Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Upcoming Releases: होली से पहले मनोरंजन का हल्ला, थिएटर्स से ओटीटी तक रिलीज होंगी ये नई मूवीज-सीरीज

    Updated: Mon, 23 Feb 2026 02:49 PM (IST)

    Upcoming Theatre to OTT Releases: फरवरी का आखिरी सप्ताह शुरू हो गया है। इस आधार हम आपको इस वीक थिएटर्स से लेकर ओटीटी तक रिलीज होने वाली नई फिल्मों और ...और पढ़ें

    इस हफ्ते आने वाले थ्रिलर (फोटो क्रेडिट- जागरण)

    इस हफ्ते आने वाले थ्रिलर (फोटो क्रेडिट- जागरण)

    HighLights

    1. इस वीक थिएटर्स में रिलीज होंगी ये मूवीज

    2. ओटीटी पर धमाल मचाएंगे ये थ्रिलर

    3. पूरे हफ्ते मिलेगा मनोरंजन का महा डोज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मनोरंजन जगत के लिए ये सप्ताह खास होने वाला है। होली के त्योहार से पहले एंटरटेनमेंट फील्ड से थिएटर्स से लेकर ओटीटी तक नई फिल्मों और वेब सीरीज की बाढ़ आने वाली है, जिनका सिनेप्रेमियों को बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में हम आपको 23 फरवरी से लेकर 1 मार्च के बीच अपकमिंग वीकली लेटेस्ट रिलीज की लिस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं।

    पैराडाइज सीजन 2 (Paradise Season 2)

    पहले सीजन की सफलता के बाद अब मेकर्स हॉलीवुड की पॉपुलर वेब सीरीज पैराडाइज का सीजन 2 लेकर आ रहे हैं। एपोकैलिप्टिक पॉलिटिकल थ्रिलर के तौर पर ऑडियंस का भरपूर करने वालीं ये सीरीज 23 फरवरी से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) प्रीमियर पर देखने को मिलेगी। 

    weeklyreleases (3)

    यह भी पढ़ें- Netflix पर ट्रेंड कर रही 2 घंटे 26 मिनट की कॉमेडी ड्रामा, आते ही छीन लिया था धुरंधर का सिंघासन

    साइको सैयां (Psycho Saiyan)

    अभिनेता रवि किशन और टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश की वेब सीरीज साइको सैयां भी इस वीक ओटीटी रिलीज की लिस्ट में शुमार है। 25 फरवरी से आपको ये सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन एमएक्स प्लेयर (Amazon MX Player) पर फ्री में देखने को मिलेगी। 

    weeklyreleases (4)

    द ब्लफ (The Bluff)

    प्रियंका चोपड़ा की बहुचर्चित फिल्म द ब्लफ ओटीटी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 25 फरवरी को इस एक्शन थ्रिलर मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazoan Prime Video) पर स्ट्रीम किया जाएगा। 

    खबरें और भी

    weeklyreleases (1)

    इक्कीस (Ikkis)

    सिनेमाघरों के बाद अब अभिनेता अगस्त्य नंदा की फिल्म इक्कीस ओटीटी पर आने के लिए कमर कस चुकी है। इस मूवी को 26 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो (Prime Video) पर ऑनलाइन रिलीज किया जाएगा। 

    weeklyreleases (2)

    संगमरमर (Sangamarmar)

    मैंने प्यार किया जैसी कई शानदार फिल्में बनाने वाले फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या अब वेब शो संगमरमर लेकर आ रहे हैं। उनकी ये लव स्टोरी ड्रामा सीरीज 26 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

    sangmarmar

    एक्यूज्ड (Accused)

    अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा और प्रतिभा रांटा की अपकमिंग फिल्म एक्यूज्ड को इस वीक ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। 27 फरवरी से आपको ये मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देखने को मिलेगी। 

    Accused

     

    तेरे नाम (Tera Naam)

    इस वीक की थिएटर रिलीज के तौर पर जिस मूवी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो वह सुपरस्टार सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म तेरे नाम है। जी हां 23 साल बाद तेरे नाम को 27 फरवरी के दिन थिएटर्स में री-रिलीज किया जाएगा। इस मूवी को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। माना जा रहा है की री-रिलीज बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाएगी।

    weekly releases

    द केरल स्टोरी 2 (The Kerala Story 2)

    तेरे नाम के अलावा निर्माता विपुल शाह का विवादित फिल्म द केरल स्टोरी 2 को भी इस सप्ताह थिएटर्स में रिलीज किया जाना है। 27 फरवरी शुक्रवार को ये मूवी बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। बता दें कि ये मूवी 2023 में आई अभिनेत्री अदा शर्मा का द केरल स्टोरी का सीक्वल है।

    sangmarmar (1)

    स्क्रीम 7 (Scream 7)

    हॉलीवुड सिनेमा जगत की तरफ से भी इस वीक बड़े पर्दे पर मनोरंजन का महा डोज देखने को मिलेगा। बहुचर्चित फ्रेंचाइजी स्क्रीम की सातवीं किस्त यानी स्क्रीम 7 को फ्राइडे 27 फरवरी को रिलीज किया जाना है।

    weekly releases (1)

    आईसीयू (ICU)

    मलयालम सिनेमा लंबे समय से सिनेप्रेमियों का भरपूर मनोरंजन करता हुआ नजर आ रहा है। 27 फरवरी को आईसीयू को भी सिनेमाघरों में पेश किया जा रहा है।

    govindnamdev (2)

    ब्लैक फोन 2 (Black Phone 2)

    अगर आप सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर देखने के शौक रखते हैं तो इस वीक ओटीटी पर हॉलीवुड की बेहद डरावनी फिल्म ब्लैक फोन 2 आ रही है। जिसे 28 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा।

    weeklyreleases

    यह भी पढ़ें- Zee5 पर 3 साल पुरानी फिल्म ने डाल लिया डेरा, OTT पर आते ही छाई ये क्राइम थ्रिलर