विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

OTT Releases: नेटफ्लिक्स, Prime Video और जियो हॉटस्टार पर फिल्मों-सीरीज का मेला, जून का आखिरी हफ्ता होगा धमाकेदार

Published: Sun, 21 Jun 2026 12:24 PM (IST)

22 जून से लेकर 28 जून तक OTT पर कई फिल्में, शोज और सीरीज दस्तक देने वाले हैं। यहां देखें पूरी लिस्ट।

ओटीटी पर लगेगा फिल्मों-सीरीज का मेला

ओटीटी पर लगेगा फिल्मों-सीरीज का मेला

HighLights

  1. ओटीटी पर लगेगा फिल्मों-सीरीज का मेला

  2. पूरे हफ्ते मिलेगा मनोरंजन का डोज

  3. 22-28 जून तक नहीं होगी बोरियत

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज का सबको इंतजार रहता है और इस हफ्ते मनोरंजन का पूरा मेला ओटीटी पर लगने वाला है। नेटफ्लिक्स से लेकर जियो हॉटस्टार और प्राइम वीडियो तक कई फिल्में-सीरीज-शोज स्ट्रीम होने वाले हैं। यहां देखें पूरी लिस्ट-

ग्राम चिकित्सालय (Gram Chikitsalay) 2

'ग्राम चिकित्सालय' का दूसरा सीजन 23 जून, 2026 को प्राइम वीडियो (Prime Video) पर रिलीज होगा। इस सीरीज में अमोल पाराशर, आनंदेश्वर द्विवेदी, आकांक्षा रंजन कपूर और विनय पाठक मुख्य भूमिकाओं में हैं। खबर है कि दिनेश लाल यादव भी इस शो से जुड़े हैं। नए सीजन में डॉ. प्रभात की कहानी दिखाई जाएगी, जो गांव के प्राइमरी हेल्थ सेंटर को फिर से शुरू करने की कोशिश जारी रखते हैं। जहां एक तरफ गांव वालों के साथ उनका रिश्ता मजबूत होता है, वहीं दूसरी तरफ नई मुश्किलें उनके आदर्शों की परीक्षा लेती हैं।

gram

यह भी पढ़ें- Netflix पर एक हफ्ते से गदर काट रही 275 करोड़ कमाने वाली फिल्म, थिएटर के बाद ओटीटी पर भी कब्जा

हाउस ऑफ ड्रैगन (House Of Dragon 3 )

'हाउस ऑफ द ड्रैगन' सीजन 3 का प्रीमियर भारत में 22 जून, 2026 को JioHotstar पर होगा। हर हफ्ते सोमवार को एक नया एपिसोड रिलीज होगा। तीसरा सीजन 10 अगस्त, 2026 को खत्म होगा।

gram (2)

परफेक्ट फैमिली सीजन 2 (Perfect Family 3)

'परफेक्ट फैमिली' सीजन 2, 26 जून 2026 को Sony LIV पर रिलीज होगा। यह सीरीज एक ऐसे परिवार की कहानी है जिसमें आपसी तालमेल की कमी है और वे साथ मिलकर जिंदगी और थेरेपी का सामना कर रहे हैं।

gram (1)

लॉक अप सीजन 2 (Lock Up Season 2)

'लॉक अप' सीजन 2 का प्रीमियर 27 जून को नेटफ्लिक्स (Netflix ) पर होगा। फराह खान और रितेश देशमुख इस नए सीजन को होस्ट करेंगे। इसमें 14 सेलिब्रिटी हिस्सा लेंगे।

lock up 2 (1)

अलायंस (Alliance)

'अलायंस' एक आने वाला रियलिटी शो है, जो 26 जून को प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगा। इसमें 42 एपिसोड होंगे और यह छह हफ्ते से ज्यादा समय तक चलेगा। यह ओटीटी का पहला डेली सोप शोज बनेगा। इसे कुणाल खेमू होस्ट करेंगे।

alliance

अवतार 3 (Avatar 3)

सुपरहिट अवतार फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म अवतार: फायर एंड ऐश ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। यह 24 जून को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है।

avatar 3 (2)

राजा शिवाजी (Raja Shivaji)

रितेश देशमुख की हिस्टोरिकल ड्रामा थिएटर में शानदार प्रदर्शन करने के बाद ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। यह फिल्म 26 जून को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी। इसमें रितेश देशमुख के साथ जेनेलिया, संजय दत्त, विद्या बालन, भाग्यश्री, अभिषेक बच्चन जैसे कलाकार शामिल हैं।

Raja Shivaji (7)

यह भी पढ़ें- Blast OTT release: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर होगा 'ब्लास्ट', कब और कहां स्ट्रीम होगी Arjun Sarja की मार्शल आर्ट्स थ्रिलर?