HighLights

  1. डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर छाए ये शो
  2. विद्युत जामवाल की 'क्रैक' आई लोगों को पसंद
  3. ट्रेंडिंग में बनी है विक्रांत मेसी का '12वीं फेल'

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Top 10 on Hotstar in India: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 90 के दशक से लेकर आज की डेट में रिलीज होने वाले हर तरह के कंटेंट मौजूद हैं। सीरियल्स, वेब सीरीज और फिल्मों से ओटीटी का प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार भरा हुआ है। यहां आपको एक से बढ़कर एक कंटेंट मिलेंगे, जो आपके वीकेंड को शानदार और एंटरटेनिंग बना सकते हैं।

डिज्नी प्लस हॉटस्टार के टॉप 10 ट्रेंडिंग

मंजुम्मेल बॉयज

अगर आप साउथ फिल्मों के शौकीन हैं, तो आपको अपनी बकेट लिस्ट में 'मंजुम्मेल बॉयज' को जरूर शामिल करना चाहिए। यह मलयालम भाषा की सर्वाइकल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें कुछ दोस्तों की कहानी दिखाई गई है। थिएटर्स में 22 फरवरी को इस मूवी को रिलीज किया गया था, जिसे ऑडियंस का अच्छा रिस्पांस मिला। डॉटस्टार पर ये मूवी हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषा में उपलब्ध है।

क्रैक

विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) और नोरा फतेही की 'क्रैक' को थिएटर्स में भले ही अच्छा रिस्पांस न मिला हो, लेकिन ओटीटी पर ये मूवी धमाल मचा रही है। एक्शन लवर्स को ये फिल्म पसंद आ सकती है। 

लुटेरे

'स्कैम' और 'स्कूप' जैसी सीरीज के बाद डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर जब 'लुटेरे' रिलीज हुई, तो हर तरफ इसी के चर्चे रहे। इस शो का केंद्र सोमालिया के समुद्री लुटेरे हैं, जो समुद्र की लहरों पर अपनी हरकतों की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। इस शो का डायरेक्शन हंसल मेहता के बेटे जय मेहता ने किया है।

सालार: पार्ट 1 सीजफायर

'सालार: पार्ट 1 सीजफायर' प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक रही है। दिसंबर 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़े अमाउंट से खाता खोला था। साउथ और प्रभास की फिल्मों को पसंद करने वाले अगर अब तक ये मूवी देखने से चूक गए, तो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर फिल्म हिंदी में अवेलेबल है।

सायरन

16 फरवरी, 2024 को रिलीज हुई तमिल फिल्म 'सायरन' एक्शन, पावर और ड्रामा से भरपूर फिल्म है। सिनेमाई कला के हरफनमौला एंटनी भाग्यराज द्वारा निर्देशित 'सायरन' में जयम रवि, कीर्ति सुरेश, अनुपमा परमेश्वरन और समुथिरकानी लीड रोल में हैं। मारधाड़ के बीच कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए भी कुछ कैरेक्टर्स ऐड किए गए हैं।

प्रेमलु

'प्रेमलु' मलयालम भाषा की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है। ये जिंदगी की परेशानियों से जूझ रहे सचिन संतोष की कहानी है। वह अभी करियर पर फोकस करने ही चला था कि प्यार ने उसकी जिंदगी में दस्तक दे दी। जिन लोगों को एक्शन कम और रोमांटिक फिल्में ज्यादा पसंद हैं, वो हॉटस्टार पर ये मूवी देख सकते हैं।

12वीं फेल

विक्रांत मेसी (Vikrant Massey) की फिल्म '12वीं फेल' का जलवा कहीं भी और अब तक कम होने का नाम नहीं ले रहा। आईपीएस मनोज कुमार शर्मा की लाइफ पर आधारित विधु विनोद चोपड़ा की ये फिल्म मास ऑडियंस में काफी फेमस है। हॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में ये फिल्म 7वें पायदान पर है।

पटना शुक्ला

रवीना टंडन (Raveena Tandon) की ये सीरीज एजुकेशन स्कैम पर आधारित है। इस शो में रवीना वकील के रोल में हैं, जो पढ़ाई के नाम पर भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाती दिखेंगी। ये शो 29 मार्च को रिलीज किया गया है।

द लेजेंड ऑफ हनुमान

'द लेजेंड ऑफ हनुमान' बच्चों और एनिमेशन स्टोरीज को पसंद करने वालों के लिए बनाई गई सीरीज है। हॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में 'द लेजेंड ऑफ हनुमान' का सीजन वन है, जो कि 2021 में शुरू हुआ था।

आईबी 71

हॉटस्टार की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट एक बार फिर विद्युत जामवाल की ही फिल्म पर खत्म हो रही है। 2023 में IB71 रिलीज हुई थी। फिल्म में विद्युत ने ऑफिसर देव जामवाल के रोल में हैं। 

फिल्म में भारतीय खुफिया एजेंसियों द्वारा पाकिस्तान की धरती पर चलाए गए एक खुफिया मिशन को दिखाया गया है।

यह भी पढ़ें: Aavesham OTT Release: एंटरटेनमेंट का डोज बढ़ाने आ रहे 'पुष्पा' के Fahadh Faasil, जानें कब और कहां रिलीज होगी आवेशम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।