जमाने के खिलाफ सपनों की उड़ान... Prime Video पर दस्तक दे रहा 9.2 IMDb रेटिंग वाली सुपरहिट सीरीज का नया सीजन
OTT पर हिट वेब सीरीज का नया सीजन रिलीज होने वाला है। पंचायत और कोटा फैक्ट्री जैसी हिट सीरीज बना चुके TVF ने नई सीरीज का टीजर जारी किया है। ...और पढ़ें

हिट सीरीज का नया सीजन हो रहा रिलीज। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एस्पिरेंट्स, पंचायत, कोटा फैक्ट्री और गुल्लक जैसी अलग-अलग टॉपिक्स पर वेब सीरीज बनाकर दिल जीतने वाली TVF अब अपनी सुपरहिट वेब सीरीज का नया सीजन लेकर आ रही है।
इस सीरीज का पहला सीजन को दर्शकों और क्रिटिक्स ने खूब पसंद किया था। सीरीज को IMDb की तरफ से 9.2 रेटिंग भी मिली थी। मोस्ट वॉच्ड सीरीज में शुमार वेब सीरीज का नया सीजन अब चंद दिनों में दस्तक देने जा रहा है।
सपने वर्सेस एव्रीवन 2 का टीजर आउट
यह सीरीज है सपने वर्सेज एव्रीवन (Sapne vs Everyone) जिसके नए सीजन का टीजर जारी हो गया है। कहानी जमाने के खिलाफ सपनों को पूरा करने के लिए चुनौतियों का सामना करने की है। TVF ने सीरीज का टीजर जारी किया है जो यह एक डीप ड्रामा है, जो महत्वाकांक्षा, बदले और पहचान जैसे विषयों को दर्शाता है।
View this post on Instagram
इस बार भी अंबरीश वर्मा, परमवीर सिंह चीमा और विजयंता कोहली मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे, जबकि अभिषेक चौहान, निधि शाह और खुशाली कुमार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
यह भी पढ़ें- Aspirants Season 3 Review: UPSC की जंग और दोस्ती की कहानी लेकर लौटा तीसरा सीजन, क्लाइमैक्स ने बटोर लिए फुल नंबर
क्या है सीरीज की कहानी?
सपने वर्सेस एवरीवन सीजन 2 (Sapne Vs Everyone Season 2) मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री और रियल एस्टेट की दो अलग-अलग दुनिया की पृष्ठभूमि पर सेट है। नया सीजन प्रशांत (परमवीर सिंह चीमा) के साथ आगे बढ़ता है, जो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टर के तौर पर खुद को स्थापित करने के लिए संघर्ष करता है, जबकि जिमी (अंबरीश वर्मा) जिसे 'सेल्स गॉड' के नाम से जाना जाता है, वह रियल एस्टेट और पॉलिटिक्स की दुनिया में और गहराई तक उतरता चला जाता है।
खबरें और भी
जैसे-जैसे ये दोनों अस्वीकृति, सत्ता की चालों और अनिश्चितता से भरे इस खतरनाक रास्ते पर आगे बढ़ते हैं, वे यह सवाल करने लगते हैं कि क्या किस्मत पहले से तय होती है, या फिर उन लोगों के हाथों में होती है जो अपनी किस्मत की बागडोर खुद संभालने की हिम्मत रखते हैं। यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो (Prime Video) पर 1 मई से स्ट्रीम होगी।