Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Upcoming OTT Release: नहीं मिलेगी फुर्सत! इस वीक ओटीटी पर आएगी न्यू रिलीज की बाढ़, लिस्ट में ये थ्रिलर

    Updated: Mon, 20 Jan 2025 01:04 PM (IST)

    New OTT Release हर हफ्ते की तरह इस बार भी ओटीटी पर एंटरटेनमेंट ऑन टॉप रहने वाला है। क्योंकि इस बार भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नई वेब सीरीज और फिल्में आने ...और पढ़ें

    अपकमिंग ओटीटी रिलीज लिस्ट (फोटो क्रेडिट- जागरण)
    अपकमिंग ओटीटी रिलीज लिस्ट (फोटो क्रेडिट- जागरण)

    HighLights

    1. ओटीटी पर रिलीज होंगी ये सीरीज और मूवीज
    2. ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का होगा धमाल
    3. लिस्ट में शामिल ये शानदार थ्रिलर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हर वीक की तरह इस हफ्ते भी ओटीटी पर मनोरंजन का धमाल दोगुना होने वाला है। अगर आप भी ओटीटी पर फिल्में और वेब सीरीज देखने का शौक रखते हैं तो 20 जनवरी से लेकर 26 जनवरी के बीच ऑनलाइन कई शानदार शोज और मूवीज आने वाली हैं (Upcoming OTT Release), जो आपका भरपूर एंटरटेन करेंगी। 

    इस बीच हम आपके लिए इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज (Weekly OTT Release) होनी वाली लेटेस्ट फिल्में और सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनको अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाएगा। आइए जानते हैं कि अपकमिंग ओटीटी रिलीज में कौन-कौन से थ्रिलर के नाम शामिल हैं। 

    हफ्तेभर रिलीज होंगी ये सीरीज-मूवीज

    रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार के दिन से नए हफ्ते का आगामन होता है। इस दौरान ओटीटी पर भी नए-नए शो भी रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार रहते हैं। जनवरी के चौथे वीक में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलने वाला है और एक से बढ़कर एक थ्रिलर आपको ऑनलाइन देखने को मिलेंगी, जिनकी लिस्ट इस प्रकार है- 

    ये भी पढ़ें- इस ओटीटी पर रिलीज होगी Rasha Thadani और Aaman Devgan की Azaad, 'उई अम्मा' सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

        फिल्म/सीरीज      ओटीटी प्लेटफॉर्म     रिलीज डेट
        प्राइम टारगेट        एप्पल टीवी+    22 जनवरी
        हर्लेम सीजन 3        प्राइम वीडियो    23 जनवरी
        द नाइट एजेंट 2         नेटफ्लिक्स    23 जनवरी
        हिसाब बराबर           जी5    24 जनवरी
         शेफ्टेड          नेटफ्लिक्स    24 जनवरी
        स्वीट ड्रीम्स          डिज्नी प्लस हॉटस्टार    24 जनवरी
        द सेंड कास्टल         नेटफ्लिक्स    24 जनवरी
          दीदी          जियो सिनेमा    26 जनवरी

    इस लिस्ट में वो वेब सीरीज और मूवीज शामिल हैं, जिनको 20 जनवरी से लेकर 26 जनवरी 2025 तक, अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाएगा। इनमें हिंदी, अंग्रेजी और कोरियन ड्रामा के बेहतरीन थ्रिलर शामिल हैं, जिनको देखने के लिए सिनेप्रेमियों का उत्साह सातवें आसमान पर है। 

    खबरें और भी

    आर माधवन कर रहे हैं वापसी

    बीते साल शैतान जैसी शानदार सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर देने वाले दिग्गज अभिनेता आर माधवन एक बार फिर से ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी अपकमिंग ओटीटी फिल्म का नाम हिसाब बराबर (Hisaab Barabar) हैं, जिसे जी5 पर स्ट्रीम किया जाएगा।

    उनके साथ इस मूवी में नील नितिन मुकेश और कीर्ति कुल्हारी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। इससे पहले नेटफ्लिक्स वेब सीरीज द रेलवे मैन में माधवन अपने दमदार अभिनय से फैंस का दिल जीत चुके हैं।

    ये भी पढ़ें- Viduthalai 2 OTT Release: चुपके से ओटीटी पर आ गई Vijay Sethupathi की ये क्राइम थ्रिलर फिल्म, यहां हुई स्ट्रीम