विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Upcoming OTT Release: मनोरंजन का सैलाबी सितंबर, Netflix, Prime और हॉटस्टार पर आएंगीं 9 फिल्में-सीरीज

Published: Tue, 22 Sep 2026 03:35 PM (IST)

सितंबर का आखिरी हफ्ता सिनेमा प्रेमियों के लिए बिल्कुल भी बोरियत भरा नहीं होगा। Netflix, प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार ...और पढ़ें

ओटीटी पर होगा मनोरंजन का धूम-धड़ाका

ओटीटी पर होगा मनोरंजन का धूम-धड़ाका

HighLights

  1. ओटीटी पर होगा मनोरंजन का धूम-धड़ाका

  2. रिलीज होने जा रहीं कई फिल्में और सीरीज

  3. सितंबर के आखिरी हफ्ते में नहीं होंगे बोर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सितंबर का आखिरी हफ्ता अगर आप घर बैठकर कोई फिल्म या सीरीज देखने का प्लान बना रहे हैं तो तारीख और प्लेटफॉर्म्स नोट कर लीजिए, क्योंकि अपकमिंग वीक में आप बिल्कुल भी बोर नहीं होने वाले हैं। इस हफ्ते ओटीटी पर कई फिल्में और सीरीज दस्तक देने वाली हैं। यहां देखें पूरी लिस्ट-

अपकमिंग ओटीटी रिलीज (Upcoming OTT Release)

हुंकार (Hunkkaar: The Roar)

'सैयारा' में शानदार काम करने के बाद, अनीत पड्डा (Aneet Padda), प्रियंका चोपड़ा के 'पर्पल पेबल पिक्चर्स', 'अप्लाज एंटरटेनमेंट' और 'बिड़ला स्टूडियोज' के साथ मिलकर बनी इस सोशल-कोर्टरूम थ्रिलर में एक बहुत ही इंटेंस और डार्क रोल में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 से पहले जरूर देखें ये 7 सस्पेंस थ्रिलर फिल्में, रोंगटे खड़े कर देगा क्लाइमैक्स; OTT पर हैं ट्रेंडिग

पड्डा ने मीनू रावत का रोल निभाया है, जो 17 साल की लड़की है। जिसने एक जाने-माने धर्मगुरू सुनील चाकोसी पर गंभीर आरोप लगाया है। सुनील को मानने वाले उसे 'बापजी' कहकर पूजते हैं; वह एक ऐसा धर्मगुरु है जिसके चारों ओर आस्था, वफादारी और डर का एक बड़ा घेरा बना हुआ है।

Hunkkaar (1)

यह सीरीज 25 सितंबर को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। इसमें अनीत पद्दा (Aneet Padda), फातिमा सना शेख, मोहम्मद जीशान अय्यूब और अर्जुन माथुर ने अहम किरदार निभाए हैं।

शक (Shaque)

परिणीति चोपड़ा मिस्ट्री-सीरीज के साथ स्ट्रीमिंग की दुनिया में कदम रख रही हैं। सीरीज में वह एक ऐसी मां का किरदार निभा रही हैं जिनकी 9 साल पहले नवजात बेटी अस्पताल के कमरे से गायब हो जाती है।

जब इसकी जांच शुरू होती है तो दोस्त, रिश्तेदार और जाने-पहचाने लोग शक के घेरे में आ जाते हैं क्योंकि ऐसी संभावना बनती है कि उनके किसी करीबी को उस घटना के बारे में उससे कहीं ज्यादा पता था, जितना उन्होंने अब तक बताया था।

Hunkkaar (2)

इसी सीरीज में परिणीति के साथ जेनिफर विंगेट, ताहिर राज भसीन, सोनी राजदान, सुमीत व्यास, अनूप सोनी और हरलीन सेठी भी चोपड़ा के साथ इस कलाकारों की टीम में शामिल हैं। यह 24 सितंबर को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी।

डोन्ट बी शाय (Don't Be Shy)

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शाहीन भट्ट (Shaheen Bhatt) के इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन के तले कमिंग ऑफ एज रोमांटिक कॉमेडी प्राइम वीडियो पर दस्तक देने जा रही है।

Hunkkaar (3)

फिल्म में दोस्ती, अट्रेक्शन, जलन और एडल्टहुड का मिश्रण है, जिसमें चार नए कलाकार आरुषी बजाज, अंश दुग्गल, बियांस अरोरा और पीयूष खाती लीड रोल में हैं। यह फिल्म 25 सितंबर को प्राइम वीडियो (Prime Video) पर रिलीज होगी।

राइज एंड फॉल सीजन 2 (Rise And Fall Season 2)

पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की होस्टिंग के साथ रियलिटी शोज राइज एंड फॉल का दूसरा सीजन आ रहा है। शो में 15 कंटेस्टेंट्स होंगे, जिन्हें एक ऐसे फॉर्मेट में काम करना होगा जहां पावर कभी भी बदल सकती है। यह शो 26 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।

Hunkkaar (4)

टॉक्सिक (Toxic: A Fairy Tale For Grown Ups)

26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई सुपरस्टार यश (Yash) स्टारर 'टॉक्सिक' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। थिएटर से उतरने के बाद फिल्म अब ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। यश, नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी स्टारर फिल्म 25 सितंबर को जी5 (Zee5) पर रिलीज होगी।

Hunkkaar (5)

ब्लड लेगेसी सीजन 2 (Blood Legacy Season 2)

साउथ अफ्रीकी ड्रामा सीरीज का दूसरा सीजन शुरू हो रहा है, जिसमें Ndlovu empire अंदर और बाहर दोनों तरफ से बिखरने लगता है।

Xolile Tshabalala का किरदार 'खानी' पहले सीजन के आखिर में अपने पिता की हत्या के झूठे आरोप में फंसी हुई और एक भ्रष्ट नेता द्वारा अगवा की हुई दिखाई दी थी। सीजन 2 में वह अपना नाम साफ करने और अपनी विरासत वापस पाने के लिए संघर्ष करती है, जबकि परिवार का बिजनेस सबके सामने बर्बाद हो रहा होता है।

Hunkkaar (6)

यह सीरीज 24 सितंबर को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी।

बकैती सीजन 2 (Bakaiti Season 2)

जी 5 (Zee5) की सीरीज का दूसरा सीजन गाजियाबाद में कटारिया कुटीर में रहने वाले कटारिया परिवार की कहानी को आगे बढ़ाता है। इस बार, दो परिवार एक ही छत के नीचे रहते हैं, जिससे रोजाना अफरा-तफरी, बाथरूम के लिए लाइन और मिडिल-क्लास परिवारों वाली मजेदार बहस देखने को मिलती हैं। यह सीरीज 25 सितंबर को स्ट्रीम होगी।

Hunkkaar (7)

हेबियस कॉर्पस (Habeas Corpus)

नेटफ्लिक्स ब्राजील 'इनोसेंस प्रोजेक्ट ब्राजील' के काम से प्रेरित एक सीरीज के साथ लीगल-ड्रामा की दुनिया में कदम रख रहा है। यह संस्था गलत तरीके से दोषी ठहराए गए लोगों के मामलों की जांच करने के लिए समर्पित है। यह सीरीज 23 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Hunkkaar (9)

अगाधा (Agadha)

'अगाधा' में आस्था और अलौकिक डर का आमना-सामना होता है। कहानी महादेवी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी आध्यात्मिक शक्तियां ही उनके परिवार को आने वाली एक बुरी बला से बचाने का एकमात्र जरिया बनती हैं।

Hunkkaar (8)

यह खतरा एक वर्जित गुफा और 'अगाधा' नाम की एक डरावनी शक्ति से जुड़ा है। जब यह खतरा उनके अपनों के करीब आने लगता है, तो महादेवी के पास उस जगह जाने के अलावा कोई चारा नहीं बचता, जहां जाने से दूसरों को मना किया गया है।

यह सुपरनैचुरल मिस्ट्री थ्रिलर जियो हॉटस्टार पर 25 सितंबर को रिलीज होने जा रही है।

यह भी पढ़ें- Netflix पर 'अरेंज मैरिज' ड्रामा ने जीता जनता का दिल, ट्रेंडिंग में टॉपर निकली नई साउथ फिल्म